Ro no D15139/23

कलेक्टर रोहित व्यास ने विद्यार्थी विज्ञान मंथन स्टेट लेवल कैंप रायपुर में शिरकत किए 07 विद्यार्थियों को किया सम्मानित।

 
विज्ञान भारती के प्रांतीय महासचिव डॉ वारा प्रसाद कोला भी रहे उपस्थित।

जशपुरनगर 18 जुलाई 2026/ कलेक्टर रोहित व्यास ने शनिवार को विद्यार्थी विज्ञान मंथन स्टेट लेवल कैंप रायपुर में शिरकत किए 07 विद्यार्थियों को कलेक्ट्रेट में सम्मानित किया।
इस अवसर पर कलेक्टर रोहित व्यास ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जिले के विद्यार्थी विज्ञान और गणित विषय में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश की प्रगति के लिए विज्ञान के क्षेत्र में विद्यार्थियों का आगे आना आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों से रटकर पढ़ाई करने के बजाय प्रयोगों के माध्यम से विज्ञान को समझने की बात कही । विषयों के अध्ययन में अवधारणात्मक स्पष्टता भी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि शासकीय विद्यालयों की प्रयोगशालाएं बहुत अच्छी हैं, उनमें उपलब्ध उपकरणों का भरपूर उपयोग करते हुए आप अध्ययन करें। कलेक्टर श्री व्यास ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए विज्ञान भारती के प्रयासों की भी सराहना करते हुए संस्था का आभार व्यक्त किया।
विज्ञान भारती के प्रांतीय महासचिव डॉ वारा प्रसाद कोला ने कहा कि जशपुर जिले में विगत वर्ष 4000 से अधिक विद्यार्थियों ने विद्यार्थी विज्ञान मंथन की परीक्षा दी थी। इस वर्ष भी हम सृजन और नवाचार की भावना को प्रेरित करने के लिए अधिक से अधिक विद्यार्थियों तक इसका लाभ पहुंचाना चाहेंगे।
कलेक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी नरेंद्र सिंन्हा, विद्यार्थी विज्ञान मंथन के राज्य समन्वयक गौरव वर्मा उपस्थित रहे।
जिन विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया उनमें सेजेस कुनकुरी से अर्पित शर्मा , सेजेस कोतबा से रोहन साहू, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला ढोढीडांड से कु. मोनिका बाई, कु. सोनिका बाई, सेजेस पतराटोली से निशा कुजूर , आयुषी पन्ना रहे हैं। ये सभी विद्यार्थी विगत नवंबर 2025 में जिला स्तर पर आयोजित लेवल 1 और लेवल 2 की परीक्षा में पूरे प्रदेश के टॉप-25 विद्यार्थियों में चयनित हुए थे। कक्षा छठवीं से 11वीं तक के विद्यार्थियों के लिए यह परीक्षाएं आयोजित की गई थी। पूरे प्रदेश में दस हजार से अधिक बच्चों ने यह परीक्षा दी थी। जिसमें प्रत्येक कक्षा से 25 विद्यार्थियों का चयन राज्य स्तर के लिए हुआ है।
कार्यक्रम में वीवीएम के जशपुर जिला समन्वयक विवेक पाठक, एडीपीओ विनय सिन्हा, यशस्वी जशपुर के अवनीश पांडेय, एबीईओ टुमनू गोसाई, शिक्षिका श्रीमती मीनाक्षी श्रीवास्तव, श्रीमती जेन सेलेस्टिन तिर्की सहित सभी विद्यार्थियों के अभिभावक सम्मिलित रहे।

  • Related Posts

    जिला अस्पताल राजनांदगांव को मिला एफएसएसएआई का 5-स्टार ईट राइट कैंपस प्रमाण-पत्र

    छत्तीसगढ़ का प्रथम अस्पताल, जिसे मिला 5-स्टार ईट राइट कैंपस का गौरव*   राजनांदगांव 03 सितम्बर 2026। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से जिला अस्पताल राजनांदगांव…

    Read more

    पोटा केबिन मुरतोंडा पहुंचे शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

    परिसर में बागवानी और सीपेज सुधार के सख्त निर्देश*   रायपुर,03 सितम्बर 2026/ सुकमा जिले में दूरस्थ अंचल के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक माहौल देने के संकल्प के साथ शिक्षा…

    Read more

    NATIONAL

    क्या राहुल गांधी को गिरफ्तार कर परिसीमन विधेयक पास कराने की तैयारी कर रही है मोदी सरकार?

    क्या राहुल गांधी को गिरफ्तार कर परिसीमन विधेयक पास कराने की तैयारी कर रही है मोदी सरकार?

    बिहार में बारिश कम, फिर भी क्यों उफन रहीं गंगा-गंडक और कोसी? नदियों में कहां से आ रहा इतना पानी, समझिए पूरा खेल

    बिहार में बारिश कम, फिर भी क्यों उफन रहीं गंगा-गंडक और कोसी? नदियों में कहां से आ रहा इतना पानी, समझिए पूरा खेल

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से सौजन्य भेंट, जाना स्वास्थ्य का हाल

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से सौजन्य भेंट, जाना स्वास्थ्य का हाल

    राघव चड्ढा को पंजाब ड्राफ्ट SIR से हटाया गया, राज्यसभा सांसद ने AAP पर लगाया बदले की राजनीति करने का आरोप

    राघव चड्ढा को पंजाब ड्राफ्ट SIR से हटाया गया, राज्यसभा सांसद ने AAP पर लगाया बदले की राजनीति करने का आरोप

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे