Ro no D15139/23

जिले में बाल मधुमेह के केवल 15 प्रकरण, सभी मरीजों को मिल रही निःशुल्क जांच और उपचार सुविधा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने किया स्पष्ट, मुख्यमंत्री बाल मधुमेह योजना के तहत लगातार मिल रहा लाभ

जशपुरनगर 30 जून 2026/ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ जी एस जात्रा ने गांव के बच्चों में शुगर का खतरा शीर्षक समाचार के संबंध में स्पष्टीकरण जारी किया है। उन्होंने बताया कि जशपुर जिले में अन्य जिलों की तुलना में बाल मधुमेह के मरीजों की संख्या अपेक्षाकृत कम है तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा बच्चों की नियमित जांच एवं उपचार की प्रभावी व्यवस्था की गई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि जिले के जिला चिकित्सालय, सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों तथा उप स्वास्थ्य केंद्रों में नियमित रूप से मधुमेह की स्क्रीनिंग की जा रही है। इस सतत जांच अभियान के दौरान अब तक बाल मधुमेह के केवल 15 प्रकरण ही दर्ज किए गए हैं। उन्होंने बताया कि चिन्हित सभी बाल मधुमेह मरीजों को मुख्यमंत्री बाल मधुमेह योजना के अंतर्गत निःशुल्क जांच, उपचार, आवश्यक दवाइयां तथा विशेषज्ञों द्वारा स्वास्थ्य परामर्श की सुविधा निरंतर उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही बच्चों एवं उनके परिजनों को रोग की रोकथाम, संतुलित आहार, नियमित जांच एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के संबंध में भी जागरूक किया जा रहा है।
स्वास्थ्य विभाग ने कहा है कि जिले में बाल स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने तथा मधुमेह सहित अन्य गैर-संचारी रोगों की समय पर पहचान और उपचार के लिए नियमित स्क्रीनिंग अभियान संचालित किए जा रहे हैं, जिससे बच्चों को समय पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकें।

  • Related Posts

    नन्हे सितारों की प्रतिभा को मिला सम्मान, जिला स्तरीय प्रतियोगिता के 33 विजेता पुरस्कृत

    कहानी, कविता, स्पेलिंग बी और स्पोकन इंग्लिश में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा बच्चों की मजबूत शैक्षणिक नींव के लिए फंडामेंटल न्यूमेरेसी, लर्निंग और रीडिंग स्किल्स जरूरीरू जिला पंचायत सीईओ जशपुरनगर…

    Read more

    नशा मुक्ति एवं एएमआर के प्रति विद्यार्थियों को किया गया जागरूक

    जशपुरनगर 30 सितंबर 2026 /खाद्य एवं औषधि प्रशासन, जिला जशपुर द्वारा जशपुरांचल इंग्लिश स्कूल, मधुवन टोली, जशपुर नगर में नशा मुक्ति एवं एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस (एएमआर) विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित…

    Read more

    NATIONAL

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर