Ro no D15139/23

निर्माण पोर्टल के माध्यम से निर्माण कार्यों की कलेक्टर ने की समीक्षा कार्यों में गुणवत्ता और समय-सीमा का विशेष ध्यान रखने के दिए निर्देश

जशपुरनगर 23 जुलाई 2026/ कलेक्टर रोहित व्यास  ने पत्थलगांव के जनपद पंचायत सभाकक्ष में निर्माण पोर्टल के माध्यम से जिले में संचालित विभिन्न निर्माण कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होंने विभागवार एवं योजनावार स्वीकृत निर्माण कार्यों की प्रगति, पूर्ण एवं प्रगतिरत कार्यों तथा लंबित कार्यों की स्थिति की जानकारी ली।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार और निर्माण एजेंसी और अधिकारीगण उपस्थित थे।
कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्यों की नियमित रूप से मॉनिटरिंग करते हुए निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण कराए जाएं। उन्होंने कहा कि सभी निर्माण कार्यों में गुणवत्ता के मानकों का अनिवार्य रूप से पालन सुनिश्चित किया जाए तथा कार्यों की प्रगति को निर्माण पोर्टल पर समय-समय पर अद्यतन किया जाए, ताकि कार्यों की वास्तविक स्थिति की प्रभावी निगरानी की जा सके।
समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने धीमी प्रगति वाले निर्माण कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण कराने तथा संबंधित अधिकारियों को स्थल निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। समस्त और प्रारंभ कार्यों को 3 अगस्त तक प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों का उद्देश्य आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है, इसलिए कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा।
कलेक्टर ने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, प्रगति और उपयोगिता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण पोर्टल में दर्ज जानकारी को अद्यतन एवं वास्तविक स्थिति के अनुरूप रखने पर भी जोर दिया।
इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    सपनों का आशियाना बना प्रधानमंत्री आवास

      प्रधानमंत्री आवास योजना से राजकुमारी यादव को मिली सुरक्षित छत, अब परिवार के साथ सुकून से बीत रही जिंदगी मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जरूरतमंद परिवारों…

    Read more

    दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना बनी शंभू बारी के परिवार का सहारा

      प्रतिवर्ष 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता से जरूरत के समय मिल रहा संबल, प्रधानमंत्री आवास और महतारी वंदन योजना का भी मिला लाभ रायपुर, 08 सितंबर 2026/ शासन…

    Read more

    NATIONAL

    डॉ. सत्यवान सौरभ पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

    डॉ. सत्यवान सौरभ  पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

    आसनसोल में बढ़े साइबर ठगी के मामले, पहले महीने में 8 केस दर्ज होते थे, 5 दिन में हुई 10 FIR

    आसनसोल में बढ़े साइबर ठगी के मामले, पहले महीने में 8 केस दर्ज होते थे, 5 दिन में हुई 10 FIR

    9/11 के संदिग्ध के अल-कायदा कनेक्शन के नए सबूत: FBI क्यों रही खामोश, सामने आए चौंकाने वाले वीडियो

    9/11 के संदिग्ध के अल-कायदा कनेक्शन के नए सबूत: FBI क्यों रही खामोश, सामने आए चौंकाने वाले वीडियो

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु