Ro no D15139/23

अल्प वर्षा की चुनौती से निपटने कृषक मित्रों को दिया गया प्रशिक्षण, वैज्ञानिक खेती एवं फसल बीमा पर किया गया जागरूक

धमतरी, 04 जुलाई 2026/ एक्सटेंशन रिफॉर्म्स आत्मा योजना अंतर्गत कृषि सुधार एवं विस्तार कार्यक्रम के तहत जिले के कृषक मित्रों का जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुक्रवार को कृषि विभाग, धमतरी में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य संभावित अल्प एवं अनियमित वर्षा की स्थिति में किसानों को समय रहते आवश्यक कृषि तकनीकों की जानकारी उपलब्ध कराना तथा जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के अनुरूप वैज्ञानिक एवं टिकाऊ खेती को बढ़ावा देना रहा।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में अनुविभागीय कृषि अधिकारी श्री मनोज सागर, कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि अभियांत्रिकी विशेषज्ञ डॉ. अमित सिन्हा, आत्मा के डिप्टी प्रोजेक्ट डायरेक्टर श्री फते लाल पटेल, वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक श्री योगेंद्र सिन्हा सहित आत्मा योजना के जिला एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी तथा जिले के सभी विकासखंडों के कृषक मित्र उपस्थित रहे।

विशेषज्ञों ने सुपर अल नीनो (Super El Niño) के संभावित प्रभावों के कारण उत्पन्न अल्प एवं अनियमित वर्षा की परिस्थितियों में अपनाई जाने वाली कृषि रणनीतियों पर विस्तार से जानकारी दी। कृषक मित्रों को बताया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में किसानों को समय पर जागरूक करें, ताकि विपरीत मौसम की परिस्थितियों में भी फसलों का बेहतर प्रबंधन किया जा सके। साथ ही कम अवधि वाली धान, दलहनी एवं तिलहनी फसलों के चयन, वैज्ञानिक तरीके से डायरेक्ट सीडेड राइस (सीधी बुवाई) तकनीक, जल संरक्षण, संतुलित पोषण प्रबंधन तथा खेतों में नमी संरक्षण के उपायों की जानकारी भी दी गई।

प्रशिक्षण के दौरान प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के जिला प्रबंधक श्री दुष्यंत कौशिक ने धान, उड़द, मूंग, कोदो, कुटकी एवं रागी जैसी अधिसूचित फसलों की बीमा प्रक्रिया, पात्रता, अंतिम तिथि तथा योजना के लाभों की जानकारी दी। उन्होंने कृषक मित्रों से अपील की कि वे अधिक से अधिक किसानों को फसल बीमा से जोड़कर प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले आर्थिक नुकसान से सुरक्षा प्रदान करने में सहयोग करें।

कार्यक्रम में कृषक मित्रों को विभागीय योजनाओं एवं आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी गांव-गांव तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का आह्वान किया गया, ताकि किसान वैज्ञानिक सलाह के अनुरूप खेती कर उत्पादन एवं आय में वृद्धि कर सकें।

  • Related Posts

    कवर्धा जिला मुख्यालय स्थित स्नेहा हॉस्पिटल के पास तेंदुआ दिखाई देने की सूचना सामने आई

    कवर्धा- । तेंदुए की मौजूदगी की खबर मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और वन विभाग की टीम भी तत्काल मौके पर पहुंची और तेंदुए को सुरक्षित…

    Read more

    कुरूद में गूंजा नवाचार का संदेश, 150 विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए नए विचार

    पांच करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि वाली नवाचार प्रतियोगिता में भागीदारी के लिए विद्यार्थियों को किया प्रोत्साहित   धमतरी, 5 अक्टूबर। युवाओं में नवाचार, उद्यमिता और नए व्यवसाय की सोच…

    Read more

    NATIONAL

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?