Ro no D15139/23

एकलव्य आदर्श विद्यालय कक्षा 6 में प्रवेश हेतु चयनित विद्यार्थियों की सूची जारी चयनित विद्यार्थियों की काउंसलिंग 30 जून से 4 जुलाई तक

 जशपुरनगर 23 जून 2026/ छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय आदिम जाति कल्याण आवासीय एवं आश्रम शैक्षणिक संस्थान समिति, रायपुर द्वारा संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के शैक्षणिक सत्र 2026-27 में प्रवेश हेतु आयोजित प्रावचयन परीक्षा 1 मार्च 2026 का परीक्षा परिणाम घोषित किया जा चुका है।

उक्त परीक्षा के आधार पर मेरिट सूची राज्य कार्यालय द्वारा 22 जून 2026 को जारी की गई है। चयनित विद्यार्थियों की मेरिट सूची विभागीय वेबसाइट eklavya.cg.nic.in पर देखी जा सकती है।
चयनित विद्यार्थियों की काउंसिलिंग 30 जून 2026 से 4 जुलाई 2026 तक जिले में संचालित 6 एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में निर्धारित तिथियों में प्रातः 10रू00 बजे से सायं 4;00 बजे तक की जाएगी।
30 जून 2026 से 1 जुलाई 2026 तक विकासखण्ड स्तर पर निर्धारित सीटों के लिए, 2 जुलाई 2026 को जिला स्तर पर निर्धारित सीटों के लिए, 3 जुलाई 2026 को राज्य स्तर पर निर्धारित सीटों के लिए एवं 4 जुलाई 2026 को विशेष पिछड़ी जनजाति समूह पीवीटीजी, दिव्यांग विद्यार्थी, कोविड-19 में माता-पिता खोने वाले बच्चे, विधवा माता के बच्चे, दिव्यांग माता-पिता के बच्चे एवं अनाथ बच्चों के पालक आवश्यक दस्तावेज लेकर काउंसिलिंग स्थल पर उपस्थित होंगे।
काउंसिलिंग के लिए आवश्यक दस्तावेज – सक्षम अधिकारी द्वारा जारी मूल-निवास प्रमाण-पत्र, स्थायी जाति प्रमाण-पत्र, कक्षा 5वीं उत्तीर्ण की अंकसूची, आधार कार्ड, स्वास्थ्य प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण-पत्र, स्थानांतरण प्रमाण-पत्र, विद्यार्थी के 2 पासपोर्ट आकार के फोटो। सभी दस्तावेज मूल प्रति के साथ 2-2 छायाप्रति में लाना अनिवार्य है।
विशेष आरक्षण वर्ग के अंतर्गत आने वाले विद्यार्थियों को पीवीटीजी विद्यार्थियों हेतु पीवीटीजी जनजाति प्रमाण पत्र, दिव्यांगता की स्थिति में मेडिकल बोर्ड द्वारा जारी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र, विद्यार्थी के माता-पिता की दिव्यांगता की स्थिति में मेडिकल बोर्ड द्वारा जारी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र एवं विधवा माता के पुत्र/पुत्री होने पर पिता का मृत्यु प्रमाण पत्र तथा विधवा पेंशन हितग्राही प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना होगा।

  • Related Posts

    नगर पालिक निगम आयुक्त ने क्षेत्र के सड़को की मरम्मत और निर्माण को लेकर ली महत्वपूर्ण बैठक

    बारिश रुकते ही सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्य होंगे शुरू, अक्टूबर मध्य से डामरीकरण का लक्ष्य अम्बिकापुर 12 सितम्बर 2026/  आज  नगर पालिक निगम, अम्बिकापुर के कार्यालय भवन में आयुक्त,…

    Read more

    कलेक्टर  अजीत वसंत ने नवीन मेडिकल कॉलेज गंगापुर,लुण्ड्रा ब्लॉक के कस्तूरबा एवं एकलव्य आवासीय विद्यालयों का किया निरीक्षण

    नवीन मेडिकल कॉलेज के संपूर्ण निर्माण कार्य के प्रोजेक्ट को दिसंबर 2027 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए विद्यार्थियों की शिक्षा, स्वास्थ्य, भोजन एवं आवासीय सुविधाओं को बेहतर बनाने दिए…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात