Ro no D15139/23

खुशहाली की नई पौध- समय पर खाद-बीज मिलने से सियालाल के खेतों में आई समृद्धि

*विष्णुदेव साय सरकार की किसान हितैषी नीतियों से नारायणपुर के भिरागांव में बदला खेती का परिदृश्य, बढ़ी आय*

 

रायपुर,16 जून 2026 (IMNB NEWS AGENCY) छत्तीसगढ़ सरकार की किसान-कल्याण प्राथमिकताओं का असर अब बस्तर के वनांचल क्षेत्रों में साफ दिखने लगा है। जिले में किसानों को समय पर खाद-बीज उपलब्ध कराने के लिए शासन एवं जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे निरंतर प्रयासों से खेती-किसानी का काम बेहद सुगम हो गया है। इसी का एक जीवंत उदाहरण हैं नारायणपुर जिले के ग्राम भिरागांव के प्रगतिशील किसान सियालाल यादव, जिनके लिए इस वर्ष का खरीफ सीजन नई उम्मीदें और उत्साह लेकर आया है।

 

*समय पर मिली राहत, आसान हुई राह*

 

शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत समय पर खाद एवं उत्तम किस्म के बीज उपलब्ध होने से सियालाल बेहद प्रसन्न हैं। उन्होंने अपनी आगामी खरीफ सीजन की तैयारियां जोर-शोर से शुरू कर दी हैं। अपनी खुशी जाहिर करते हुए सियालाल बताते हैं कि पहले आवश्यक कृषि सामग्री, खाद और बीज के लिए हम किसानों को भटकना पड़ता था और कई चक्कर लगाने पड़ते थे। लेकिन अब शासन की सजगता से सब कुछ गांव के नजदीक और समय पर मिल रहा है। इससे न केवल हमारी चिंता दूर हुई है, बल्कि खेती करना पहले की तुलना में अधिक सुगम हो गया है।

 

 

*विविध खेती से बदली आर्थिक स्थिति*

 

किसान सियालाल यादव पारंपरिक धान की खेती के साथ-साथ अब दलहन और मोटे अनाजों (मिलेट्स) को अपनाकर अपनी तकदीर खुद बदल रहे हैं। पिछले वर्ष जिला प्रशासन के कुशल मार्गदर्शन में उन्होंने मिश्रित और विविधीकृत खेती की शुरुआत की, जिसके परिणाम बेहद उत्साहजनक और रिकॉर्डतोड़ रहे। उनकी इस मेहनत का नतीजा यह रहा कि धान के बंपर उत्पादन के साथ उन्होंने लगभग 68 क्विंटल धान का सफल विक्रय किया। इतना ही नहीं, उन्होंने कृषि क्षेत्र में नया कीर्तिमान रचते हुए 70 क्विंटल मक्का की रिकॉर्ड पैदावार और बिक्री की, साथ ही 1 क्विंटल उड़द और कुल्थी का भी बेहतरीन उत्पादन लिया। फसलों के इस बेहतरीन विविधीकरण ने सियालाल की आय में ऐतिहासिक वृद्धि की है, जिसने उनके परिवार को एक मजबूत आर्थिक सुरक्षा चक्र देने के साथ ही उनके जीवन को पहले से कहीं अधिक समृद्ध और सुदृढ़ बना दिया है।

 

*बढ़ा आत्मविश्वास, मुख्यमंत्री का जताया आभार*

 

 

सियालाल का मानना है कि समय पर कृषि आदानों (खाद-बीज) की उपलब्धता से किसानों को बुवाई का कार्य निर्धारित समय पर पूरा करने में मदद मिलती है। इससे न केवल फसल की गुणवत्ता सुधरती है, बल्कि किसानों का आत्मबल भी बढ़ता है। अपनी इस खुशहाली और बेहतर भविष्य की उम्मीद के लिए सियालाल यादव ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं जिला प्रशासन के प्रति सहृदय आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि किसानों की जमीनी आवश्यकताओं को प्राथमिकता देकर राज्य सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था और कृषि विकास को एक नई और सकारात्मक दिशा दे रही है। सियालाल जैसी सफलता की कहानियां आज नारायणपुर के अन्य किसानों को भी आधुनिक और समयबद्ध खेती अपनाने के लिए प्रेरित कर रही हैं।

  • Related Posts

    नक्सलमुक्त छत्तीसगढ़ प्रगति के पथ पर निरंतर अग्रसर हो रहा -मुख्यमंत्री साय

    *मुख्यमंत्री श्री साय आईटीवी नेटवर्क और इंडिया न्यूज के युवा मंच कार्यक्रम में हुए शामिल*   *मुख्यमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए विशिष्टजनों को किया सम्मानित*  …

    Read more

    ‘विष्णु भैया’ के सुशासन में महतारी वंदन बना महिलाओं की आत्मनिर्भरता का आधार

    *महतारी वंदन से नीलम के जीवन में आया आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता का उजाला*   रायपुर, 8 अगस्त 2026। विष्णु के सुशासन में महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण और आत्मनिर्भरता को नई…

    Read more

    NATIONAL

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘जो कुर्सी कल जानी है, वह आज ही चली जाए…’ CM योगी के इस बयान के बाद UP में मची सियासी हलचल

    ‘जो कुर्सी कल जानी है, वह आज ही चली जाए…’ CM योगी के इस बयान के बाद UP में मची सियासी हलचल

    बघेल, सिंहदेव और महन्त ने जिताया था छत्तीसगढ़ राहुल गांधी को इतना आत्मविश्वास कहां से आता है वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    बघेल, सिंहदेव और महन्त ने जिताया था छत्तीसगढ़ राहुल गांधी को इतना आत्मविश्वास कहां से आता है वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta