Ro no D15139/23

जशपुर पहुंचे 7 ट्रेनी डिप्टी कलेक्टर सेव और नाशपाती की बागवानी देख हुए अभिभूत

जशपुरनगर 26 जून 2026/ छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) से नव-नियुक्त 7 डिप्टी कलेक्टरों ने विगत 24 जून 2026 को मैदानी प्रशिक्षण के तहत जशपुर जिले के मनोरा विकासखंड का दौरा किया।
छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी, निमोरा (रायपुर) द्वारा आयोजित इस परिचयात्मक प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवा अधिकारियों को ग्रामीण विकास और जमीनी स्तर की प्रशासनिक चुनौतियों से रूबरू कराना है।
कृषि अर्थव्यवस्था और बागवानी का किया अध्ययन:-
भ्रमण के दौरान प्रशिक्षणार्थी अधिकारियों ने मनोरा क्षेत्र में विशेष रूप से की जा रही सेव (Apple) और नाशपाती (Pear) के बागानों का अवलोकन किया। अधिकारियों ने स्थानीय किसानों और उद्यानिकी विशेषज्ञों से विस्तृत चर्चा की। उन्होंने जाना कि किस तरह जशपुर की विशिष्ट और ठंडी जलवायु का लाभ उठाकर यहाँ सफल बागवानी की जा रही है।
भ्रमण दल में निम्न अधिकारी रहे शामिल:-
जशपुर प्रवास पर आए प्रशिक्षणार्थी डिप्टी कलेक्टरों में श्री रविशंकर वर्मा, सुश्री निधि प्रधान, सुश्री नंदनी साहू, श्री मनीष बघेल, श्री सौरभ दीवान, श्री लखेश्वर यादव और श्री सत्येन्द्र कुमार बंजारे शामिल थे।

  • Related Posts

    चिरायु योजना बनी वरदान, गंभीर रीढ़ की बीमारी से जूझ रहे दुर्गा और मिथिलेश को मिला नया जीवन

    राजनांदगांव 12 सितम्बर 2026। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (चिरायु) के प्रभावी क्रियान्वयन से जिले के दो बच्चों को गंभीर बीमारी से उबरकर स्वस्थ एवं सामान्य जीवन की ओर बढऩे का…

    Read more

    मॉय भारत पोर्टल पर युवाओं से पंजीयन करने की अपील

    राजनांदगांव 12 सितम्बर 2026। भारत सरकार के युवा कल्याण कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा विकसित मॉय भारत (मेरा युवा भारत) डिजिटल मंच के माध्यम से युवाओं को राष्ट्र निर्माण, स्वयंसेवा,…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात