Ro no D15139/23

पूर्व एसपी सूरज सिंह परिहार की विदाई पर प्रशासन-पुलिस ने खेला सद्भावना क्रिकेट मैच

धमतरी, 15 जुलाई 2026। शासन द्वारा एसपी श्री सूरज सिंह परिहार का स्थानांतरण धमतरी जिले से कमांडेन्ट चौथी बटालियन माना में होने के फलस्वरूप उनके सम्मान एवं विदाई के अवसर पर आज रूद्री पुलिस ग्राउंड में जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के बीच सद्भावना क्रिकेट मैच आयोजित किया गया। कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा की पहल पर आयोजित इस मैत्री मुकाबले का उद्देश्य दोनों विभागों के बीच बेहतर समन्वय, सौहार्द और आपसी सहयोग की भावना को और मजबूत करना था।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जिला प्रशासन की टीम ने 12 ओवर में 9 विकेट पर 54 रन बनाए। टीम की कप्तानी कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने की। जवाब में पुलिस विभाग की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महज 7 ओवर में एक विकेट खोकर 57 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।

मैच का सबसे आकर्षक क्षण तब रहा, जब एसपी श्री सूरज सिंह परिहार ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी और विकेटकीपिंग—तीनों भूमिकाओं में दमदार प्रदर्शन कर खिलाड़ियों और दर्शकों का उत्साह बढ़ाया। उनके हरफनमौला खेल की सभी ने सराहना की।

मैच के बाद आयोजित सम्मान समारोह में अधिकारियों ने श्री परिहार के सफल, प्रेरणादायी और जनहितैषी कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में प्रशासन और पुलिस के बीच उत्कृष्ट समन्वय स्थापित हुआ, जिसने कानून-व्यवस्था और जनसेवा को नई मजबूती दी। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए भावभीनी विदाई दी।

  • Related Posts

    T20I में एक हार के बाद लगातार तीन मैच जीत रही टीम इंडिया, 2020 के बाद दोगुनी हुई जीत की रफ्तार

    India T20I Record: भारतीय क्रिकेट टीम के टी-20 इंटरनेशनल खेलने के अंदाज में पिछले कुछ सालों में बदलाव आया है. अब टीम सिर्फ मैच जीतने के लिए नहीं, बल्कि आक्रामक बल्लेबाजी…

    Read more

    Valmiki Jayanti 2026: महर्षि वाल्मीकि के आश्रम में ही क्यों हुआ लव-कुश का पालन-पोषण? जानिए रामायण की कथा

    Valmiki Jayanti 2026:  में माता सीता और उनके पुत्रों लव-कुश की कहानी बेहद महत्वपूर्ण है. महर्षि वाल्मीकि जयंती 2026 के शुभ अवसर पर जानिए, भगवान श्री राम से अलग होने…

    Read more

    NATIONAL

    Investigation : स्ट्रीट फूड बिजनेस से घर चला रही बिहार की 52% महिलाएं, राष्ट्रीय औसत को पछाड़ पहुंची देश में दूसरे नंबर पर

    Investigation : स्ट्रीट फूड बिजनेस से घर चला रही बिहार की 52% महिलाएं, राष्ट्रीय औसत को पछाड़ पहुंची देश में दूसरे नंबर पर

    हर साल नया बवाल, डॉक्यूमेंट्री पर रोक से लेकर गोलीकांड तक, कब-कब जामिया बना ‘बवालिया’

    हर साल नया बवाल, डॉक्यूमेंट्री पर रोक से लेकर गोलीकांड तक, कब-कब जामिया बना ‘बवालिया’

    Rahul Gandhi Defamation Case: राहुल गांधी के मानहानि केस में आज फैसला, सुल्तानपुर कोर्ट में होंगे पेश, जानें पूरा मामला

    Rahul Gandhi Defamation Case: राहुल गांधी के मानहानि केस में आज फैसला, सुल्तानपुर कोर्ट में होंगे पेश, जानें पूरा मामला

    भागलपुर में 27 अक्टूबर को होगा ‘युगप्रवर्तक डॉ. हेडगेवार’ महानाट्य का मंचन, प्रवेश निःशुल्क

    भागलपुर में 27 अक्टूबर को होगा ‘युगप्रवर्तक डॉ. हेडगेवार’ महानाट्य का मंचन, प्रवेश निःशुल्क

    काश हर अफसर ऐसा हो ये तरीका जनता के लिये हितकारी बहुत साल पहले दुर्गा काॅलेज के प्रिंसिपल हुआ करते थे…. रणवीर सिंह शास्त्री।

    काश हर अफसर ऐसा हो ये तरीका जनता के लिये हितकारी बहुत साल पहले दुर्गा काॅलेज के प्रिंसिपल हुआ करते थे…. रणवीर सिंह शास्त्री।

    पेट्रोल और बैटरी दोनों का कॉम्बिनेशन, इलेक्ट्रिक मोटर और पेट्रोल जनरेटर एक साथ, चीन की कंपनी Chery उतारेगी हाई-टेक टू-व्हीलर

    पेट्रोल और बैटरी दोनों का कॉम्बिनेशन, इलेक्ट्रिक मोटर और पेट्रोल जनरेटर एक साथ, चीन की कंपनी Chery उतारेगी हाई-टेक टू-व्हीलर