Ro no D15139/23

बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए वार्डवार शिकायत निवारण तथा प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ़्त बिजली योजना शिविराे का आयोजन

 

धमतरी, 15 जुलाई 2026/ बिजली उपभोक्ताओं को उनकी समस्याओं का त्वरित एवं सरल समाधान उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विद्युत विभाग द्वारा आज 15 से 31 जुलाई 2026 तक नगर के विभिन्न वार्डों में बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए वार्डवार शिकायत निवारण तथा प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ़्त बिजली योजना शिविराे का आयोजन किया जा रहा है ।
इन शिविरों के माध्यम से उपभोक्ताओं को कार्यालयों के बार-बार चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं होगी, बल्कि उनके वार्ड के निकट ही शिकायतों का निराकरण किया जाएगा। इसके साथ ही प्रत्येक शिविर में प्रधानमंत्री सूर्यघर: मुफ्त बिजली योजना के संबंध में भी विशेष जानकारी एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक पात्र उपभोक्ता इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ प्राप्त कर सकें।

शिविरों में बिजली बिल से संबंधित त्रुटियों का सुधार, गलत रीडिंग, अधिक बिल की शिकायत, नाम संशोधन, बकाया राशि संबंधी जानकारी, किस्त सुविधा, नए एवं लंबित प्रकरणों की जानकारी सहित अन्य विद्युत उपभोक्ता सेवाओं से जुड़ी समस्याओं का मौके पर परीक्षण कर यथासंभव निराकरण किया जाएगा। आवश्यक होने पर संबंधित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के लिए विभागीय अधिकारियों द्वारा आवश्यक कार्रवाई भी की जाएगी।

प्रधानमंत्री सूर्यघर: मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत शिविरों में पात्र हितग्राहियों को सोलर रूफटॉप संयंत्र स्थापना, केंद्र सरकार द्वारा प्रदत्त सब्सिडी, ऑनलाइन पंजीयन एवं आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज तथा योजना से होने वाले आर्थिक लाभों की जानकारी दी जाएगी। साथ ही इच्छुक उपभोक्ताओं को आवेदन प्रक्रिया में आवश्यक सहयोग एवं मार्गदर्शन भी उपलब्ध कराया जाएगा।

कार्यक्रम के अनुसार 15 जुलाई को हटकेशर बाजार पारा, 17 जुलाई को पावर हाउस बठेना, 20 जुलाई को नंदी चौक कोष्टापारा, 22 जुलाई को सत्संग भवन गोकुलपुर, 24 जुलाई को सामुदायिक भवन, 27 जुलाई को रंगमंच जोधापुर, 29 जुलाई को गुजराती भवन बनियापारा तथा 31 जुलाई को रंगमंच नयापारा में शिविर आयोजित किए जाएंगे। प्रत्येक शिविर में संबंधित वार्डों के उपभोक्ताओं की शिकायतों का निराकरण किया जाएगा।

विद्युत विभाग ने सभी उपभोक्ताओं से निर्धारित तिथि पर अपने वार्ड के अनुसार आयोजित शिविर में उपस्थित होकर बिजली बिल की प्रति, उपभोक्ता क्रमांक तथा आवश्यक दस्तावेज साथ लाने की अपील की है, ताकि शिकायतों का त्वरित समाधान किया जा सके। विभाग का प्रयास है कि उपभोक्ताओं को पारदर्शी, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं तथा उनकी समस्याओं का यथासंभव मौके पर ही निराकरण सुनिश्चित हो।

विभाग ने नागरिकों से इन शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आग्रह करते हुए कहा है कि उपभोक्ताओं की सुविधा, संतुष्टि एवं बेहतर विद्युत सेवाएं उपलब्ध कराना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। ऐसे शिविरों से विभाग और उपभोक्ताओं के बीच संवाद भी मजबूत होगा तथा शिकायतों के शीघ्र समाधान के साथ प्रधानमंत्री सूर्यघर: मुफ्त बिजली योजना के प्रति जनजागरूकता बढ़ेगी और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से अन्नू तिवारी को मिला मातृत्व के दौरान आर्थिक संबल

    योजना की राशि से पोषण संबंधी जरूरतें हुईं पूरी, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ अम्बिकापुर 01 सितम्बर 2026/  प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को मातृत्व के दौरान आर्थिक सहयोग…

    Read more

    कलेक्टर ने साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में विभागीय कार्यों की समीक्षा की

      – गिरदावरी कार्य की नियमित मॉनिटरिंग एवं त्रुटिरहित कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश   *- बच्चों के स्वास्थ्य के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर होगा आयोजित*   *- कुपोषित…

    Read more

    NATIONAL

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार