Ro no D15139/23

कलेक्टर श्री व्यास ने जिला चिकित्सालय के प्रभारी एमएलटी को किया निलंबित ब्लड सेंटर में गंभीर लापरवाही एवं अनियमितताओं पर हुई कार्रवाई

जशपुरनगर 11 जून 2026/ जिला चिकित्सालय जशपुर के ब्लड सेंटर में गंभीर लापरवाही, अनियमितता एवं कर्तव्यों के प्रति उदासीनता के मामले में कलेक्टर  रोहित व्यास ने प्रभारी एमएलटी श्री पुरूषोत्तम कुंवर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार ब्लड बैग के एक्सपायर होने के बाद भी उसे निर्धारित प्रक्रिया के तहत डिस्कार्ड नहीं किया गया, ब्लड बैग के गायब होने की सूचना समय पर वरिष्ठ अधिकारियों को नहीं दी गई तथा दस्तावेजों एवं साक्ष्यों के साथ छेड़छाड़ किए जाने जैसी गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। इसके अलावा ब्लड सेंटर के संचालन में निर्धारित नियमों एवं प्रोफेशनल एथिक्स का पालन नहीं करने तथा दायित्वों के निर्वहन में गंभीर लापरवाही बरतने के आरोप भी सामने आए। जांच में यह भी पाया गया कि संबंधित कर्मचारी द्वारा अपने दायित्वों का निर्वहन जिम्मेदारीपूर्वक नहीं किया गया तथा कार्यालयीन कार्यप्रणाली प्रभावित होने की स्थिति निर्मित हुई। मामले में जारी कारण बताओ नोटिस के जवाब को असंतोषजनक पाए जाने के बाद कलेक्टर ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित किया है।
कलेक्टर द्वारा जारी आदेश में उल्लेख किया गया है कि संबंधित कर्मचारी की कार्यशैली के कारण मरीजों के स्वास्थ्य एवं जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना थी, जिससे जिला चिकित्सालय एवं प्रशासन की छवि भी प्रभावित हुई है। इसे गंभीर कदाचार, अनुशासनहीनता एवं पदीय दायित्वों के प्रति लापरवाही मानते हुए निलंबन की कार्रवाई की गई है। निलंबन अवधि में श्री पुरूषोत्तम कुंवर का मुख्यालय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरसाबहार निर्धारित किया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्रदान किया जाएगा।

  • Related Posts

    नगर पालिक निगम आयुक्त ने क्षेत्र के सड़को की मरम्मत और निर्माण को लेकर ली महत्वपूर्ण बैठक

    बारिश रुकते ही सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्य होंगे शुरू, अक्टूबर मध्य से डामरीकरण का लक्ष्य अम्बिकापुर 12 सितम्बर 2026/  आज  नगर पालिक निगम, अम्बिकापुर के कार्यालय भवन में आयुक्त,…

    Read more

    कलेक्टर  अजीत वसंत ने नवीन मेडिकल कॉलेज गंगापुर,लुण्ड्रा ब्लॉक के कस्तूरबा एवं एकलव्य आवासीय विद्यालयों का किया निरीक्षण

    नवीन मेडिकल कॉलेज के संपूर्ण निर्माण कार्य के प्रोजेक्ट को दिसंबर 2027 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए विद्यार्थियों की शिक्षा, स्वास्थ्य, भोजन एवं आवासीय सुविधाओं को बेहतर बनाने दिए…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात