Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण, तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी का सांसद श्री चिंतामणी महाराज ने किया शुभारंभ

 
शासन के विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा देश की उपलब्धियों को आकर्षक चित्रों और जानकारी के माध्यम से किया गया प्रदर्शित
जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने प्रदर्शनी का किया अवलोकन

अम्बिकापुर 16 जून 2026/  देश के प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनसम्पर्क विभाग द्वारा आयोजित तीन दिवसीय प्रदर्शनी का शुभारंभ मंगलवार को हुआ। 16 से 18 जून तक लगने वाली यह प्रदर्शनी अम्बिकापुर के कला केंद्र मैदान में लगाई गई है। प्रदर्शनी में पिछले 12 वर्षों के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में हुए विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा देश एवं राज्य की उपलब्धियों को आकर्षक चित्रों और जानकारी के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। इस दौरान एलईडी के माध्यम से भी शासन की उपलब्धियों एवं योजनाओं जानकारी दी जा रही है।

प्रदर्शनी का शुभारंभ सांसद श्री चिंतामणी महाराज ने किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे हुए हैं, इन 12 वर्षों में देश के विकास और जनकल्याण के क्षेत्र में अनेक ऐतिहासिक कार्य किए गए हैं। सरकार की विभिन्न योजनाओं और नीतियों का लाभ समाज के सभी वर्गों तक पहुंचा है। उन्होंने प्रदर्शनी में प्रदर्शित विकास कार्यों और उपलब्धियों का अवलोकन करते हुए कहा कि यह प्रदर्शनी आमजन को सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी देने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने नागरिकों से प्रदर्शनी का अवलोकन कर विकास यात्रा को समझने और योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। इसी कड़ी में कार्यक्रम में उपस्थित राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष श्री विश्व विजय सिंह तोमर ने कहा कि प्रदर्शनी के माध्यम से आमजन को सरकार की विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी सरल एवं प्रभावी ढंग से प्राप्त हो रही है। वहीं जनप्रतिनिधि श्री भारत सिंह सिसोदिया ने लोगों को शासन की उपलब्धियों के बारे में बताते हुए प्रदर्शनी का अवलोकन करने का आव्हान किया।

प्रदर्शनी का अवलोकन करने पहुंचे नागरिकों, विद्यार्थियों एवं जनप्रतिनिधियों ने प्रदर्शित तस्वीरों और जानकारी में विशेष रुचि दिखाई। फोटो प्रदर्शनी में चित्रों के माध्यम से लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना ,प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना,आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, पीएम श्री स्कूल, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना,प्रधानमंत्री जनमन योजना सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों के बारे में बताया गया। प्रदर्शनी में आधारभूत संरचना, डिजिटल भारत, स्वच्छता, स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण तथा ग्रामीण विकास से संबंधित प्रमुख उपलब्धियों को दर्शाया गया। शुभारंभ कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरुपा सिंह, महापौर श्रीमती मंजूषा भगत, सभापति श्री हरमिंदर सिंह टिन्नी, पूर्व सांसद श्री कमलभान सिंह, पार्षद श्री आलोक दुबे, पार्षद विकास पांडेय, पार्षद  मनीष सिंह, सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।इस दौरान बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लेकर प्रदर्शित सामग्री का अवलोकन किया और शासन की विभिन्न योजनाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

  • Related Posts

    16 जून से 15 अगस्त तक क्लोज सीजन अवधि में मत्स्याखेट पूर्णतः निषिद्ध

    अम्बिकापुर 16 जून 2026/  मछली पालन विभाग के उपसंचालक ने बताया कि वर्षा ऋतु में मछलियों की वंश वृद्धि (प्रजनन)को दृष्टिगत रखते हुए उन्हें संरक्षण देने हेतु राज्य में छत्तीसगढ़ नदीय…

    Read more

    मिशन शक्ति अंतर्गत ’’सखी’’ (वन स्टॉप सेंटर) के विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु अंतिम वरीयता एवं चयन/प्रतीक्षा सूची जारी

      अम्बिकापुर 16 जून 2026/  महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि जिले में संचालित ’’सखी’’ वन स्टाॅप सेन्टर में दैनिक कार्यों के संचालन व सभी…

    Read more

    NATIONAL

    पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

    पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग

    पीएम मोदी को मिला स्लोवाकिया का सर्वोच्च सम्मान; किसी भी देश द्वारा दिया गया यह 33वां वैश्विक पुरस्कार

    पीएम मोदी को मिला स्लोवाकिया का सर्वोच्च सम्मान; किसी भी देश द्वारा दिया गया यह 33वां वैश्विक पुरस्कार

    ट्रंप का दावा: ईरान परमाणु हथियार न रखने पर हुआ सहमत

    ट्रंप का दावा: ईरान परमाणु हथियार न रखने पर हुआ सहमत

    अमेरिकी वायुसेना का B-52 बॉम्बर टेकऑफ के दौरान क्रैश, सभी 8 क्रू मेंबर्स की मौत

    अमेरिकी वायुसेना का B-52 बॉम्बर टेकऑफ के दौरान क्रैश, सभी 8 क्रू मेंबर्स की मौत

    क्या आपका पुराना नंबर किसी और को मिल गया? बैंक OTP, ईमेल और सोशल मीडिया अकाउंट गलत हाथों में जाने से ऐसे बचाएं

    क्या आपका पुराना नंबर किसी और को मिल गया? बैंक OTP, ईमेल और सोशल मीडिया अकाउंट गलत हाथों में जाने से ऐसे बचाएं