Ro no D15139/23

अखिल भारतीय स्तर पर पर्यावरण रत्न सम्मान-2026 से सम्मानित अमिताभ दुबे बोले – “यह सम्मान ग्रीन आर्मी के प्रत्येक पर्यावरण सैनिक का है”

रायपुर। पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय कार्यों के लिए देश के शीर्ष पांच पर्यावरण योद्धाओं में चयनित एवं “पर्यावरण रत्न सम्मान-2026” से सम्मानित ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ के संस्थापक एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री अमिताभ दुबे का संस्था परिवार द्वारा सिविल लाइन स्थित वृंदावन हॉल में भव्य सम्मान समारोह आयोजित कर अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम में संस्था के संरक्षक एवं प्रतिष्ठित उद्यमी श्री राजेश अग्रवाल ने ग्रीन आर्मी की स्थापना से लेकर वर्तमान तक की यात्रा को साझा करते हुए कहा कि यह सम्मान संस्था के हजारों स्वयंसेवकों की वर्षों की मेहनत, समर्पण और पर्यावरण के प्रति प्रतिबद्धता का परिणाम है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर मिली यह उपलब्धि संस्था की जिम्मेदारियों को और बढ़ाती है तथा सभी सदस्यों को और अधिक उत्साह के साथ कार्य करना चाहिए।

ग्रीन आर्मी के वरिष्ठ संरक्षक श्री हैप्पी सिब्बल ने पर्यावरण संरक्षण एवं आधुनिक खेती के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रकृति संरक्षण और टिकाऊ कृषि भविष्य की आवश्यकता है। उन्होंने पर्यावरण के प्रति जनभागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया।

जेसीआई की वरिष्ठ सदस्य श्रीमती लीना वाढेर ने अपने उद्बोधन में कहा कि वे लंबे समय से अमिताभ दुबे को जानती हैं और उन्होंने सदैव समाजहित एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए समर्पित होकर कार्य किया है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उनके निरंतर परिश्रम, नेतृत्व क्षमता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता की राष्ट्रीय पहचान है।

ग्रीन आर्मी के वरिष्ठ सदस्य श्री भारत तिवारी ने कहा कि अमिताभ दुबे ने केवल पौधारोपण ही नहीं, बल्कि हजारों लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करने का कार्य किया है। यह सम्मान पूरे छत्तीसगढ़ और ग्रीन आर्मी परिवार के लिए गौरव का विषय है।

प्रदेश उपाध्यक्ष श्री आशीष शर्मा, जो अमिताभ दुबे के बचपन के मित्र भी हैं, ने कहा कि बचपन से ही अमिताभ दुबे में समाज के लिए कुछ अलग करने का जज्बा रहा है। आज राष्ट्रीय स्तर पर मिला यह सम्मान उनके वर्षों के समर्पण, संघर्ष और पर्यावरण के प्रति अथक मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि सभी युवाओं को समाजहित में कार्य करने की प्रेरणा देती है।

कार्यक्रम का स्वागत उद्बोधन रायपुर जिला अध्यक्ष श्री गुरदीप टुटेजा द्वारा किया गया। प्रदेश धर्मप्रकोष्ठ अध्यक्ष पंडित विनीत शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ धर्म और पर्यावरण के अटूट संबंधों पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का सफल मंच संचालन श्री मिस्टर टारगेट द्वारा किया गया।

इस अवसर पर श्रीमती रूपाली दुबे ने कहा कि यह पुरस्कार किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि ग्रीन आर्मी के हजारों सदस्यों, स्वयंसेवकों और पर्यावरण सैनिकों की सामूहिक मेहनत, समर्पण और सेवा भावना का सम्मान है। उन्होंने कहा कि वर्षों से संस्था से जुड़े प्रत्येक सदस्य ने पर्यावरण संरक्षण के लिए जो योगदान दिया है, उसी का परिणाम आज राष्ट्रीय स्तर पर प्राप्त यह सम्मान है।

इस अवसर पर श्रीमती मोनिका बागरेचा, श्री श्याम बघेल, श्री संजय भौमिक, श्रीमती भारती श्रीवास्तव सहित संस्था के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में पर्यावरण स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

अपने उद्बोधन में श्री अमिताभ दुबे ने कहा, “पर्यावरण रत्न सम्मान-2026 ग्रीन आर्मी के प्रत्येक पर्यावरण सैनिक, स्वयंसेवक, प्रशिक्षक, विद्यार्थी, मातृशक्ति, सामाजिक कार्यकर्ता एवं प्रकृति प्रेमी को समर्पित है। यह सम्मान किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि उन हजारों लोगों की सामूहिक तपस्या, समर्पण और प्रकृति के प्रति प्रेम का सम्मान है, जिन्होंने वर्षों से निस्वार्थ भाव से धरती, जल, जंगल और पर्यावरण की रक्षा के लिए कार्य किया है।”

उन्होंने विशेष रूप से ग्रीन आर्मी की मीडिया टीम की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री शशिकांत यदु द्वारा संस्था के पर्यावरणीय एवं सामाजिक कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई है। साथ ही श्री हेमंत ठाकुर एवं श्री पी.के. तिवारी ने भी मीडिया समन्वय और जनजागरण में निरंतर सहयोग प्रदान कर संस्था के अभियानों को व्यापक पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। ज्ञात हो संपूर्ण भारत में केवल पांच लोगों को यह सम्मान दिया गया है एक कलकत्ता से एक मुंबई से एक भोपाल से एक राजस्थान से और एक छत्तीसगढ़ से अमिताभ दुबे जी का चयन किया गया है

उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक अभियान नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का संकल्प है और ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ इस दिशा में निरंतर कार्य करती रहेगी।

समारोह के अंत में उपस्थित सभी सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, वृक्षारोपण एवं स्वच्छता के कार्यों को और अधिक गति देने का संकल्प लिया।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना से श्रमिक की पुत्री के सपनों को मिली उड़ान प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने पर मिली 2 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि

    रायपुर, 25 जून 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में श्रमिक परिवारों के बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने हेतु संचालित मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा…

    Read more

    पिंक ऑटो प्रोजेक्ट के द्वितीय चरण का शुभारंभ वित्त मंत्री ओपी चौधरी एवं मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने दिखाई हरी झंडी, अब तक 52 महिलाओं को मिला ई-ऑटो  

      महिलाएं हुई आत्मनिर्भर, हो रही 25 से 30 हजार रुपए प्रतिमाह आय रायपुर, 25 जून 2026। ई-आटो परिवहन सेवा प्रोजेक्ट ‘पिंक ऑटो’ के द्वितीय चरण का शुभारंभ आज वित्त…

    Read more

    NATIONAL

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मिले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, स्वास्थ्य सेवाओं और किसानों के लिए खाद-बीज उपलब्धता पर हुई विस्तृत चर्चा

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मिले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, स्वास्थ्य सेवाओं और किसानों के लिए खाद-बीज उपलब्धता पर हुई विस्तृत चर्चा

    MEA के बयान से छिड़ी बहस, आखिर भारतीय नागरिकता साबित कैसे होती है?

    MEA के बयान से छिड़ी बहस, आखिर भारतीय नागरिकता साबित कैसे होती है?

    वेनेजुएला में 39 सेकंड में 1 लाख मौत की आशंका, भूकंप से सड़कों में दरार, ढहीं इमारतें; वीडियो देख कांप उठेगा दिल

    वेनेजुएला में 39 सेकंड में 1 लाख मौत की आशंका, भूकंप से सड़कों में दरार, ढहीं इमारतें; वीडियो देख कांप उठेगा दिल

    ईरान के परमाणु ठिकानों की जांच होगी… वरना बातचीत रद्द कर देता, डोनाल्ड ट्रंप ने फिर फंसाया पेंच

    ईरान के परमाणु ठिकानों की जांच होगी… वरना बातचीत रद्द कर देता, डोनाल्ड ट्रंप ने फिर फंसाया पेंच

    अभिषेक बनर्जी के ‘महल’ पर शुभेंदु अधिकारी की नजर, अवैध संपत्ति जब्त कर भूमिहीनों को देगी बंगाल सरकार

    अभिषेक बनर्जी के ‘महल’ पर शुभेंदु अधिकारी की नजर, अवैध संपत्ति जब्त कर भूमिहीनों को देगी बंगाल सरकार

    60 दिन की राहत, लेकिन सख्त चेतावनी भी; डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को किया आगाह

    60 दिन की राहत, लेकिन सख्त चेतावनी भी; डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को किया आगाह