Ro no D15139/23

NEET-UG 2026: कलेक्टर लगातार परख रहें तैयारियां, 6 परीक्षा केंद्रों में पहुंच जांची व्यवस्था

फ्रिस्किंग से लेकर सुरक्षा, पार्किंग और पेयजल तक हर व्यवस्था का किया निरीक्षण; 21 जून को होने वाली परीक्षा के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार

रायपुर, 18 जून 2026/ जिले में 21 जून को आयोजित होने वाली नीट यूजी-2026 परीक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। परीक्षा तैयारियों का लगातार जायजा लेते हुए कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का गहन निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की बारीकी से समीक्षा की। उन्होंने बीपी पुजारी शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल राजा तालाब, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय मोवा, स्वामी आत्मानंद विद्यालय शहीद स्मारक, शासकीय निवेदिता स्कूल गुरुनानक चौक, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय डब्ल्यूआरएस तथा भनपुरी स्थित काशीराम शर्मा शासकीय विद्यालय पहुंचकर तैयारियों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कहा कि अभ्यर्थियों की फ्रिस्किंग शेड के भीतर कराई जाए ताकि उन्हें धूप या बारिश से परेशानी न हो। उन्होंने पुलिस द्वारा एडमिट कार्ड और पहचान पत्र की जांच के बाद ही प्रवेश देने तथा बालिकाओं की फ्रिस्किंग अलग एनक्लोजर में कराने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने परीक्षा केंद्रों पर पेयजल, शौचालय, पार्किंग, बिजली, पंखे और साफ-सफाई जैसी मूलभूत सुविधाओं का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा देने आए विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को पार्किंग अथवा केंद्र तक पहुंचने में किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे।

डॉ. सिंह ने जैमर, बायोमेट्रिक, वीडियोग्राफी एवं सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा करते हुए कहा कि परीक्षा की गोपनीयता, पारदर्शिता और सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए। उन्होंने फ्रिस्किंग व्यवस्था को पूरी तरह सुरक्षित एवं नियमों के अनुरूप संचालित करने तथा सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की चूक न होने के निर्देश दिए।

जिले के 25 परीक्षा केंद्रों पर 9050 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे, जिनमें 62.5 प्रतिशत महिला अभ्यर्थी शामिल हैं। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित होगी, जबकि दिव्यांग अभ्यर्थियों को शाम 6:20 बजे तक अतिरिक्त समय प्रदान किया जाएगा। अभ्यर्थियों को सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक प्रवेश मिलेगा, इसके बाद केंद्रों के मुख्य द्वार बंद कर दिए जाएंगे।

सभी परीक्षा केंद्रों में स्ट्रॉन्ग रूम, जनरेटर, बायोमेट्रिक सत्यापन, वीडियोग्राफी, पेयजल, पार्किंग एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जा रही है। केंद्रों में परीक्षा के सफलतापूर्वक आयोजन के लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगाई जा चुकी है। परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, कैलकुलेटर, बैग, किताबें, नोट्स और अन्य प्रतिबंधित सामग्री ले जाने की अनुमति नहीं होगी।

परीक्षा केंद्रों के निरीक्षण के दौरान डीसीपी श्री मयंक गुर्जर, अपर कलेक्टर श्री नवीन ठाकुर एवं डिप्टी कलेक्टर श्री उपेंद्र किंडो भी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    युवा शक्ति विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की सबसे बड़ी ताकत : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

      राष्ट्रीय सेवा योजना के राज्य स्तरीय स्थापना दिवस एवं सम्मान समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय मुख्यमंत्री ने कहा – सेवा, अनुशासन और नेतृत्व के संस्कार देकर…

    Read more

    खाली पड़ी जमीन पर बायोफ्लॉक से खुली आमदनी की नई राह, चंपा मंडल ने शुरू किया मछली पालन

      प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना से मिला 8.40 लाख रुपये का अनुदान, 14 लाख रुपये की लागत से तैयार हुई इकाई चार माह में बढ़कर तैयार हो रहीं मछलियां, डेढ़…

    Read more

    NATIONAL

    कोलकाता पहुंचे गौतम अडानी: हेल्थकेयर से हेरिटेज तक, अडानी समूह का बंगाल के लिए बड़ा प्लान

    कोलकाता पहुंचे गौतम अडानी: हेल्थकेयर से हेरिटेज तक, अडानी समूह का बंगाल के लिए बड़ा प्लान

    ‘सेवा भाव’ से योजनाएं, योजनाओं से विकास… PM Modi ने बताया देश की तरक्की का मंत्र

    ‘सेवा भाव’ से योजनाएं, योजनाओं से विकास… PM Modi ने बताया देश की तरक्की का मंत्र

    जिनपिंग को डरते देख मुस्कुराने लगे ट्रंप! कैमरे में कैद हुआ रिएक्शन; US दौरे पर पुतिन के साथ भी हुआ था ऐसा

    जिनपिंग को डरते देख मुस्कुराने लगे ट्रंप! कैमरे में कैद हुआ रिएक्शन; US दौरे पर पुतिन के साथ भी हुआ था ऐसा

    क्या 100% टैरिफ का निकलेगा हल? दिसंबर में डोनाल्ड ट्रंप से मिल सकते हैं PM मोदी

    क्या 100% टैरिफ का निकलेगा हल? दिसंबर में डोनाल्ड ट्रंप से मिल सकते हैं PM मोदी

    IIT बॉम्बे छात्र आत्महत्या केस, डीन सूर्यनारायण डूला सस्पेंड

    IIT बॉम्बे छात्र आत्महत्या केस, डीन सूर्यनारायण डूला सस्पेंड

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम