Ro no D15139/23

कांकेर में मलेरिया पर स्वास्थ्य विभाग एलर्ट, आश्रम और छात्रावासों के बच्चों की हो रही है नियमित जांच आश्रम-छात्रावासों में एक्टिव सर्विलांस अभियान, पॉजिटिव मिले मरीजों का इलाज शुरू

 

रायपुर, 27 जुलाई 2026/उत्तर बस्तर कांकेर जिले में मलेरिया को फैलने से रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने बड़े पैमाने पर अभियान छेड़ दिया है। जिले के सभी विकासखंडों में एक्टिव सर्विलांस (सक्रिय निगरानी) और सोर्स रिडक्शन का काम चल रहा है। साथ ही आश्रम और छात्रावासों में नियमित रूप से जाकर बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, जांच में जो भी मरीज पॉजिटिव मिले हैं, उन सभी का इलाज शुरू कर दिया गया है और नियमित फॉलोअप लिया जा रहा है।

बीते कुछ हफ्तों में जिले के हजारों बच्चों और ग्रामीणों की मलेरिया जांच की गई। विकासखंड कोयलीबेड़ा में 4 से 25 जुलाई के बीच 12 गांवों में 996 लोगों की जांच हुई, जिनमें से 116 मरीज मलेरिया पॉजिटिव पाए गए। इनका समूल उपचार कर दवा दी गई है। इसी विकासखंड के 30 छात्रावास और आश्रमों में 1546 छात्र-छात्राओं की जांच में 14 बच्चे पॉजिटिव मिले।

विकासखंड भानुप्रतापपुर में 9 से 26 जुलाई के दौरान 16 आश्रम-छात्रावासों के 866 बच्चों की जांच हुई, जिनमें 7 बच्चे पॉजिटिव पाए गए। बढ़ते मामलों को देखते हुए ग्राम धनेली में रैपिड फीवर सर्वे कराया गया, जहां 17 सकारात्मक प्रकरण सामने आए। इसके बाद ग्राम बोगर, चिल्हाटी, चपेला और सम्बलपुर में भी सर्वे कराया गया, जहां सभी रिपोर्ट निगेटिव रहीं।

विकासखंड अंतागढ़ के सभी 34 आश्रम-छात्रावासों में 1830 छात्र-छात्राओं की जांच में 36 मरीज, दुर्गूकोंदल के 26 आश्रम-छात्रावासों में 1860 बच्चों की जांच में 4 मरीज और कांकेर के 29 आश्रम-छात्रावासों में 2402 बच्चों की जांच में 11 मरीज पॉजिटिव मिले। इन सभी का उपचार जारी है।

वहीं चारामा विकासखंड में 15 आश्रम-छात्रावासों के 735 छात्रों और 9 गांवों के 283 लोगों की जांच में एक भी मरीज पॉजिटिव नहीं मिला। नरहरपुर में जुलाई माह में सभी 15 आश्रम-छात्रावासों का निरीक्षण करते हुए 448 छात्रों की जांच की गई, जो सभी निगेटिव रहे। यहां “मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़” अभियान के तहत आयुष्मान आरोग्य मंदिर रावस, ठेमा, सारण्डा और बासनवाही के अंतर्गत आने वाले 14 गांवों में कुल 20 पॉजिटिव मरीजों का उपचार किया गया।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, जिन गांवों में “मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़” अभियान संचालित नहीं है, वहां एक भी मरीज पॉजिटिव मिलने पर तुरंत रैपिड फीवर सर्वे कराया जा रहा है। सभी बच्चों की जांच आरडी किट (RD Kit) से की जा रही है और निगेटिव पाए गए प्रकरणों की ब्लड स्लाइड बनाकर माइक्रोस्कोपी जांच के लिए प्रयोगशाला भेजी जा रही है, ताकि कोई मरीज छूट न जाए।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला उत्तर बस्तर कांकेर का कहना है कि सभी आश्रम-छात्रावासों की सतत निगरानी की जा रही है और मलेरिया को पूरी तरह नियंत्रित करने तक यह अभियान लगातार जारी रहेगा। लोगों से भी अपील की गई है कि बुखार आने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराएं और अपने आसपास पानी जमा न होने दें।

  • Related Posts

    नगर पालिक निगम आयुक्त ने क्षेत्र के सड़को की मरम्मत और निर्माण को लेकर ली महत्वपूर्ण बैठक

    बारिश रुकते ही सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्य होंगे शुरू, अक्टूबर मध्य से डामरीकरण का लक्ष्य अम्बिकापुर 12 सितम्बर 2026/  आज  नगर पालिक निगम, अम्बिकापुर के कार्यालय भवन में आयुक्त,…

    Read more

    कलेक्टर  अजीत वसंत ने नवीन मेडिकल कॉलेज गंगापुर,लुण्ड्रा ब्लॉक के कस्तूरबा एवं एकलव्य आवासीय विद्यालयों का किया निरीक्षण

    नवीन मेडिकल कॉलेज के संपूर्ण निर्माण कार्य के प्रोजेक्ट को दिसंबर 2027 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए विद्यार्थियों की शिक्षा, स्वास्थ्य, भोजन एवं आवासीय सुविधाओं को बेहतर बनाने दिए…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात