Ro no D15139/23

डिजिटल क्रांति की राह पर वनांचल- नारायणपुर के अंतिम छोर पर बसे ग्राम डुंगा पहुंची राजस्व टीम, किसानों का हुआ ‘एग्री स्टैक’ पंजीयन

​

कलेक्टर के निर्देश पर दूरस्थ गांवों में चल रहा विशेष अभियान; पारदर्शी कृषि सेवाओं के लिए तैयार हो रहा डिजिटल डेटाबेस

​रायपुर, 24 जून 2026/ शासन की महत्वाकांक्षी एग्री स्टैक योजना के तहत अब प्रदेश के दूरस्थ और वनांचल क्षेत्रों के किसानों को डिजिटल पहचान देने की कवायद तेज हो गई है। इसी कड़ी में कलेक्टर नारायणपुर के विशेष निर्देशानुसार राजस्व विभाग की टीम जिले के अंतिम छोर पर स्थित ग्राम डुंगा पहुंची। टीम ने वहां शिविर लगाकर किसानों का सफलतापूर्वक एग्री स्टैक पंजीयन किया, जिससे ग्रामीणों में भारी उत्साह देखा गया। अभियान के पहले ही दिन गांव के 10 प्रमुख किसानों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पूरा कर लिया गया है।

*एकीकृत डिजिटल रिकॉर्ड किया जा रहा है तैयार*

​ राजस्व विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों को चौपाल लगाकर इस योजना के दूरगामी लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि ​डिजिटल रिकॉर्ड के माध्यम से किसानों की भूमि, फसल और कृषि संबंधी समस्त जानकारियों का एक एकीकृत डिजिटल रिकॉर्ड तैयार किया जा रहा है। एग्री स्टैक से प्रत्येक किसान की एक विशिष्ट डिजिटल पहचान बनेगी। इससे भविष्य में फसल बीमा, कृषि ऋण, सरकारी अनुदान और न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर धान खरीदी जैसी योजनाओं का लाभ सीधे और बिना किसी विसंगति के मिलेगा।

*दस्तावेजों का स्थल पर ही सत्यापन तहसील के चक्करों से मिली मुक्ति, किसानों ने जताया आभार*

राजस्व कर्मियों ने मौके पर ही किसानों के भूमि अभिलेख, पहचान पत्र तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन कर ऑनलाइन एंट्री सुनिश्चित की। ​ग्राम डुंगा जैसे पहुंचविहीन और वनांचल क्षेत्र में प्रशासन को अपने बीच पाकर ग्रामीण बेहद खुश नजर आए। कई किसानों ने खुद आगे बढ़कर अपने दस्तावेज सौंपे और पंजीयन कराया। ग्रामीणों का कहना है कि इस पहल से उन्हें ब्लॉक या तहसील मुख्यालय के चक्कर काटने से मुक्ति मिल गई है, जिससे उनका समय और पैसा दोनों बच रहा है।

*पूरे जिले में चलाया जाएगा अभियान*

​ राजस्व विभाग के अधिकारियों के अनुसार, यह अभियान केवल ग्राम डुंगा तक सीमित नहीं रहेगा। जिले के अन्य सभी दूरस्थ और संवेदनशील गांवों में भी एग्री स्टैक पंजीयन के लिए लगातार टीमें भेजी जा रही हैं। शासन का लक्ष्य शत-प्रतिशत पात्र किसानों का डिजिटल डेटा तैयार करना है ताकि कोई भी किसान सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।

  • Related Posts

    श्रम विभाग की सहायता से बसंती बाई की बेटी की पढ़ाई को मिला संबल

    कोरबा 11 अक्टूबर 2026/ जिले के राठौर मोहल्ला, वार्ड क्रमांक 29 की निवासी श्रीमती बसंती बाई यादव के पति श्री नरेश यादव मिस्त्री का काम करते हैं। सीमित आय में…

    Read more

    छात्रावास की सुविधा से छात्र समर कोरवा की पढ़ाई हुई नियमित

    रहने और भोजन की व्यवस्था मिलने से पढ़ाई पर ध्यान देना हुआ आसान कोरबा 11 अक्टूबर 2026/ जिले के ग्रामीण क्षेत्र के पहाड़ी कोरवा छात्र समर कोरवा के परिवार की…

    Read more

    NATIONAL

    नवरात्र के पहले दिन 68 आदिवासी परिवारों को मिला अपने घर का उपहार, अदाणी फाउंडेशन ने कराया गृह प्रवेश

    नवरात्र के पहले दिन 68 आदिवासी परिवारों को मिला अपने घर का उपहार, अदाणी फाउंडेशन ने कराया गृह प्रवेश

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव

    CJP Protest: भारत में आंदोलन के बिना पद क्यों नहीं छोड़ते आरोपी मंत्री-अधिकारी, ब्रिटेन में 5 साल में 4 प्रधानमंत्रियों ने छोड़ी कुर्सी

    CJP Protest: भारत में आंदोलन के बिना पद क्यों नहीं छोड़ते आरोपी मंत्री-अधिकारी, ब्रिटेन में 5 साल में 4 प्रधानमंत्रियों ने छोड़ी कुर्सी

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित – स्मृति इरानी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित –  स्मृति इरानी