Ro no D15139/23

अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

दो अलग-अलग टीमों ने पोढ़ीडीह और कोरगांव में दबिश देकर 34.150 बल्क लीटर महुआ शराब जब्त

 

धमतरी, 25 जुलाई 2026/ कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देश एवं जिला आबकारी अधिकारी श्री रोहित देवांगन के मार्गदर्शन में जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण और विक्रय के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आबकारी विभाग की दो अलग-अलग विशेष टीमों ने दो स्थानों पर दबिश देकर दो आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया और उन्हें गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान कुल 34.150 बल्क लीटर महुआ शराब जब्त की गई।

पहली कार्रवाई ग्राम पोढ़ीडीह में

आबकारी उप निरीक्षक श्री निशांत साधु एवं विवेक कुमार दीवान के नेतृत्व में गठित टीम ने गोपनीय सूचना के आधार पर ग्राम पोढ़ीडीह, थाना सिहावा में आरोपी शंकर लाल नेताम, पिता जयचंद नेताम के निवास पर दबिश दी। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 25.650 बल्क लीटर महुआ शराब बरामद की गई। आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार किया गया। न्यायालय में पेश किए जाने के बाद आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

दूसरी कार्रवाई ग्राम कोरगांव में

इसी तरह आबकारी उप निरीक्षक श्री आशीष ध्रुव एवं अजय कश्यप के नेतृत्व में गठित टीम ने ग्राम कोरगांव, थाना मगरलोड में कार्रवाई की। यहां आरोपी संतोष कुमार, पिता स्वर्गीय चूलेराम, उम्र 38 वर्ष के कब्जे से 8.500 बल्क लीटर महुआ शराब जब्त की गई। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के प्रावधानों के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई।

कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने कहा कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण, परिवहन एवं बिक्री के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को अवैध मदिरा के कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सतत निगरानी रखते हुए सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

वहीं जिला आबकारी अधिकारी श्री रोहित देवांगन ने कहा कि अवैध मदिरा के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए विभाग की टीमें लगातार सक्रिय हैं। अवैध शराब के निर्माण और बिक्री में संलिप्त लोगों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    आयुष विभाग व जिला प्रशासन का संयुक्त प्रयास बस्तर में विशाल स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन

        597 ग्रामीणों का हुआ निःशुल्क उपचार, 155 विद्यार्थियों ने सीखा योग जगदलपुर, 8 सितम्बर 2026/ आयुष संचालनालय के मार्गदर्शन एवं जिला प्रशासन के सहयोग से सोमवार 7 सितंबर को…

    Read more

    भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका की जन्मशताब्दी पर लोक भवन में सांस्कृतिक संध्या

    रायपुर, 08 सितंबर 2026/भारत रत्न एवं प्रख्यात संगीतकार, गायक, गीतकार और फिल्मकार डॉ. भूपेन हजारिका की जन्मशताब्दी वर्ष के अवसर पर आज लोक भवन स्थित छत्तीसगढ़ मंडपम में सांस्कृतिक संध्या…

    Read more

    NATIONAL

    डॉ. सत्यवान सौरभ पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

    डॉ. सत्यवान सौरभ  पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

    आसनसोल में बढ़े साइबर ठगी के मामले, पहले महीने में 8 केस दर्ज होते थे, 5 दिन में हुई 10 FIR

    आसनसोल में बढ़े साइबर ठगी के मामले, पहले महीने में 8 केस दर्ज होते थे, 5 दिन में हुई 10 FIR

    9/11 के संदिग्ध के अल-कायदा कनेक्शन के नए सबूत: FBI क्यों रही खामोश, सामने आए चौंकाने वाले वीडियो

    9/11 के संदिग्ध के अल-कायदा कनेक्शन के नए सबूत: FBI क्यों रही खामोश, सामने आए चौंकाने वाले वीडियो

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु