Ro no D15139/23

बागबहार-कोतबा सड़क निर्माण में तेजी, 39.76 करोड़ की परियोजना से बदलेगी क्षेत्र की तस्वीर

10 किमी में चौड़ीकरण का कार्य पूरा, 6 पुलियों का निर्माण भी हुआ पूर्ण*

रायपुर, 25 जून 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में सड़क अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। इसी क्रम में बागबहार-कोतबा मार्ग के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण का कार्य निर्धारित समय-सीमा के अनुरूप प्रगति पर है। लगभग 39.76 करोड़ रुपये की लागत से संचालित यह परियोजना क्षेत्र के लोगों को बेहतर, सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराएगी।

लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता, संभाग पत्थलगांव ने बताया कि बागबहार-कोतबा मार्ग के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य के लिए 30 सितम्बर 2025 को मेसर्स अभय कंस्ट्रक्शन, जशपुर को कार्यादेश जारी किया गया था। परियोजना को अक्टूबर 2026 तक पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

उन्होंने बताया कि वर्तमान में लगभग 10 किलोमीटर लंबाई में सबग्रेड स्तर तक चौड़ीकरण का कार्य पूरा कर लिया गया है। बागबहार की ओर से जीएसबी (ग्रेन्युलर सब-बेस) कार्य भी प्रारंभ हो चुका है, जिसमें लगभग एक किलोमीटर हिस्से में कार्य पूर्ण किया जा चुका है। मार्ग पर 6 पुलियों का निर्माण भी पूरा हो गया है, जबकि शेष निर्माण कार्य तेजी से जारी है।

लोक निर्माण विभाग के अनुसार निर्माण अवधि के दौरान आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मार्ग पर आवागमन बनाए रखने के लिए गड्ढों की अस्थायी मरम्मत भी की जा रही है। विभाग ने बताया कि परियोजना पूर्ण होने के बाद क्षेत्रवासियों को उच्च गुणवत्ता वाली, टिकाऊ और सुरक्षित सड़क सुविधा का लाभ मिलेगा, जिससे आवागमन सुगम होने के साथ-साथ स्थानीय आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी।

बागबहार-कोतबा सड़क परियोजना के पूर्ण होने से क्षेत्र के ग्रामीणों, किसानों, विद्यार्थियों और व्यापारियों को विशेष लाभ मिलेगा तथा जिले की संपर्क व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना से श्रमिक की पुत्री के सपनों को मिली उड़ान प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने पर मिली 2 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि

    रायपुर, 25 जून 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में श्रमिक परिवारों के बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने हेतु संचालित मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा…

    Read more

    पिंक ऑटो प्रोजेक्ट के द्वितीय चरण का शुभारंभ वित्त मंत्री ओपी चौधरी एवं मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने दिखाई हरी झंडी, अब तक 52 महिलाओं को मिला ई-ऑटो  

      महिलाएं हुई आत्मनिर्भर, हो रही 25 से 30 हजार रुपए प्रतिमाह आय रायपुर, 25 जून 2026। ई-आटो परिवहन सेवा प्रोजेक्ट ‘पिंक ऑटो’ के द्वितीय चरण का शुभारंभ आज वित्त…

    Read more

    NATIONAL

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मिले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, स्वास्थ्य सेवाओं और किसानों के लिए खाद-बीज उपलब्धता पर हुई विस्तृत चर्चा

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मिले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, स्वास्थ्य सेवाओं और किसानों के लिए खाद-बीज उपलब्धता पर हुई विस्तृत चर्चा

    MEA के बयान से छिड़ी बहस, आखिर भारतीय नागरिकता साबित कैसे होती है?

    MEA के बयान से छिड़ी बहस, आखिर भारतीय नागरिकता साबित कैसे होती है?

    वेनेजुएला में 39 सेकंड में 1 लाख मौत की आशंका, भूकंप से सड़कों में दरार, ढहीं इमारतें; वीडियो देख कांप उठेगा दिल

    वेनेजुएला में 39 सेकंड में 1 लाख मौत की आशंका, भूकंप से सड़कों में दरार, ढहीं इमारतें; वीडियो देख कांप उठेगा दिल

    ईरान के परमाणु ठिकानों की जांच होगी… वरना बातचीत रद्द कर देता, डोनाल्ड ट्रंप ने फिर फंसाया पेंच

    ईरान के परमाणु ठिकानों की जांच होगी… वरना बातचीत रद्द कर देता, डोनाल्ड ट्रंप ने फिर फंसाया पेंच

    अभिषेक बनर्जी के ‘महल’ पर शुभेंदु अधिकारी की नजर, अवैध संपत्ति जब्त कर भूमिहीनों को देगी बंगाल सरकार

    अभिषेक बनर्जी के ‘महल’ पर शुभेंदु अधिकारी की नजर, अवैध संपत्ति जब्त कर भूमिहीनों को देगी बंगाल सरकार

    60 दिन की राहत, लेकिन सख्त चेतावनी भी; डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को किया आगाह

    60 दिन की राहत, लेकिन सख्त चेतावनी भी; डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को किया आगाह