Ro no D15139/23

सेवा सेतु से आसान हुआ जनजीवन: वर्षों पुरानी समस्याओं का घर बैठे समाधा

 

441 से अधिक शासकीय सेवाएं एक ही मंच पर, डिजिटल सुशासन से बढ़ा जनता का भरोसा

रायपुर, 26 जून 2026/छत्तीसगढ़ सरकार की डिजिटल सुशासन की पहल सेवा सेतु पोर्टल प्रदेश के नागरिकों के लिए भरोसेमंद और प्रभावी माध्यम बनकर उभरा है। शासन की इस महत्वाकांक्षी व्यवस्था के जरिए अब 441 से अधिक शासकीय सेवाएं एक ही स्थान पर सरल, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से उपलब्ध हो रही हैं। इससे आम नागरिकों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने से राहत मिल रही है और प्रशासनिक सेवाएं पहले से कहीं अधिक सुलभ हुई हैं।

सूरजपुर जिले में सेवा सेतु केंद्र की कार्यप्रणाली ने एक बार फिर अपनी उपयोगिता साबित की है। जिला मुख्यालय स्थित तहसील कार्यालय परिसर में संचालित सेवा सेतु केंद्र के माध्यम से छात्रा कुमारी संध्या देवांगन की वर्षों पुरानी आधार कार्ड संबंधी समस्या का समाधान हुआ।

कुमारी संध्या ने बताया कि वर्ष 2017 में उनका आधार कार्ड गुम हो गया था। आधार में मोबाइल नंबर लिंक नहीं होने के कारण नया आधार कार्ड प्राप्त करना उनके लिए लगातार चुनौती बना हुआ था। कई वर्षों तक विभिन्न प्रयास करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पाया।
सेवा सेतु केंद्र पहुंचने पर वहां के कर्मचारियों ने उनकी समस्या को गंभीरता से सुना, आवश्यक तकनीकी सहायता और मार्गदर्शन प्रदान किया तथा निर्धारित प्रक्रिया पूरी कराकर उनका आधार कार्ड उपलब्ध कराया। वर्षों से लंबित समस्या के समाधान के बाद कुमारी संध्या ने शासन और जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सेवा सेतु केंद्र आम नागरिकों के लिए वास्तव में बड़ी राहत साबित हो रहा है।

प्रदेश में सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से वर्तमान में 441 से अधिक शासकीय सेवाएं एकीकृत रूप से उपलब्ध हैं। इनमें जाति, आय एवं निवास प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र, विवाह पंजीयन, राजस्व प्रकरणों से जुड़ी सेवाएं, नाम परिवर्तन के लिए राजपत्र प्रकाशन सहित अनेक नागरिक सेवाएं शामिल हैं।

सेवा सेतु केंद्रों की इस व्यवस्था ने सरकारी सेवाओं को अधिक पारदर्शी, त्वरित और जनहितैषी बनाया है। यह पहल मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की सुशासन और डिजिटल प्रशासन की सोच को धरातल पर साकार करते हुए प्रदेश के लाखों नागरिकों के जीवन को आसान बना रही है।

  • Related Posts

    नगर पालिक निगम आयुक्त ने क्षेत्र के सड़को की मरम्मत और निर्माण को लेकर ली महत्वपूर्ण बैठक

    बारिश रुकते ही सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्य होंगे शुरू, अक्टूबर मध्य से डामरीकरण का लक्ष्य अम्बिकापुर 12 सितम्बर 2026/  आज  नगर पालिक निगम, अम्बिकापुर के कार्यालय भवन में आयुक्त,…

    Read more

    कलेक्टर  अजीत वसंत ने नवीन मेडिकल कॉलेज गंगापुर,लुण्ड्रा ब्लॉक के कस्तूरबा एवं एकलव्य आवासीय विद्यालयों का किया निरीक्षण

    नवीन मेडिकल कॉलेज के संपूर्ण निर्माण कार्य के प्रोजेक्ट को दिसंबर 2027 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए विद्यार्थियों की शिक्षा, स्वास्थ्य, भोजन एवं आवासीय सुविधाओं को बेहतर बनाने दिए…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात