Ro no D15139/23

Maa Inti Bangaram: रिलीज से पहले ही समांथा रुथ प्रभु की फिल्म की हुई चांदी, बिना एक भी टिकट बिके मेकर्स ने वसूल लिया पूरा बजट

Maa Inti Bangaram: रिलीज से पहले ही समांथा रुथ प्रभु की फिल्म की हुई चांदी, बिना एक भी टिकट बिके मेकर्स ने वसूल लिया पूरा बजट

Maa Inti Bangaram: समांथा रुथ प्रभु की अपकमिंग फिल्म ‘मां इंती बंगारम’ अभी रिलीज भी नहीं हुई है, लेकिन मेकर्स की जेब पहले ही भर चुकी है. 19 जून को सिनेमाघरों में आने वाली इस फिल्म ने रिलीज से पहले ही अपना पूरा बजट वसूल कर लिया है. यानी बॉक्स ऑफिस का पहला टिकट बिकने से पहले ही फिल्म घाटे से बाहर आ चुकी है.

रिलीज से पहले कैसे निकल गया पूरा बजट?

अब आपके मन में भी सवाल आ रहा होगा कि जब फिल्म अभी तक रिलीज ही नहीं हुई, तो मेकर्स ने पैसा कैसे कमा लिया? दरअसल, ‘मां इंती बंगारम’ को लेकर मार्केट में जबरदस्त क्रेज देखने को मिला. फिल्म के थिएटर, OTT और टीवी राइट्स को खरीदने के लिए कई खरीदारों ने दिलचस्पी दिखाई. सामंथा की स्टार पावर और फिल्म की कहानी पर भरोसा करते हुए इन राइट्स के बड़े-बड़े सौदे रिलीज से पहले ही फाइनल हो गए. इसी वजह से फिल्म का पूरा बजट रिलीज से पहले ही रिकवर हो गया.

फिल्म की सफलता से गदगद हैं मेकर्स

हिंदुस्तान टाइम्स मे छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म के प्रोड्यूसर हिमांक दुव्वुरु इस शानदार रिस्पॉन्स से बेहद खुश हैं. उनका कहना है कि आज के समय में किसी महिला-केंद्रित (Women Centric) तेलुगु फिल्म का रिलीज से पहले ही पूरा बजट निकाल लेना बड़ी उपलब्धि है. इससे साफ पता चलता है कि दर्शकों और खरीदारों को फिल्म पर कितना भरोसा है.

वहीं, डायरेक्टर नंदिनी रेड्डी भी फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं. उन्होंने बताया कि सामंथा के साथ यह उनकी तीसरी फिल्म है. नंदिनी का कहना है कि 19 जून को दर्शकों को सामंथा का ऐसा अवतार देखने को मिलेगा, जो पहले से कहीं ज्यादा दमदार और एंटरटेनिंग होगा.

3 साल बाद बड़े पर्दे पर लौट रहीं सामंथा

समांथा रुथ प्रभु के फैंस के लिए ‘मां इंती बंगारम’ काफी खास फिल्म है. दरअसल, वह करीब 3 साल बाद बड़े पर्दे पर लीड रोल में नजर आने वाली हैं. इससे पहले साल 2023 में उनकी फिल्में ‘शाकुंतलम’ और ‘खुशी’ रिलीज हुई थीं. इसके बाद वह वेब सीरीज और कुछ दूसरे प्रोजेक्ट्स में दिखाई दीं. ऐसे में फैंस को उनकी इस वापसी का बेसब्री से इंतजार है.

‘मां इंती बंगारम’ को राज, समांथा और हिमांक ने मिलकर प्रोड्यूस किया है.

  • Related Posts

    Shah Rukh Khan के Mannat में घुस आए 2 सांप, एक 8 फीट का रेस्क्यू, दूसरा अब भी लापता

    बॉलीवुड के किंग खान Shah Rukh Khan का घर Mannat एक बार फिर सुर्खियों में है. इस बार वजह कोई फिल्म या सेलिब्रिटी गॉसिप नहीं, बल्कि दो सांप हैं. रिपोर्ट…

    Read more

    आवारापन 2 की सक्सेस के बाद इमरान हाशमी की चमकी किस्मत, इन 4 फिल्मों से फिर करेंगे बॉक्स ऑफिस पर राज

    Emraan Hashmi Upcoming Movies: इमरान हाशमी की फिल्म आवारापन 2 बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. फिल्म ने तीन दिनों में ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल