Ro no D15139/23

कलेक्टर ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को सुबह 10 बजे आधार आधारित बायोमेट्रिक उपस्थित देने के सख्त निर्देश

 कार्यालय समाप्ति 5.30 बजे भी आधार उपस्थित लगाकर ही जाएंगे
15 अगस्त के बाद से जिनका आधार उपस्थित दर्ज नहीं होगा उनका उस दिन का वेतन कटौती की जाएगी
ई ऑफिस और ई एचआरएमएस के माध्यम से फाइल भेजने के निर्देश
कलेक्टोरेट परिसर के सभी शौचालय के दिन में दो बार नियमित साफ सफाई करने के निर्देश
लंच टाइम में ज्यादा समय तक नदारद रहने वाले कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई

जशपुरनगर 21 जुलाई 2026/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सभी विभागों के बाबू और कर्मचारियों की समीक्षा बैठक ली।
उन्होंने सभी विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को कार्यालयीन समय 10 बजे आकर आधार के माध्यम से अपनी उपस्थिति अनिवार्य रूप दर्ज करने और
5.30 बजे जाने के समय में उपस्थित लगाने के निर्देश दिए हैं।
लंच के समय सिर्फ आधा घंटा रहेगा जिसमें भोजन करना है।
बाहर से आने वाले कर्मचारी अपना लंच बॉक्स साथ लेकर आएंगे।
उन्होंने कहा कि लंच टाइम में अनावश्यक नदारद नहीं रहेंगे कर्मचारी ताकि कार्यालयीन कार्य के  लिए बाहर से आने वाले लोगों को कोई समस्या नहीं होने पाएं।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री प्रदीप कुमार साहू , डिप्टी कलेक्टर श्री समीर बड़ा और सभी विभाग के सहायक ग्रेड 1 सहायक 2 और सहायक ग्रेड 3 कर्मचारी उपस्थित थे।
कलेक्टर ने कहा कि 15 अगस्त के बाद से सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को आधार उपस्थित के आधार पर ही वेतन भुगतान किया जाएगा जिन अधिकारी और कर्मचारियों का आधार अपडेट नहीं रहेगा उस दिन का वेतन कटौती की जाएगी।
कलेक्टर ने सभी कर्मचारियों को आम नागरिकों के साथ शालीनता से व्यवहार करने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने सभी को ई आफिस और  ई एचआरएमएस के द्वारा ही कार्य करने के लिए कहा है।
कलेक्टर ने कहा कि विभाग में डाक ई फाइल के माध्यम से आता है उसे तीन दिन के भीतर ही प्रस्तुत करना अनिवार्य है। हार्ड कापी नहीं चलेगा।
कोई भी कार्यालय में ई ऑफिस संबंधित फाईल नस्ती लंबित नहीं होने पाए इसका विशेष ध्यान रखें।
उन्होंने कहा कि कर्मचारी कहीं जाने से पूर्व अपने विभाग प्रमुख को जानकारी देकर ही जाएंगे।
बिना बताए कार्यालय से नदारद नहीं रहेंगे।
कलेक्टर ने परिसर के सभी शौचालय को दिन में दो बार नियमित साफ सफाई करवाने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने कहा कि सुबह और दोपहर को सभी शौचालय की नियमित सफाई होनी चाहिए इसका ध्यान रखें।

  • Related Posts

    धमतरी के हर युवा तक पहुंचे सही अवसर : शिक्षा, कौशल, रोजगार, उद्यमिता एवं स्टार्टअप कार्यक्रमों के बेहतर समन्वय पर जिला प्रशासन का जोर

      ‘युवा धमतरी’ पहल के माध्यम से विद्यार्थियों, युवाओं एवं आकांक्षी उद्यमियों को काउंसलिंग, प्रशिक्षण, इंटर्नशिप, रोजगार, मेंटरशिप और स्टार्टअप अवसरों से जोड़ने का प्रयास धमतरी, 8 सितम्बर 2026। जिले…

    Read more

    व्यावहारिक गतिविधियां विद्यार्थियों में उद्यमिता, नेतृत्व क्षमता,आत्मनिर्भरता और व्यावहारिक ज्ञान विकसित करने में मददगार – मंत्री टंक राम वर्मा

      पीएम श्री स्कूलों में कौशल विकास और नवाचार को मिली नई उड़ान विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए शुरू हुए कई अभिनव कार्यक्रम पीएम श्री स्कूल तिल्दा का ‘स्टूडेंट…

    Read more

    NATIONAL

    डॉ. सत्यवान सौरभ पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

    डॉ. सत्यवान सौरभ  पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

    आसनसोल में बढ़े साइबर ठगी के मामले, पहले महीने में 8 केस दर्ज होते थे, 5 दिन में हुई 10 FIR

    आसनसोल में बढ़े साइबर ठगी के मामले, पहले महीने में 8 केस दर्ज होते थे, 5 दिन में हुई 10 FIR

    9/11 के संदिग्ध के अल-कायदा कनेक्शन के नए सबूत: FBI क्यों रही खामोश, सामने आए चौंकाने वाले वीडियो

    9/11 के संदिग्ध के अल-कायदा कनेक्शन के नए सबूत: FBI क्यों रही खामोश, सामने आए चौंकाने वाले वीडियो

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु