Ro no D15139/23

पीएम राहत कैशलेस उपचार योजना एवं राहवीर योजना पर संभाग स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित

सड़क दुर्घटना के शिकार व्यक्ति का त्वरित एवं कैशलेस उपचार उपलब्ध कराना करें सुनिश्चित : कलेक्टर डॉ. सिंह
रायपुर, 19 जून 2026/ कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह की उपस्तिथि में कलेक्टोरेट परिसर स्थित रेडक्रॉस सभाकक्ष में प्रधानमंत्री राहत कैशलेस उपचार योजना एवं राहवीर योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए संभाग स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में डॉ. सिंह ने कहा कि यह प्रभावी योजना है, आप सभी लोग जागरूक रहें और दूसरों को भी जागरूक करें | इस योजना में पुलिस की भूमिका अहम है| उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर कार्य करें और पूरी कोशिश करें कि कोई भी प्रकरण न छूटे, जिससे कोई भी पीड़ित व्यक्ति इस योजना के लाभ से वंचित न रहे | यह प्रशिक्षण सड़क दुर्घटना पीड़ितों को त्वरित एवं प्रभावी सहायता उपलब्ध कराने तथा पुलिस एवं स्वास्थ्य सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों को योजना के प्रावधानों एवं प्रक्रियाओं की समस्त जानकारी प्रदान करना था।

प्रशिक्षण में बताया गया कि प्रधानमंत्री राहत कैशलेस उपचार योजना का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को दुर्घटना के बाद की महत्वपूर्ण अवधि में त्वरित एवं निर्बाध चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है। इसके अंतर्गत सूचीबद्ध अस्पतालों में दुर्घटना पीड़ितों को बिना किसी अग्रिम भुगतान के कैशलेस उपचार की सुविधा प्रदान की जाती है, जिससे आपातकालीन परिस्थितियों में आर्थिक कारणों से उपचार में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।

प्रशिक्षण के दौरान यह भी बताया गया कि दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस प्रथम प्रतिक्रिया दल (फर्स्ट रिस्पॉन्डर) के रूप में तत्काल घटनास्थल पर पहुंचेगी तथा घायल व्यक्ति को निकटतम अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित करेगी। साथ ही ई-डीएआर (eDAR) में दुर्घटना एवं पीड़ित से संबंधित जानकारी दर्ज कर निर्धारित समय-सीमा में उसका सत्यापन किया जाएगा। ई-डीएआर प्रणाली सड़क दुर्घटना से जुड़े मामलों के डिजिटल एवं पारदर्शी प्रबंधन का महत्वपूर्ण माध्यम है, जिसके जरिए दुर्घटना, उपचार, पुलिस जांच तथा क्लेम संबंधी समस्त जानकारी एकीकृत रूप से उपलब्ध रहती है।

अस्पतालों की भूमिका के संबंध में बताया गया कि दुर्घटना पीड़ित को तत्काल भर्ती कर उपचार प्रारंभ किया जाएगा तथा उपचार के लिए किसी प्रकार की अग्रिम राशि नहीं ली जाएगी। अस्पताल द्वारा टीएमएस (TMS) पोर्टल में मरीज का पंजीयन कर क्लेम से संबंधित जानकारी ऑनलाइन अपलोड की जाएगी, जिससे उपचार राशि के भुगतान की प्रक्रिया सरल एवं त्वरित रूप से पूर्ण हो सके।

प्रशिक्षण में राहवीर योजना की जानकारी देते हुए बताया गया कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की सहायता करने अथवा उन्हें समय पर अस्पताल पहुंचाने वाले नागरिकों को शासन द्वारा निर्धारित प्रावधानों के अनुसार प्रोत्साहन राशि एवं सम्मान प्रदान किया जाता है। यह योजना समाज में मानवीय संवेदनाओं एवं सहयोग की भावना को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। इस दौरान आईआरएडी (iRAD), ई-डीएआर प्रणाली, सिटीराव फ्लो, डेटा एंट्री वर्कफ्लो तथा दुर्घटना डेटा प्रबंधन से संबंधित तकनीकी एवं कार्यात्मक पहलुओं पर भी विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही प्रशिक्षण का संचालन राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) के डी.आई.ओ श्री पी.सी. वर्मा ने किया।

प्रशिक्षण में डीआईजी श्री एम.आर अहिरे, डीसीपी श्री मयंक गुर्जर, उप परिवहन आयुक्त श्री मनोज ध्रुव, अपर कलेक्टर श्री कीर्तिमान सिंह राठौर, ई-डीएआर परियोजना के राज्य रोलआउट प्रबंधक श्री शरांश शिर्के, ट्रैफिक एडीसीपी श्री विवेक शुक्ला, जिला रोलआउट प्रबंधक श्रीमती अर्चना राजपूत, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश चौधरी, वरिष्ठ क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्री आशीष देवांगन, सहित पुलिस विभाग एवं सहायक पुलिस आयुक्त श्रीमती सीमा अहिरवार सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

अधिकारियों ने बताया कि राजधानी रायपुर देश का पहला जिला है जहाँ इस योजना के तहत दुर्घटनाग्रस्त पीड़ित व्यक्ति का निःशुल्क इलाज किया गया है |

  • Related Posts

    श्रम विभाग की सहायता से बसंती बाई की बेटी की पढ़ाई को मिला संबल

    कोरबा 11 अक्टूबर 2026/ जिले के राठौर मोहल्ला, वार्ड क्रमांक 29 की निवासी श्रीमती बसंती बाई यादव के पति श्री नरेश यादव मिस्त्री का काम करते हैं। सीमित आय में…

    Read more

    छात्रावास की सुविधा से छात्र समर कोरवा की पढ़ाई हुई नियमित

    रहने और भोजन की व्यवस्था मिलने से पढ़ाई पर ध्यान देना हुआ आसान कोरबा 11 अक्टूबर 2026/ जिले के ग्रामीण क्षेत्र के पहाड़ी कोरवा छात्र समर कोरवा के परिवार की…

    Read more

    NATIONAL

    नवरात्र के पहले दिन 68 आदिवासी परिवारों को मिला अपने घर का उपहार, अदाणी फाउंडेशन ने कराया गृह प्रवेश

    नवरात्र के पहले दिन 68 आदिवासी परिवारों को मिला अपने घर का उपहार, अदाणी फाउंडेशन ने कराया गृह प्रवेश

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव

    CJP Protest: भारत में आंदोलन के बिना पद क्यों नहीं छोड़ते आरोपी मंत्री-अधिकारी, ब्रिटेन में 5 साल में 4 प्रधानमंत्रियों ने छोड़ी कुर्सी

    CJP Protest: भारत में आंदोलन के बिना पद क्यों नहीं छोड़ते आरोपी मंत्री-अधिकारी, ब्रिटेन में 5 साल में 4 प्रधानमंत्रियों ने छोड़ी कुर्सी

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित – स्मृति इरानी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित –  स्मृति इरानी