Ro no D15139/23

कलेक्टर  रोहित व्यास ने राजस्व एवं भारतमाला सड़क परियोजना के कार्यों की समीक्षा की

सड़क निर्माण से संबंधित सभी प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के दिए निर्देश
राजस्व प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा में शत-प्रतिशत निराकरण सुनिश्चित करने को कहा

जशपुरनगर 07 सितंबर 2026/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में राजस्व विभाग एवं भारतमाला सड़क परियोजना से जुड़े अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में चल रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने जिले से होकर गुजरने वाली भारतमाला सड़क परियोजना के निर्माण कार्यों में आ रही समस्याओं, मुआवजा वितरण तथा परियोजना से संबंधित अन्य प्रकरणों की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए सड़क निर्माण से संबंधित सभी लंबित मामलों का प्राथमिकता के साथ शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
राजस्व विभाग के कार्यों की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने आधार एवं मोबाइल नंबर अद्यतन, किसान किताब प्रविष्टि, अविवादित एवं फौती नामांतरण, नक्शा अद्यतन, बटांकन, सीमांकन, ई-नामांतरण, स्वामित्व योजना, अभिलेख दुरुस्तीकरण, अभिलेख शुद्धता, व्यपवर्तन तथा राजस्व न्यायालयों में लंबित प्रकरणों की गहन समीक्षा की। कलेक्टर श्री व्यास ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी राजस्व प्रकरणों का शासन के नियमानुसार निर्धारित समय-सीमा के भीतर निराकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने राजस्व अभिलेखों के अद्यतन एवं शुद्धता पर विशेष ध्यान देते हुए लंबित प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाने तथा आम नागरिकों को राजस्व संबंधी सेवाएं समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस दौरान सभी एसडीएम अन्य राजस्व अधिकारी, एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर श्री अंकित आनंद मौजूद रहे।

  • Related Posts

    चक्रवाती तूफान अर्नब के प्रभाव की आशंका को देखते हुए राजनांदगांव के किसानों को सतर्क रहने की सलाह

    इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय की कृषि मौसम सलाह के अनुरूप फसल सुरक्षा उपाय अपनाने की अपील*   *- प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत खरीफ 2026 में 142283.89 हेक्टेयर क्षेत्र…

    Read more

    राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू की अध्यक्षता में रायपुर में जनसुनवाई, 28 प्रकरणों की सुनवाई

    रायपुर, 28 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू की अध्यक्षता में जिला रायपुर के प्रकरणों की जनसुनवाई हुई। संभाग प्रभारी सदस्य श्रीमती सरला कोशरिया एवं…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री ने सभी के कल्याण और समृद्धि के लिए प्रकृति की रक्षा और पोषण पर बल देने वाले संस्कृत सुभाषितम् को साझा किया

    प्रधानमंत्री ने सभी के कल्याण और समृद्धि के लिए प्रकृति की रक्षा और पोषण पर बल देने वाले संस्कृत सुभाषितम् को साझा किया

    चोरी या गुम हुए मोबाइल लौटाने में गुजरात देश में दूसरे स्थान पर, CEIR पोर्टल से 74 हजार से ज्यादा फोन बरामद

    चोरी या गुम हुए मोबाइल लौटाने में गुजरात देश में दूसरे स्थान पर, CEIR पोर्टल से 74 हजार से ज्यादा फोन बरामद

    लैंडफॉल के बाद अर्नब का कहर, आंध्र में घरों में घुसा पानी, ओडिशा में तेज तूफान

    लैंडफॉल के बाद अर्नब का कहर, आंध्र में घरों में घुसा पानी, ओडिशा में तेज तूफान

    इजराइल चुनाव 2026: नेतन्याहू के लिए क्यों तय है सत्ता और सियासी भविष्य?

    इजराइल चुनाव 2026: नेतन्याहू के लिए क्यों तय है सत्ता और सियासी भविष्य?

    8 सीटों पर काउंटिंग जारी, जनसुराज प्रत्याशी को पुलिस ने रोका, अनंत-नीरज के आवास पर भोज की तैयारी

    8 सीटों पर काउंटिंग जारी, जनसुराज प्रत्याशी को पुलिस ने रोका, अनंत-नीरज के आवास पर भोज की तैयारी

    एनटीपीसी कहलगाँव में सतर्कता जागरूकता सप्ताह–2026 का शुभारंभ कर्मचारियों ने ली भ्रष्टाचार मुक्त भारत की शपथ

    एनटीपीसी कहलगाँव में सतर्कता जागरूकता सप्ताह–2026 का शुभारंभ  कर्मचारियों ने ली भ्रष्टाचार मुक्त भारत की शपथ