Ro no D15139/23

गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ की सौगात, जानिए किन परियोजनाओं का होगा लोकार्पण-शिलान्यास

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 23 जुलाई को गोरखपुर दौरे पर शहर को 995 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे. इस दौरान वह 813.52 करोड़ रुपये की लागत से तैयार चार परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे, जबकि 181.77 करोड़ रुपये की 10 नई परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे. मुख्यमंत्री की जनसभा देवरिया बाईपास स्थित सिक्सलेन फ्लाईओवर के समीप आयोजित होगी.

सिक्सलेन फ्लाईओवर समेत चार परियोजनाओं का लोकार्पण

मुख्यमंत्री टीपीनगर-पैडलेगंज मार्ग पर बने 2.6 किलोमीटर लंबे सिक्सलेन फ्लाईओवर का लोकार्पण करेंगे, जिसे गोरखपुर की यातायात व्यवस्था और अंतरजनपदीय कनेक्टिविटी के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है. इससे लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज, आजमगढ़, कुशीनगर, देवरिया, महाराजगंज, बिहार और नेपाल की ओर आने-जाने वाले वाहनों को बेहतर सुविधा मिलेगी. इसके अलावा पैडलेगंज चौराहे से फिराक गोरखपुरी चौराहे तक फोरलेन सड़क, एयरफोर्स स्टेशन स्थित एमईएस ऑफिस कॉम्प्लेक्स की शिफ्टिंग और थाना गुलरिहा में हॉस्टल-बैरक निर्माण परियोजना का भी लोकार्पण होगा.

शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और यातायात को मिलेगा बढ़ावा

मुख्यमंत्री 10 नई परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे. इनमें श्रमजीवी महिला छात्रावास, राजकीय महिला पॉलिटेक्निक में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस और विश्वविद्यालय चौक के पास साइंस म्यूजियम जैसी प्रमुख परियोजनाएं शामिल हैं. वहीं नंदानगर पुलिस चौकी से शमशेर गेट तक अंडरपास और सर्विस रोड के निर्माण से स्थानीय लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है.

शहर की आधारभूत सुविधाओं का होगा विस्तार

विकास योजनाओं के तहत शहर के विभिन्न वार्डों में सीसी रोड और नाली निर्माण के कार्य भी शुरू किए जाएंगे. इसके अलावा राप्तीनगर डिपो कार्यशाला की टायर शॉप के उच्चीकरण का कार्य भी प्रस्तावित है. इन परियोजनाओं के पूरा होने से गोरखपुर की आधारभूत संरचना मजबूत होगी और नागरिकों को बेहतर शहरी सुविधाएं मिलेंगी.

विकास परियोजनाओं पर रहेगा मुख्यमंत्री का फोकस

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यह दौरा गोरखपुर के बुनियादी ढांचे, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और यातायात व्यवस्था को नई गति देने वाला माना जा रहा है. सरकार का दावा है कि इन परियोजनाओं से शहर के विकास को रफ्तार मिलेगी और आम लोगों को बेहतर सुविधाओं का लाभ मिलेगा.

  • Related Posts

    Iran Missile Test: ईरान ने किया अमेरिकी युद्धपोत को तबाह करने वाली मिसाइल का टेस्ट, US नेवी में हड़कंप

    ईरान के वरिष्ठ IRGC अधिकारी मोहसिन रजाई ने अमेरिका को लेकर बड़ा दावा किया है. रजाई के मुताबिक, ईरान ने करीब 48 घंटे पहले एक अमेरिकी युद्धपोत के खिलाफ अपनी…

    Read more

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु फरक्का जल संधि से बिहार में जल- संकट, राज्य की हो रही हकमारी : जदयु “फरक्का…

    Read more

    NATIONAL

    डॉ. सत्यवान सौरभ : पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

    डॉ. सत्यवान सौरभ : पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

    आसनसोल में बढ़े साइबर ठगी के मामले, पहले महीने में 8 केस दर्ज होते थे, 5 दिन में हुई 10 FIR

    आसनसोल में बढ़े साइबर ठगी के मामले, पहले महीने में 8 केस दर्ज होते थे, 5 दिन में हुई 10 FIR

    9/11 के संदिग्ध के अल-कायदा कनेक्शन के नए सबूत: FBI क्यों रही खामोश, सामने आए चौंकाने वाले वीडियो

    9/11 के संदिग्ध के अल-कायदा कनेक्शन के नए सबूत: FBI क्यों रही खामोश, सामने आए चौंकाने वाले वीडियो

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न