Ro no D15139/23

तहसील कार्यालय में रक्त परीक्षण शिविर, 76 अधिकारी-कर्मचारियों की हुई स्वास्थ्य जांच

धमतरी, 15 जुलाई 2026। कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर तहसील कार्यालय धमतरी में आज अटल आरोग्य टीम द्वारा रक्त परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में तहसील कार्यालय के 76 अधिकारी एवं कर्मचारियों का रक्त परीक्षण कर उनके स्वास्थ्य की जांच की गई।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने जांच के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों को नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने, संतुलित आहार लेने, नियमित व्यायाम करने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की सलाह दी। शिविर का उद्देश्य कर्मचारियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और समय रहते संभावित बीमारियों की पहचान सुनिश्चित करना था।

शिविर में अधिकारी एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर स्वास्थ्य परीक्षण का लाभ उठाया। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों ने अटल आरोग्य टीम की पहल की सराहना करते हुए ऐसे स्वास्थ्य शिविरों का नियमित आयोजन किए जाने की आवश्यकता बताई।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से अन्नू तिवारी को मिला मातृत्व के दौरान आर्थिक संबल

    योजना की राशि से पोषण संबंधी जरूरतें हुईं पूरी, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ अम्बिकापुर 01 सितम्बर 2026/  प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को मातृत्व के दौरान आर्थिक सहयोग…

    Read more

    कलेक्टर ने साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में विभागीय कार्यों की समीक्षा की

      – गिरदावरी कार्य की नियमित मॉनिटरिंग एवं त्रुटिरहित कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश   *- बच्चों के स्वास्थ्य के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर होगा आयोजित*   *- कुपोषित…

    Read more

    NATIONAL

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार