Ro no D15139/23

दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए यूडीआईडी शिविरों की तिथियों में आंशिक संशोधन सन्ना और कांसाबेल शिविरों की नई तिथियां जारी

जशपुरनगर 21 जुलाई 2026/ जिले के दिव्यांगजनों के प्रमाणीकरण एवं यूनिक डिसएबिलिटी आईडी (यूडीआईडी) कार्ड निर्माण के लिए आयोजित किए जा रहे विशेष शिविरों के कार्यक्रम में आंशिक संशोधन किया गया है। उप संचालक, समाज कल्याण विभाग द्वारा संशोधित आदेश जारी कर दो शिविरों की तिथियों में परिवर्तन किया गया है। जारी संशोधित आदेश के अनुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सन्ना में आयोजित होने वाला शिविर, जो पूर्व में 19 अगस्त 2026 को प्रस्तावित था, अब 5 अगस्त 2026 को आयोजित किया जाएगा। इसी प्रकार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कांसाबेल में प्रस्तावित शिविर, जो पहले 9 सितंबर 2026 को निर्धारित था, अब 23 सितंबर 2026 को आयोजित होगा।
समाज कल्याण विभाग ने स्पष्ट किया है कि इन दोनों शिविरों के अलावा अन्य सभी शिविरों की तिथि, दिवस एवं आयोजन स्थल पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यथावत रहेंगे। विभाग ने संबंधित क्षेत्रों के दिव्यांगजनों एवं उनके परिजनों से अपील की है कि वे संशोधित तिथियों के अनुसार निर्धारित शिविर स्थल पर पहुंचकर दिव्यांगता प्रमाणीकरण तथा यूडीआईडी कार्ड निर्माण की प्रक्रिया का लाभ प्राप्त करें। विभाग द्वारा शिविरों में आवश्यक चिकित्सा परीक्षण एवं दस्तावेजों के सत्यापन की समुचित व्यवस्था की जाएगी।

  • Related Posts

    कलेक्टर  रोहित व्यास ने राजस्व एवं भारतमाला सड़क परियोजना के कार्यों की समीक्षा की

    सड़क निर्माण से संबंधित सभी प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के दिए निर्देश राजस्व प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा में शत-प्रतिशत निराकरण सुनिश्चित करने को कहा जशपुरनगर 07 सितंबर 2026/ कलेक्टर श्री रोहित…

    Read more

    कलेक्टर  रोहित व्यास ने ग्राम पंचायतों में संचालित विकास योजनाओं की समीक्षा की

    कलेक्टर  रोहित व्यास ने ग्राम पंचायतों में संचालित विकास योजनाओं की समीक्षा की सभी विकास कार्यों में गुणवत्ता और समय-सीमा में करने के निर्देश जशपुरनगर 07 सितंबर 2026/ कलेक्टर  रोहित व्यास…

    Read more

    NATIONAL

    डॉ. सत्यवान सौरभ पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

    डॉ. सत्यवान सौरभ  पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

    आसनसोल में बढ़े साइबर ठगी के मामले, पहले महीने में 8 केस दर्ज होते थे, 5 दिन में हुई 10 FIR

    आसनसोल में बढ़े साइबर ठगी के मामले, पहले महीने में 8 केस दर्ज होते थे, 5 दिन में हुई 10 FIR

    9/11 के संदिग्ध के अल-कायदा कनेक्शन के नए सबूत: FBI क्यों रही खामोश, सामने आए चौंकाने वाले वीडियो

    9/11 के संदिग्ध के अल-कायदा कनेक्शन के नए सबूत: FBI क्यों रही खामोश, सामने आए चौंकाने वाले वीडियो

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु