Ro no D15139/23

किसानों के लिए बड़ी राहत रू यूरिया वितरण की 80 प्रतिशत की सीमा समाप्त, अब खेती के लिए मिलेगा पर्याप्त उर्वरक

 पिछले वर्ष में उठाव के जितना इस खरीफ सीजन में भी मिलेगा यूरिया
कलेक्टर श्री व्यास ने दुलदुला सहकारी समिति का किया निरीक्षण
किसानों से सीधे चर्चा कर दी नई व्यवस्था की जानकारी, नैनो यूरिया-डीएपी अपनाने की अपील

जशपुरनगर 03 जुलाई 2026/ खरीफ सीजन के मद्देनजर कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने विगत दिवस दुलदुला स्थित आदिम जाति सेवा सहकारी समिति का निरीक्षण कर खाद-बीज की उपलब्धता, कृषि ऋण वितरण तथा किसानों को दी जा रही सुविधाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने किसानों से सीधे संवाद कर खेती-किसानी की तैयारियों की जानकारी ली तथा छत्तीसगढ़ शासन द्वारा यूरिया वितरण व्यवस्था में किए गए महत्वपूर्ण बदलाव से अवगत कराया।
यूरिया वितरण में किसानों को मिली बड़ी राहत –
कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने किसानों को बताया कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पूर्व में लागू वह व्यवस्था समाप्त कर दी गई है, जिसके तहत किसानों को संतुलित उर्वरक उपयोग के उद्देश्य से सीमित मात्रा में यूरिया उपलब्ध कराया जाता था। अब नई व्यवस्था के अनुसार किसानों को खरीफ 2025 में प्राप्त यूरिया की मात्रा के बराबर खरीफ 2026 में भी यूरिया उपलब्ध कराया जाएगा।उन्होंने कहा कि यदि किसी समय सहकारी समिति में यूरिया का स्टॉक कम होने के कारण कोई किसान अपनी पात्रता के अनुसार पूरी मात्रा प्राप्त नहीं कर पाता है, तो समिति में स्टॉक उपलब्ध होते ही शेष मात्रा भी उसे प्रदान की जाएगी। इससे किसानों को खेती के दौरान उर्वरक की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा और समय पर पर्याप्त मात्रा में यूरिया उपलब्ध हो सकेगा।
समिति की व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण-
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने समिति में पंजीकृत किसानों की संख्या, किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) के माध्यम से वितरित कृषि ऋण, खाद-बीज की उपलब्धता तथा वर्तमान स्टॉक की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि खरीफ सीजन के दौरान किसानों को खाद, बीज एवं कृषि ऋण समय पर उपलब्ध कराया जाए, ताकि कृषि कार्य प्रभावित न हो।
किसानों से की सीधी चर्चा –
कलेक्टर ने समिति में खाद एवं बीज लेने पहुंचे ग्राम खोरना के किसान श्री कृष्ण कुमार साय सहित अन्य किसानों से बातचीत कर खेती की तैयारियों, उर्वरकों की उपलब्धता तथा केसीसी के माध्यम से मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने किसानों की समस्याएं भी सुनीं और अधिकारियों को उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
नैनो यूरिया और नैनो डीएपी अपनाने की अपील –
कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने किसानों को नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी के उपयोग के लाभ बताते हुए कहा कि इनके प्रयोग से फसलों को आवश्यक पोषक तत्व प्रभावी ढंग से प्राप्त होते हैं, लागत में कमी आती है तथा भूमि की उर्वरा शक्ति भी सुरक्षित रहती है। उन्होंने किसानों से आधुनिक एवं वैज्ञानिक कृषि तकनीकों को अपनाने की अपील करते हुए कहा कि इससे उत्पादन और आय दोनों में वृद्धि होगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले की सभी सहकारी समितियों में खाद एवं बीज की उपलब्धता पर नियमित निगरानी रखी जाए तथा किसी भी किसान को उर्वरक, बीज या कृषि ऋण प्राप्त करने में अनावश्यक परेशानी न हो। जिला प्रशासन किसानों को समय पर सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 के लिए 10 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

      अम्बिकापुर 03 जुलाई 2026/   भारत सरकार, शिक्षा मंत्रालय, स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, शास्त्री भवन नई दिल्ली एवं लोक शिक्षण संचालनालय रायपुर द्वारा प्राप्त निर्देशानुसार ’’राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026’’…

    Read more

    कलेक्टर  अजीत वसंत ने बतौली विकासखण्ड का किया दौरा विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्र, पहाड़ी कोरवा आश्रम, पीएम जनमन आवास एवं सड़क सहित विकास कार्यों का लिया जायजा, दिए आवश्यक दिशा- निर्देश

      ग्रामीणों से सीधे संवाद कर योजनाओं के क्रियान्वयन की ली जानकारी आंगनबाड़ी केंद्र गोविन्दपुर में मात्र एक बच्चा उपस्थित पाए जाने पर सुपरवाइजर को नोटिस जारी कर वेतन रोकने…

    Read more

    NATIONAL

    हिमांशु सिंह हत्याकांड: जमशेदपुर पुलिस ने 2 मुख्य आरोपियों को दबोचा, अन्य की तलाश में SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी

    हिमांशु सिंह हत्याकांड: जमशेदपुर पुलिस ने 2 मुख्य आरोपियों को दबोचा, अन्य की तलाश में SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी

    रांची एयरपोर्ट से जल्द शुरू हो सकती हैं अंतरराष्ट्रीय उड़ानें, AAI ने मंत्रालय को सौंपी रिपोर्ट

    रांची एयरपोर्ट से जल्द शुरू हो सकती हैं अंतरराष्ट्रीय उड़ानें, AAI ने मंत्रालय को सौंपी रिपोर्ट

    बिहार में बुलेट ट्रेन के लिए बिछेगा 400 किमी लंबा ट्रैक, इन 3 जिलों में बनेंगे स्टेशन, हाई स्पीड रेल कॉरिडोर के निर्माण को मंजूरी

    बिहार में बुलेट ट्रेन के लिए बिछेगा 400 किमी लंबा ट्रैक, इन 3 जिलों में बनेंगे स्टेशन, हाई स्पीड रेल कॉरिडोर के निर्माण को मंजूरी

    ईरान को इजरायल की खुली चेतावनी, नेतन्याहू बोले- हमला करने से नहीं हिचकेंगे

    ईरान को इजरायल की खुली चेतावनी, नेतन्याहू बोले- हमला करने से नहीं हिचकेंगे

    श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर कोलकाता आयेंगे अमित शाह, जनसंघ के संस्थापक की प्रतिमा का करेंगे शिलान्यास

    श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर कोलकाता आयेंगे अमित शाह, जनसंघ के संस्थापक की प्रतिमा का करेंगे शिलान्यास

    मुरादाबाद को सीएम योगी ने दी 365 करोड़ की सौगात, बोले-समाजवादी पार्टी की सोच बाबरी वाली

    मुरादाबाद को सीएम योगी ने दी 365 करोड़ की सौगात, बोले-समाजवादी पार्टी की सोच बाबरी वाली