Ro no D15139/23

Iran Missile Test: ईरान ने किया अमेरिकी युद्धपोत को तबाह करने वाली मिसाइल का टेस्ट, US नेवी में हड़कंप

ईरान के वरिष्ठ IRGC अधिकारी मोहसिन रजाई ने अमेरिका को लेकर बड़ा दावा किया है. रजाई के मुताबिक, ईरान ने करीब 48 घंटे पहले एक अमेरिकी युद्धपोत के खिलाफ अपनी नई मिसाइल का परीक्षण किया. उन्होंने दावा किया कि मिसाइल परीक्षण के बाद समुद्र में ऐसा माहौल बना कि अमेरिकी जहाज वहां से पीछे हटने लगे.

असली तबाही मच गई है अमेरिकी जहाज भागे

मोहसिन रजाई ने अपने बयान में कहा, “असली तबाही मच गई… जहाज वहां से भाग गए.” उनके इस बयान ने  के बीच बढ़ते सैन्य तनाव को लेकर नई अटकलों को जन्म दे दिया है. हालांकि, रजाई के दावे में यह स्पष्ट नहीं किया गया कि मिसाइल परीक्षण के दौरान किसी अमेरिकी युद्धपोत को वास्तव में नुकसान पहुंचा या नहीं.

एक युद्धपोत पर हमला, 200-300 सैनिकों की मौत का दावा

रजाई ने अमेरिकी युद्धपोतों की संवेदनशीलता का जिक्र करते हुए कहा कि अगर किसी युद्धपोत पर सफल हमला होता है तो 200 से 300 अमेरिकी सैनिकों की मौत हो सकती है. उन्होंने दावा किया कि ईरान पहले ही अमेरिका को इस तरह के खतरे को लेकर चेतावनी दे चुका था.

‘उन्होंने हमारी चेतावनी को गंभीरता से नहीं लिया’

IRGC अधिकारी ने आरोप लगाया कि अमेरिका ने ईरान की चेतावनियों को गंभीरता से नहीं लिया. उनके मुताबिक,  को कम करके आंकना अमेरिका के लिए भारी पड़ सकता है. रजाई का यह बयान ऐसे समय आया है जब दोनों देशों के बीच सैन्य टकराव का खतरा लगातार चर्चा में है.

मिसाइल टेस्ट के दावे ने बढ़ाई हलचल

ईरान की ओर से नई मिसाइल के परीक्षण का दावा सामने आने के बाद क्षेत्र में तनाव को लेकर सवाल और गहरे हो गए हैं. खास तौर पर अमेरिकी युद्धपोतों को लेकर दिए गए बयान ने इस दावे को और संवेदनशील बना दिया है. हालांकि, रजाई के दावे की स्वतंत्र पुष्टि सामने नहीं आई है.

  • Related Posts

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु फरक्का जल संधि से बिहार में जल- संकट, राज्य की हो रही हकमारी : जदयु “फरक्का…

    Read more

    Video news मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कटाव का निरीक्षण करने पहुंचे नवगछिया, कहां जल्द ही होगा स्थाई समाधान…

      मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कटाव का निरीक्षण करने पहुंचे नवगछिया, कहां जल्द ही होगा स्थाई समाधान… बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भागलपुर के नवगछिया पहुंचे, जहां उन्होंने भागलपुर और नवगछिया…

    Read more

    NATIONAL

    डॉ. सत्यवान सौरभ पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

    डॉ. सत्यवान सौरभ  पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

    आसनसोल में बढ़े साइबर ठगी के मामले, पहले महीने में 8 केस दर्ज होते थे, 5 दिन में हुई 10 FIR

    आसनसोल में बढ़े साइबर ठगी के मामले, पहले महीने में 8 केस दर्ज होते थे, 5 दिन में हुई 10 FIR

    9/11 के संदिग्ध के अल-कायदा कनेक्शन के नए सबूत: FBI क्यों रही खामोश, सामने आए चौंकाने वाले वीडियो

    9/11 के संदिग्ध के अल-कायदा कनेक्शन के नए सबूत: FBI क्यों रही खामोश, सामने आए चौंकाने वाले वीडियो

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न