Ro no D15139/23

कलेक्टर  रोहित व्यास की अध्यक्षता में जिला सहकारी विकास समिति की समीक्षा बैठक संपन्न किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद बीज उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

 ’जशपुरनगर 30 जून 2026/ सहकारिता मंत्रालय भारत सरकार की स्थापना के 5 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारत सरकार एवं राज्य सरकार के निर्देशानुसार 29 जून 2026 से 6 जुलाई 2026 तक सहकारी सप्ताह में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी तारतम्य में कलेक्टर  रोहित व्यास की अध्यक्षता में जिला सहकारी विकास समिति (क्ब्क्ब्) की बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की गई।

बैठक में सहकारिता की पहुंच जन-जन तक पहुंचाने हेतु विस्तृत चर्चा की गई एवं अधिकारियों को कलेक्टर श्री रोहित व्यास द्वारा समय-सीमा में निर्देश पूर्ण करने हेतु कहा गया। बैठक में पैक्स को मजबूत बनाने हेतु कॉमन सर्विस सेंटर द्वारा प्रदान की जा रही सुविधाओं की पहुंच बढ़ाने के निर्देश दिए गए। साथ ही नाफेड, एन.सी.सी.एफ, एन.सी.इ.एल, एन.सी.ओ.एल, बी.बी.एस.एस.एल जैसी राष्ट्रीय स्तर की सहकारी संस्थाओं में जिला जशपुर की लैम्प्स समितियों की सदस्यता पर विशेष जोर देते हुए सदस्यता ग्रहण करने हेतु निर्देशित किया गया।
जिला जशपुर के कुनकुरी ब्लॉक में लैम्प्स समिति कुनकुरी के माध्यम से संचालित प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केन्द्र के सुचारू संचालन हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।
जिले के मछुआ एवं दुग्ध समितियों जो वर्तमान में अकार्यशील है, उन्हें कार्यशील कराने एवं इस हेतु उचित कार्यवाही करने हेतु संबंधित विभागों को निर्देश दिये गये। खरीफ 2026 अंतर्गत कृषि ऋण वितरण की समीक्षा उपरांत कृषकों को लोन प्रदान करने तथा जिले में खाद-बीज की कमी न हो तथा कृषकों को सरल, सहज तथा आवश्यकतानुसार तत्काल नकद एवं खाद के रूप में ऋण वितरण सुनिश्चित किया जाए, इसके लिए कृषि, सहकारिता एवं अपेक्स बैंक को निर्देशित किया गया।
इसके अतिरिक्त लैम्प्स समितियों के माध्यम से कृषकों को तत्काल समिति स्तर पर माइक्रो ए.टी.एम. के माध्यम से राशि आहरण की सुविधा प्रदान की जा रही है, जिसका अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने तथा कृषकों को इसका लाभ पहुंचाने हेतु निर्देशित किया गया। जिले में नवगठित 20 समितियों द्वारा दी जा रही सुविधाओं के संबंध में भी विस्तार से चर्चा एवं उनके सफल क्रियान्वयन हेतु निर्देश दिया गया।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन के परिवार में जगी नई उम्मीद

    *मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से उपचार के लिए तत्काल 12 लाख रुपए स्वीकृत*   *आर्थिक तंगी के कारण बेटे के इलाज को लेकर चिंतित किसान पिता को मिली बड़ी…

    Read more

    विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा पर्व मनाने के लिए अनुमति पूजा विधान में दिखी अपार उत्साह

    *कांटों के झूले पर विराजीं मां काछनदेवी, महापर्व आयोजन की मिली अनुमति*   रायपुर, 10 अक्टूबर 2026/ अपनी अनूठी, प्राचीन और समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं के लिए पूरी दुनिया में विशेष…

    Read more

    NATIONAL

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव

    CJP Protest: भारत में आंदोलन के बिना पद क्यों नहीं छोड़ते आरोपी मंत्री-अधिकारी, ब्रिटेन में 5 साल में 4 प्रधानमंत्रियों ने छोड़ी कुर्सी

    CJP Protest: भारत में आंदोलन के बिना पद क्यों नहीं छोड़ते आरोपी मंत्री-अधिकारी, ब्रिटेन में 5 साल में 4 प्रधानमंत्रियों ने छोड़ी कुर्सी

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित – स्मृति इरानी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित –  स्मृति इरानी

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर