Ro no D15139/23

केजव्हील लगे ट्रैक्टरों पर परिवहन विभाग की कार्रवाई, तीन वाहन मालिकों पर जुर्माना

सड़कों को नुकसान पहुंचाने वाले केजव्हील सीवीसीका उपयोग नहीं करने की परिवहन अधिकारी ने की अपील

 

धमतरी, 25 जुलाई 2026। कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर जिला परिवहन विभाग के परिवहन उड़नदस्ता ने सड़कों पर केजव्हील लगाकर ट्रैक्टर चलाने वालों के खिलाफ बीते दिन कार्रवाई की है। जांच के दौरान केजव्हील लगे तीन ट्रैक्टरों के मालिकों पर जुर्माना लगाया गया। परिवहन विभाग की इस कार्रवाई से ऐसे वाहन चालकों में हड़कंप मच गया है, जो कृषि कार्य के अलावा सार्वजनिक सड़कों पर भी केजव्हील लगे ट्रैक्टरों का संचालन कर रहे हैं।

जिला परिवहन अधिकारी श्री शिव भगत रावटे ने बताया कि ट्रैक्टरों में लगाए जाने वाले केजव्हील सड़क की सतह को बुरी तरह क्षतिग्रस्त करते हैं। इनके कारण पक्की सड़कों पर गहरे निशान और गड्ढे बनने लगते हैं, जिससे सड़क की गुणवत्ता और उम्र प्रभावित होती है। बारिश के दौरान क्षतिग्रस्त सड़कों पर पानी जमा होने से स्थिति और खराब हो जाती है। इससे दोपहिया और चारपहिया वाहनों के आवागमन में परेशानी के साथ दुर्घटना की आशंका भी बढ़ जाती है।

उन्होंने बताया कि केजव्हील का उपयोग मुख्य रूप से खेतों में कृषि कार्य के लिए किया जाता है, लेकिन सार्वजनिक एवं पक्की सड़कों पर इनका इस्तेमाल सड़क सुरक्षा और सड़क संरचना, दोनों के लिए नुकसानदायक है। केजव्हील के कारण सड़क पर चलने वाले अन्य वाहनों को भी असुविधा होती है और सड़क के किनारे की पटरी तथा पुल-पुलियों को भी नुकसान पहुंच सकता है।

 

जिला परिवहन अधिकारी श्री रावटे ने ट्रैक्टर मालिकों और चालकों से अपील की है कि वे सार्वजनिक सड़कों पर केजव्हील लगाकर ट्रैक्टर का संचालन न करें। उन्होंने कहा कि सड़कें सभी के आवागमन के लिए महत्वपूर्ण सार्वजनिक संपत्ति हैं। इनके संरक्षण की जिम्मेदारी वाहन चालकों की भी है। उन्होंने वाहन मालिकों से नियमों का पालन करने और कृषि कार्य के लिए उपयोग किए जाने वाले केजव्हील को पक्की सड़कों पर न चलाने की अपील की है। उन्होंने चेतावनी दी कि नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग द्वारा लगातार जांच और कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    आयुष विभाग व जिला प्रशासन का संयुक्त प्रयास बस्तर में विशाल स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन

        597 ग्रामीणों का हुआ निःशुल्क उपचार, 155 विद्यार्थियों ने सीखा योग जगदलपुर, 8 सितम्बर 2026/ आयुष संचालनालय के मार्गदर्शन एवं जिला प्रशासन के सहयोग से सोमवार 7 सितंबर को…

    Read more

    भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका की जन्मशताब्दी पर लोक भवन में सांस्कृतिक संध्या

    रायपुर, 08 सितंबर 2026/भारत रत्न एवं प्रख्यात संगीतकार, गायक, गीतकार और फिल्मकार डॉ. भूपेन हजारिका की जन्मशताब्दी वर्ष के अवसर पर आज लोक भवन स्थित छत्तीसगढ़ मंडपम में सांस्कृतिक संध्या…

    Read more

    NATIONAL

    डॉ. सत्यवान सौरभ पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

    डॉ. सत्यवान सौरभ  पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

    आसनसोल में बढ़े साइबर ठगी के मामले, पहले महीने में 8 केस दर्ज होते थे, 5 दिन में हुई 10 FIR

    आसनसोल में बढ़े साइबर ठगी के मामले, पहले महीने में 8 केस दर्ज होते थे, 5 दिन में हुई 10 FIR

    9/11 के संदिग्ध के अल-कायदा कनेक्शन के नए सबूत: FBI क्यों रही खामोश, सामने आए चौंकाने वाले वीडियो

    9/11 के संदिग्ध के अल-कायदा कनेक्शन के नए सबूत: FBI क्यों रही खामोश, सामने आए चौंकाने वाले वीडियो

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु