Ro no D15139/23

नारायणपुर को मिली जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की नई शाखा

*सहकारिता मंत्री श्री केदार कश्यप ने किया नवीन भवन का लोकार्पण*

 

*किसानों, महिलाओं और ग्रामीणों को मिलेंगी बेहतर बैंकिंग सुविधाएं*

 

*किसान क्रेडिट कार्ड एवं बीज वितरण से लाभान्वित हुए कृषक*

 

रायपुर, 16 जून 2026/ नारायणपुर जिले में बैंकिंग सुविधाओं को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की नवीन शाखा भवन का लोकार्पण सहकारिता मंत्री श्री केदार कश्यप ने किया। लगभग 36 लाख रुपये की लागत से निर्मित इस आधुनिक भवन से जिले के किसानों, ग्रामीणों, महिला स्व-सहायता समूहों और छोटे व्यापारियों को बेहतर बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध होंगी।

 

*ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती*

 

लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री श्री केदार कश्यप ने कहा कि सहकारी बैंक ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूत आधारशिला हैं। नई शाखा के शुरू होने से किसानों और आम नागरिकों को बैंकिंग सेवाओं के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों में नहीं जाना पड़ेगा। इससे समय और संसाधनों की बचत होगी तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी।

 

*कृषि ऋण और शासकीय योजनाओं का मिलेगा लाभ*

 

मंत्री श्री कश्यप ने कहा कि सहकारी बैंक किसानों को कम ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। नई शाखा के माध्यम से किसानों को कृषि ऋण, किसान क्रेडिट कार्ड, पशुपालन ऋण, स्वरोजगार योजनाओं के तहत ऋण तथा महिला स्व-सहायता समूहों को वित्तीय सहायता आसानी से उपलब्ध कराई जा सकेगी। कृषि कार्यों के लिए खाद, बीज और कृषि उपकरणों की खरीद हेतु आवश्यक वित्तीय सहायता भी अब स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होगी।

 

*जनकल्याण और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम*

 

मंत्री श्री कश्यप ने बैंक परिसर के नोडल कार्यालय भवन, बैठक हॉल में शेड तथा शौचालय निर्माण की भी घोषणा की। उन्होंने बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों से सेवा भाव एवं पारदर्शिता के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

 

*आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है नई शाखा*

 

बैंक अधिकारियों ने बताया कि नई शाखा में ग्राहकों की सुविधा के लिए सुव्यवस्थित काउंटर, डिजिटल बैंकिंग सेवाएं तथा पारदर्शी लेन-देन की व्यवस्था की गई है। इससे ग्राहकों को तेज, सुरक्षित और बेहतर बैंकिंग सेवाएं प्राप्त होंगी।

 

*15 किसानों को मिला किसान क्रेडिट कार्ड का लाभ*

 

कार्यक्रम के दौरान 15 किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) वितरित किए गए। साथ ही किसानों को बीज वितरण कर कृषि उत्पादन बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। स्थानीय नागरिकों और किसानों ने नई शाखा के शुभारंभ का स्वागत करते हुए कहा कि इससे बैंकिंग सेवाएं उनके और अधिक करीब पहुंचेंगी तथा शासकीय योजनाओं का लाभ प्राप्त करना आसान होगा।

 

*विकास और वित्तीय समावेशन को मिलेगा बढ़ावा*

 

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की यह नई शाखा ग्रामीण विकास, वित्तीय समावेशन और किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इससे शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में भी सहायता मिलेगी। इस अवसर पर पूर्व सांसद एवं जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष श्री दिनेश कश्यप, उपाध्यक्ष श्रीनिवास मिश्रा, छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज सहकारी संघ के अध्यक्ष श्री रूपसाय सलाम, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नारायण मरकाम, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्री इंद्र प्रसाद बघेल सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    भारी बारिश के मद्देनजर कल प्रदेश के सभी स्कूलों में रहेगा अवकाश : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    *प्रदेश के सभी शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त विद्यालयों में 26 सितंबर को रहेगा अवकाश*   रायपुर 25 सितंबर 2026/ प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम की…

    Read more

    भारी बारिश को लेकर मंत्री केदार कश्यप ने बस्तर संभाग के सभी कलेक्टरों से ली स्थिति की जानकारी

    *प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य तेज करने और संवेदनशील इलाकों की लगातार निगरानी के दिए निर्देश*   रायपुर, 25 सितम्बर 2026/ बस्तर संभाग में लगातार हो रही भारी…

    Read more

    NATIONAL

    Video: सिक्किम से आया लैंडस्लाइड का खौफनाक वीडियो, नेपाल की तरह पहाड़ों से नीचे बहा मलबा

    Video: सिक्किम से आया लैंडस्लाइड का खौफनाक वीडियो, नेपाल की तरह पहाड़ों से नीचे बहा मलबा

    बदलते बस्तर की तस्वीर: पर्यटन से विकास की नई राह* प्रकृति, जनजातीय संस्कृति, हस्तशिल्प, होमस्टे और इको-टूरिज्म से स्थानीय रोजगार और अर्थव्यवस्था को मिल रहा विस्तार *बस्तर में पर्यटन संभावनाओं का नया अध्याय

    बदलते बस्तर की तस्वीर: पर्यटन से विकास की नई राह*  प्रकृति, जनजातीय संस्कृति, हस्तशिल्प, होमस्टे और इको-टूरिज्म से स्थानीय रोजगार और अर्थव्यवस्था को मिल रहा विस्तार  *बस्तर में पर्यटन संभावनाओं का नया अध्याय

    कोलकाता पहुंचे गौतम अडानी: हेल्थकेयर से हेरिटेज तक, अडानी समूह का बंगाल के लिए बड़ा प्लान

    कोलकाता पहुंचे गौतम अडानी: हेल्थकेयर से हेरिटेज तक, अडानी समूह का बंगाल के लिए बड़ा प्लान

    ‘सेवा भाव’ से योजनाएं, योजनाओं से विकास… PM Modi ने बताया देश की तरक्की का मंत्र

    ‘सेवा भाव’ से योजनाएं, योजनाओं से विकास… PM Modi ने बताया देश की तरक्की का मंत्र

    जिनपिंग को डरते देख मुस्कुराने लगे ट्रंप! कैमरे में कैद हुआ रिएक्शन; US दौरे पर पुतिन के साथ भी हुआ था ऐसा

    जिनपिंग को डरते देख मुस्कुराने लगे ट्रंप! कैमरे में कैद हुआ रिएक्शन; US दौरे पर पुतिन के साथ भी हुआ था ऐसा

    क्या 100% टैरिफ का निकलेगा हल? दिसंबर में डोनाल्ड ट्रंप से मिल सकते हैं PM मोदी

    क्या 100% टैरिफ का निकलेगा हल? दिसंबर में डोनाल्ड ट्रंप से मिल सकते हैं PM मोदी