Ro no D15139/23

नोडल अधिकारी शाला प्रवेशोत्सव सहित संबंधित स्कूलों की नियमित करें निरीक्षण – कलेक्टर श्री आकाश छिकारा समय-सीमा की बैठक में योजनाओं की प्रगति और शिकायतों के निराकरण पर जोर

जगदलपुर, 16 जून 2026/ कलेक्टर श्री आकाश छिकारा की अध्यक्षता में आयोजित समय-सीमा की बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं, शिकायत निवारण एवं विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। जिला कार्यालय के प्रेरणा सभाकक्ष में आयोजित समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने शाला प्रवेश उत्सव की तैयारियों पर चर्चा करते हुए कहा कि जिला एवं विकासखंड स्तर के अधिकारियों को स्कूलों का नोडल अधिकारी बनाया जा रहा है जो स्कूलों में शाला प्रवेश उत्सव में शामिल होकर संबंधित स्कूलों की नियमित निरीक्षण सुनिश्चित करें। उन्होंने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1709 में  विभागों से संबंधित प्राप्त शिकायतों के त्वरित निराकरण पर विशेष जोर दिया।

बैठक में कलेक्टर ने खाद भंडारण एवं वितरण की स्थिति की समीक्षा करते हुए किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने तथा ऋण सुविधा से जोड़ने के निर्देश दिए गए। खरीदी केंद्रों से धान के उठाव एवं संग्रहण केंद्रों के आंकड़ों के मिलान कर लंबित धान का शीघ्र निराकरण करने को कहा गया। उन्होंने प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से अधिकाधिक लोगों को जोड़ने के लिए जनप्रतिनिधियों एवं स्व-सहायता समूहों की सहभागिता बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए।

कलेक्टर ने विद्युत व्यवस्था से संबंधित शिकायतों का तत्काल निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही विभिन्न विभागों के लिए आवश्यक भूमि की मांग, स्वास्थ्य विभाग में रिक्त पदों की भर्ती तथा लोक सेवा गारंटी अधिनियम के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों की स्थिति की समीक्षा की गई। बैठक में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व एवं मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत संचालित बैचों में प्रशिक्षणार्थियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके अलावा बस्तर मुन्ने, नियद नेल्लानार, सुशासन तिहार एवं राजस्व पखवाड़ा के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों के निराकरण की भी समीक्षा की गई।

बैठक में कलेक्टर ने आधार अपडेट की समीक्षा, जनधन खाते, आयुष्मान कार्ड, जननी सुरक्षा योजना तथा स्वस्थ बस्तर अभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने टीबी मुक्त ग्राम अभियान में जांचों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। कुपोषण मुक्त आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए  प्रयास करने, प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत पुनर्वासितों को लाभ देने, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के हितग्राहियों का ई-केवायसी  करवाने, मत्स्य पालन, पशुपालन के हितग्राहियों का किसान क्रेडिट कार्ड प्रकरणों की समीक्षा करते हुए हितग्राहियों को लाभ दिलवाने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग को वय वंदना कार्ड निर्माण के निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति करने तथा आयुष्मान कार्ड  का अस्पताल में ब्लॉकिंग करने के निर्देश दिए।

बैठक में अस्पतालों की व्यवस्थाओं, एनआरसी में शत-प्रतिशत बेड उपयोग, सघन मोतियाबिंद जांच एवं उपचार कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने 1 जुलाई को डॉक्टर्स डे के अवसर पर विशेष रक्तदान कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही विभिन्न शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी चर्चा की गई। बैठक के दौरान जनदर्शन का आयोजन भी किया गया, जिसमें प्राप्त आवेदनों के त्वरित निराकरण के निर्देश अधिकारियों को दिए गए। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री प्रतीक जैन, वन मंडलाधिकारी श्री उत्तम गुप्ता, अपर कलेक्टर श्री सीपी बघेल एवं श्री ऋषिकेश तिवारी, नगर निगम आयुक्त श्री प्रवीण वर्मा सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    बोकी-आरा मार्ग पर गिरमा नदी में पुल निर्माण पूर्ण, 8 गांवों को मिलेगा सीधा लाभ

      4.41 करोड़ की लागत से 100 मीटर लंबे पुल का निर्माण हुआ पूरा रायपुर. 24 सितम्बर 2026. मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में सड़क,…

    Read more

    सुकमा वन क्षेत्र में बाघ की मौजूदगी के संकेत, ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील

      वन विभाग की टीमें निगरानी में जुटीं रायपुर, 24 सितम्बर 2026/सुकमा वनमंडल के सुकमा वन परिक्षेत्र में मवेशी के मारे जाने के बाद बाघ की संभावित मौजूदगी के संकेत…

    Read more

    NATIONAL

    कोलकाता पहुंचे गौतम अडानी: हेल्थकेयर से हेरिटेज तक, अडानी समूह का बंगाल के लिए बड़ा प्लान

    कोलकाता पहुंचे गौतम अडानी: हेल्थकेयर से हेरिटेज तक, अडानी समूह का बंगाल के लिए बड़ा प्लान

    ‘सेवा भाव’ से योजनाएं, योजनाओं से विकास… PM Modi ने बताया देश की तरक्की का मंत्र

    ‘सेवा भाव’ से योजनाएं, योजनाओं से विकास… PM Modi ने बताया देश की तरक्की का मंत्र

    जिनपिंग को डरते देख मुस्कुराने लगे ट्रंप! कैमरे में कैद हुआ रिएक्शन; US दौरे पर पुतिन के साथ भी हुआ था ऐसा

    जिनपिंग को डरते देख मुस्कुराने लगे ट्रंप! कैमरे में कैद हुआ रिएक्शन; US दौरे पर पुतिन के साथ भी हुआ था ऐसा

    क्या 100% टैरिफ का निकलेगा हल? दिसंबर में डोनाल्ड ट्रंप से मिल सकते हैं PM मोदी

    क्या 100% टैरिफ का निकलेगा हल? दिसंबर में डोनाल्ड ट्रंप से मिल सकते हैं PM मोदी

    IIT बॉम्बे छात्र आत्महत्या केस, डीन सूर्यनारायण डूला सस्पेंड

    IIT बॉम्बे छात्र आत्महत्या केस, डीन सूर्यनारायण डूला सस्पेंड

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम