Ro no D15139/23

Haunted 3D: Echoes की सफलता पर मिमोह चक्रवर्ती ने तोड़ी चुप्पी, कहा- किसी सपने के पूरे होने जैसा है

Haunted 3D: Echoes: मिथुन चक्रवर्ती के बेटे मिमोह चक्रवर्ती इन दिनों अपनी नई हॉरर फिल्म हॉन्टेड 3D: इकोज ऑफ द पास्ट को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. रिलीज से पहले फिल्म के लिए हालात आसान नहीं थे- कम स्क्रीन मिली थी, कोई बड़ा स्टार नहीं था और उसी वक्त कई और फिल्में भी टक्कर में थीं. इसके बावजूद फिल्म ने सिर्फ 4 दिनों में करीब 13 करोड़ रुपए कमा लिए हैं. इसी बीच एक्टर ने फिल्म को मिल रहे रिस्पॉन्स पर रिएक्ट किया है.

मिमोह: “हमने आखिरी वक्त तक बहुत संघर्ष किया”

मिमोह ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 2008 में फिल्म ‘जिमी’ से की थी. इसके बाद 2011 में उनकी ‘हॉन्टेड 3D’ रिलीज हुई, जिसे अच्छा रिस्पॉन्स मिला था. हालांकि, इसके बाद लंबे समय तक उनकी कोई भी फिल्म बड़ी हिट नहीं हो पाई और वह करीब 15-16 साल तक एक मजबूत वापसी का इंतजार करते रहे.

HT City को दिए इंटरव्यू में मिमोह ने कहा, “मैं फिल्म को मिले रिस्पॉन्स से बहुत-बहुत खुश हूं. तमाम मुश्किलों और चुनौतियों के बाद भी हमने आखिरी वक्त तक बहुत संघर्ष किया. लेकिन अब दर्शकों से जो प्यार और तारीफ मिल रही है, वह हमारे लिए किसी सपने के सच होने जैसा है.”

फिल्म में AI और VFX पर क्यों उठ रहे सवाल?

फिल्म को लेकर एक और चर्चा खूब हो रही है. थिएटर में फिल्म देखने वालों ने नोटिस किया कि इसमें कंप्यूटर ग्राफिक्स (VFX) और AI का काफी ज्यादा इस्तेमाल किया गया है. इसी वजह से कुछ जगहों पर छोटी-छोटी गड़बड़ियां भी दिखीं, जैसे किसी सीन में कार की नंबर प्लेट बदल जाना.

जब मिमोह से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने साफ बात रखी. मिमोह ने कहा कि फिल्म को 3D में बेहतर दिखाने के लिए कुछ सीन में AI का इस्तेमाल किया गया, क्योंकि असली शूटिंग में वैसा विजुअल मिल नहीं पा रहा था जैसा डायरेक्टर चाहते थे.

उन्होंने हल्के अंदाज में कहा, “मुझे वीडियो गेम्स की समझ है, लेकिन इस टेक्नोलॉजी के बारे में मैं ज्यादा नहीं जानता. इसका सही जवाब तो डायरेक्टर विक्रम भट्ट सर ही दे सकते हैं. वैसे भी कोई भी फिल्म पूरी तरह परफेक्ट नहीं होती, लोग कमियां ढूंढ ही लेते हैं.”

  • Related Posts

    Shah Rukh Khan के Mannat में घुस आए 2 सांप, एक 8 फीट का रेस्क्यू, दूसरा अब भी लापता

    बॉलीवुड के किंग खान Shah Rukh Khan का घर Mannat एक बार फिर सुर्खियों में है. इस बार वजह कोई फिल्म या सेलिब्रिटी गॉसिप नहीं, बल्कि दो सांप हैं. रिपोर्ट…

    Read more

    आवारापन 2 की सक्सेस के बाद इमरान हाशमी की चमकी किस्मत, इन 4 फिल्मों से फिर करेंगे बॉक्स ऑफिस पर राज

    Emraan Hashmi Upcoming Movies: इमरान हाशमी की फिल्म आवारापन 2 बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. फिल्म ने तीन दिनों में ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल