Ro no D15139/23

योग मानव जीवन को स्वस्थ एवं निरोगी रखने की उत्कृष्ट क्रिया- अहिवारा विधायक कोर्सेवाड़ा

अहिवारा विधायक श्री डोमन लाल कोर्सेवाड़ा अंतर्रार्ष्ट्रीय योग दिवस पर मानपुर में सामूहिक योगाभ्यास में हुए* शामिल

*मानपुर के इंद्रप्रस्थ स्टेडियम स्टेडियम में आयोजित हुआ जिला स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम*

रायपुर, 21 जून 2026 (IMNB NEWS AGENCY) अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मोहला मानपुर अम्बागढ़ चौकी जिले के मानपुर के मिनी स्टेडियम में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ’योगा फॉर हेल्दी एजिंग’ की थीम पर आधारित सामूहिक योगाभ्यास में मुख्य अतिथि के बतौर अहिवारा विधायक एवं उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण श्री डोमन लाल कोर्सेवाड़ा शामिल हुए। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिले के सभी विकासखण्ड मुख्यालयों, नगरीय निकायों तथा ग्राम पंचायतों एवं स्कूलों में सामूहिक योगाभ्यास किया गया।

*राष्ट्र को नशा मुक्त कराने दिलाई शपथ*

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अहिवारा विधायक श्री कोर्सेवाड़ा ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि योग भारत की प्राचीन परंपरा है, जिसका अनुसरण आज संपूर्ण विश्व कर रहा है। यह मानव जीवन को स्वस्थ एवं निरोगी रखने की उत्कृष्ट क्रिया है, जिसे आप अपने जीवन का अनिवार्य अंग बनाकर तन और मन को स्वस्थ रख सकते हैं। इस दौरान उन्होंने नशामुक्त भारत अभियान के तहत परिवार, समाज तथा राष्ट्र को नशे की सामाजिक बुराई से मुक्त कराने हर संभव समन्वित प्रयास करने की शपथ भी दिलाई। इस अवसर पौध रोपण भी किया गया।

*विभिन्न योगासनों एवं प्राणायाम का हुआ अभ्यास*

सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम योग ट्रेनर श्री अभिषेक श्रीवास्तव के द्वारा विभिन्न योगासनों एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नम्रता सिंह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री भोजेश शाह मण्डावी, कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति, वरिष्ट पुलिस अधीक्षक श्री यशपाल सिंह सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं जिले के गणमान्य नागरिक, स्कूली बच्चों ने शामिल होकर सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया।

  • Related Posts

    श्रम विभाग की सहायता से बसंती बाई की बेटी की पढ़ाई को मिला संबल

    कोरबा 11 अक्टूबर 2026/ जिले के राठौर मोहल्ला, वार्ड क्रमांक 29 की निवासी श्रीमती बसंती बाई यादव के पति श्री नरेश यादव मिस्त्री का काम करते हैं। सीमित आय में…

    Read more

    छात्रावास की सुविधा से छात्र समर कोरवा की पढ़ाई हुई नियमित

    रहने और भोजन की व्यवस्था मिलने से पढ़ाई पर ध्यान देना हुआ आसान कोरबा 11 अक्टूबर 2026/ जिले के ग्रामीण क्षेत्र के पहाड़ी कोरवा छात्र समर कोरवा के परिवार की…

    Read more

    NATIONAL

    नवरात्र के पहले दिन 68 आदिवासी परिवारों को मिला अपने घर का उपहार, अदाणी फाउंडेशन ने कराया गृह प्रवेश

    नवरात्र के पहले दिन 68 आदिवासी परिवारों को मिला अपने घर का उपहार, अदाणी फाउंडेशन ने कराया गृह प्रवेश

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव

    CJP Protest: भारत में आंदोलन के बिना पद क्यों नहीं छोड़ते आरोपी मंत्री-अधिकारी, ब्रिटेन में 5 साल में 4 प्रधानमंत्रियों ने छोड़ी कुर्सी

    CJP Protest: भारत में आंदोलन के बिना पद क्यों नहीं छोड़ते आरोपी मंत्री-अधिकारी, ब्रिटेन में 5 साल में 4 प्रधानमंत्रियों ने छोड़ी कुर्सी

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित – स्मृति इरानी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित –  स्मृति इरानी