Ro no D15139/23

पीएम जनमन आवास योजना से मनबहाल पहाड़ी कोरवा का जीवन हुआ सुरक्षित और सम्मानजनक पक्का आवास मिलने से वर्षों का सपना हुआ साकार, महतारी वंदन योजना से भी मिल रहा नियमित आर्थिक संबल

 

अम्बिकापुर 22 जुलाई 2026/   विशेष पिछड़ी जनजातियों के सर्वांगीण विकास और उन्हें शासन की मूलभूत सुविधाओं से जोड़ने के उद्देश्य से संचालित प्रधानमंत्री जनमन (प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान) आवास योजना जिले के दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले पात्र परिवारों के जीवन में बदलाव ला रही है। इस योजना के माध्यम से ऐसे परिवार, जो वर्षों से कच्चे एवं असुरक्षित आवासों में जीवनयापन कर रहे थे, अब पक्के और सम्मानजनक आवास में रहने का सपना साकार कर रहे हैं।

सरगुजा जिले के मैनपाट विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत कलजीवा के निवासी मनबहाल पहाड़ी कोरवा भी इस योजना से लाभान्वित हुए हैं। प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के तहत उन्हें पक्का मकान स्वीकृत हुआ, जिसके निर्माण के बाद अब उनका परिवार सुरक्षित और सुविधायुक्त घर में रह रहा है। मनबहाल के परिवार में पति-पत्नी दो सदस्य हैं। पहले उनका कच्चा मकान बरसात, तेज हवा और अन्य मौसमों के दौरान असुरक्षित हो जाता था। हर वर्ष बारिश के मौसम में घर की मरम्मत करनी पड़ती थी और हमेशा अनहोनी की आशंका बनी रहती थी।

प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के तहत पक्का आवास मिलने से अब उनका जीवन पूरी तरह बदल गया है। मजबूत छत और सुरक्षित दीवारों वाले घर ने उन्हें न केवल सुरक्षा प्रदान की है, बल्कि सम्मानपूर्वक जीवन जीने का आत्मविश्वास भी दिया है। अब उन्हें मौसम की मार की चिंता नहीं रहती और वे अपने नए घर में सुरक्षित एवं बेहतर वातावरण में जीवनयापन कर रहे हैं। पक्का आवास मिलने से परिवार की सामाजिक प्रतिष्ठा भी बढ़ी है तथा स्वच्छ और व्यवस्थित वातावरण में रहने का अवसर मिला है।

मनबहाल पहाड़ी कोरवा के परिवार को शासन की अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं का भी लाभ मिल रहा है। उनकी पत्नी को महतारी वंदन योजना के अंतर्गत प्रतिमाह एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता नियमित रूप से प्राप्त हो रही है। यह राशि परिवार की दैनिक आवश्यकताओं, घरेलू खर्चों तथा छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा करने में सहायक सिद्ध हो रही है। नियमित आर्थिक सहायता से परिवार को आर्थिक संबल मिला है और जीवनयापन पहले की तुलना में अधिक सहज हुआ है।

मनबहाल पहाड़ी कोरवा ने बताया कि वे मजदूरी का कार्य करते हैं, शासन की योजनाओं ने उनके परिवार का जीवन बदल दिया है। पहले कच्चे मकान में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब पक्का मकान मिलने से सुरक्षित आशियाना मिल गया है। वहीं महतारी वंदन योजना से मिलने वाली नियमित सहायता भी परिवार के लिए उपयोगी साबित हो रही है।

उन्होंने प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना एवं महतारी वंदन योजना जैसी जनहितैषी योजनाओं के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार की योजनाएं जरूरतमंद और दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों तक पहुंच रही हैं। इन योजनाओं के कारण उनके परिवार के जीवन में सुरक्षा, सम्मान और आर्थिक मजबूती आई है।

  • Related Posts

    पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल दही हांडी उत्सव में हुए सम्मिलित

    पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल दही हांडी उत्सव में हुए सम्मिलित *जशपुर के रंजीता स्टेडियम में उमड़ा आस्था और उत्साह का सैलाब, गोविंदाओं ने दिखाया साहस और सामूहिक…

    Read more

    छत्तीसगढ़ में मानसून का संतुलित असर,अब तक औसतन 926.5 मिलीमीटर वर्षा दर्ज, बलरामपुर में सर्वाधिक 1,438 मिमी तो बेमेतरा में 540.6 मिमी वर्षा

    छत्तीसगढ़ में मानसून का संतुलित असर *अब तक औसतन 926.5 मिलीमीटर वर्षा दर्ज, बलरामपुर में सर्वाधिक 1,438 मिमी तो बेमेतरा में 540.6 मिमी वर्षा* रायपुर, 6 सितंबर 2026/छत्तीसगढ़ में मानसून…

    Read more

    NATIONAL

    Video news मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कटाव का निरीक्षण करने पहुंचे नवगछिया, कहां जल्द ही होगा स्थाई समाधान…

    Video news मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कटाव का निरीक्षण करने पहुंचे नवगछिया, कहां जल्द ही होगा स्थाई समाधान…

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी

    ‘अगर मैं आपका स्टूडेंट होता’: पीएम मोदी ने पूछा पब्लिक स्पीकिंग का तरीका, शिक्षिका बोलीं – अभ्यास से आएगा आत्मविश्वास

    ‘अगर मैं आपका स्टूडेंट होता’: पीएम मोदी ने पूछा पब्लिक स्पीकिंग का तरीका, शिक्षिका बोलीं – अभ्यास से आएगा आत्मविश्वास

    बदल गया दुनिया का नक्शा! जानें अब कहां दिखेंगे भारत और पाकिस्तान?

    बदल गया दुनिया का नक्शा! जानें अब कहां दिखेंगे भारत और पाकिस्तान?

    टेक्सटाइल सेक्टर में छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संभावनाएं, केंद्र करेगा हरसंभव सहयोग

    टेक्सटाइल सेक्टर में छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संभावनाएं, केंद्र करेगा हरसंभव सहयोग