Ro no D15139/23

संवेदनशील सुशासन की सशक्त मिसाल: पक्षाघात से पीड़ित दिव्यांग महिला के घर पहुंची आधार सेवा, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की जनकेंद्रित शासन व्यवस्था का दिखा मानवीय चेहरा

 

जिला प्रशासन की पहल से घर पर ही पूरी हुई आधार संबंधी प्रक्रिया, दिव्यांगों, वरिष्ठ नागरिकों और गंभीर रूप से बीमार लोगों तक पहुंचाई जा रही हैं आवश्यक शासकीय सेवाएं

रायपुर, 27 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में संवेदनशील, जवाबदेह और जनकेंद्रित सुशासन की परिकल्पना लगातार साकार हो रही है। इसी क्रम में गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में जिला प्रशासन ने मानवीय संवेदनशीलता की प्रेरक मिसाल पेश करते हुए पक्षाघात से पीड़ित मरवाही निवासी दिव्यांग महिला  रामकली गुप्ता को उनके घर पहुंचकर आधार संबंधी आवश्यक सेवा उपलब्ध कराई। यह पहल इस बात का सशक्त प्रमाण है कि साय सरकार की प्राथमिकता केवल जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित करना नहीं, बल्कि प्रत्येक पात्र नागरिक तक समय पर, सहज, सम्मानजनक और सुलभ शासकीय सेवाएं पहुंचाना है।

जानकारी के अनुसार श्रीमती रामकली गुप्ता पक्षाघात से पीड़ित हैं और उनकी स्वास्थ्य स्थिति ऐसी थी कि उनके लिए आधार सेवा केंद्र तक पहुंचना संभव नहीं था। परिवार द्वारा आधार संबंधी आवश्यक सेवा की जरूरत बताने पर जिला प्रशासन ने तत्काल संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई सुनिश्चित की। आधार ऑपरेटर श्री अंशु गुप्ता स्वयं उनके निवास पहुंचे और घर पर ही आधार संबंधी समस्त आवश्यक प्रक्रिया पूरी कराई। इससे न केवल मरीज को अनावश्यक परेशानी से राहत मिली, बल्कि उनके परिजनों ने भी प्रशासन की इस मानवीय पहल के प्रति संतोष और आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशा के अनुरूप राज्य सरकार प्रदेश में ऐसी प्रशासनिक व्यवस्था विकसित कर रही है, जिसमें प्रत्येक नागरिक को उसकी परिस्थितियों के अनुरूप सहज, सरल और सम्मानजनक सेवाएं उपलब्ध हों। विशेष रूप से दिव्यांगजन, वरिष्ठ नागरिक और गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों की आवश्यकताओं को प्राथमिकता देते हुए जिला प्रशासन द्वारा समयबद्ध सहायता उपलब्ध कराई जा रही है, ताकि कोई भी व्यक्ति केवल शारीरिक असमर्थता के कारण शासकीय सेवाओं से वंचित न रहे।

यह पहल सुशासन, सेवा और मानवीय संवेदनशीलता के समन्वय का उत्कृष्ट उदाहरण है। जिला प्रशासन का यह प्रयास दर्शाता है कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और सेवाओं का वास्तविक उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना है। घर-घर तक सेवाएं पहुंचाने की ऐसी पहलें न केवल आम नागरिकों का विश्वास मजबूत कर रही हैं, बल्कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में संवेदनशील, पारदर्शी और जनहितैषी प्रशासन की सकारात्मक छवि को भी और अधिक सशक्त बना रही हैं।

  • Related Posts

    आयुष शिविर बना ग्रामीणों के लिए राहत का माध्यम, जोड़ों के दर्द और वृद्धजन स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान राष्ट्रीय आयुष कार्यक्रम के तहत रघुनाथपुर में ऑस्टियोआर्थराइटिस एवं वयोमित्र योजना का आयोजन

      रायपुर, 28 जुलाई 2026/ छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा संचालित राष्ट्रीय आयुष कार्यक्रम के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुदृढ़ करने के…

    Read more

    सहकारिता क्षेत्र को और मजबूत बनाने पर दें जोर- सहकारिता मंत्री केदार कश्यप अपैक्स बैंक एवं जिला सहकारी बैंकों के अध्यक्षों के साथ मंत्री ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

    रायपुर, 28 जुलाई 2026/ छत्तीसगढ़ के सहकारिता मंत्री श्री केदार कश्यप ने प्रदेश में सहकारिता आंदोलन को नई गति देने और बैंकिंग सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से…

    Read more

    NATIONAL

    Parliament Session Live : आज लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर होगी चर्चा, सरकार और विपक्ष आमने-सामने

    Parliament Session Live : आज लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर होगी चर्चा, सरकार और विपक्ष आमने-सामने

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends