Ro no D15139/23

कलेक्टर   रोहित व्यास ने नए शैक्षणिक सत्र में शिक्षा व्यवस्था की कसावट के लिए छात्रावास का किया निरीक्षण

 प्री-मैट्रिक कन्या छात्रावास रौनी पहुंचकर व्यवस्थाओं का लिया जायजा, अनुपस्थित छात्राओं की उपस्थिति सुनिश्चित कराने दिए निर्देश

जशपुरनगर 18 जून 2026/ नए शैक्षणिक सत्र के प्रारंभ होते ही विद्यालयों में अध्ययन-अध्यापन की गुणवत्ता, विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति तथा शैक्षणिक व्यवस्थाओं का आकलन कर उनमें और अधिक सुधार एवं कसावट लाने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने विभिन्न विद्यालयों एवं छात्रावासों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शिक्षण व्यवस्था, विद्यार्थियों की उपस्थिति, मूलभूत सुविधाओं एवं छात्रावास संचालन की व्यवस्थाओं का अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसी क्रम में कलेक्टर श्री व्यास ने बुधवार को प्री-मैट्रिक कन्या छात्रावास रौनी, विकासखंड बगीचा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने छात्रावास में प्रदर्शित सूचना बोर्ड पर सामान्य ज्ञान एवं समसामयिक जानकारी के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार के प्रमुख संवैधानिक एवं प्रशासनिक पदों पर आसीन व्यक्तियों के नाम अंकित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने छात्रावास परिसर का निरीक्षण करते हुए जिन स्थानों पर पंखों की व्यवस्था नहीं है, वहां शीघ्र पंखे लगाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने बिजली के अव्यवस्थित एवं खुले तारों को तत्काल व्यवस्थित कराने को कहा, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना की संभावना को रोका जा सके।
उन्होंने छात्रावास अधीक्षिका श्रीमती सुमित्रा नायक को निर्देशित किया कि जो छात्राएं अभी तक छात्रावास में उपस्थित नहीं हुई हैं, उनसे तथा उनके पालकों से संपर्क स्थापित कर उनकी उपस्थिति सुनिश्चित कराएं। उन्होंने कहा कि शैक्षणिक सत्र के प्रारंभ से ही छात्राओं की नियमित उपस्थिति आवश्यक है, जिससे वे अध्ययन-अध्यापन की गतिविधियों में पूर्ण रूप से सहभागी बन सकें और शिक्षा का अधिकतम लाभ प्राप्त कर सकें। कलेक्टर ने छात्रावास परिसर, कमरों एवं शौचालयों की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने परिसर में स्वच्छता बनाए रखने पर विशेष जोर देते हुए कहा कि इससे विषैले जीव-जंतुओं के खतरे से बचाव किया जा सकेगा। साथ ही छात्रावास में पेयजल की समुचित एवं निर्बाध व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान नायब तहसीलदार श्री तोष कुमार सिंह, विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री सुदर्शन पटेल, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विनोद सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    धमतरी जिला के मोंगरागहन में मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

    *641 ग्रामीणों को मिला निःशुल्क उपचार, 51 हितग्राहियों को बांटे गए चश्मे*   रायपुर, 17 अक्टूबर 2026/प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में…

    Read more

    उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्राम लोहझरी में ग्रामीणों के बीच बैठकर किया सीधा संवाद

    ग्राम लोहझरी के विकास के लिए 20.20 लाख रुपए की घोषणा की* रायपुर, 17 अक्टूबर 2026/ प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा आज कबीरधाम जिले के ग्राम…

    Read more

    NATIONAL

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम