Ro no D15139/23

महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आर्थिक संबल, प्रीति बैगा की बदली जिंदगी

हर माह मिलने वाली सहायता राशि से घरेलू जरूरतें हो रहीं पूरी

पीडीएस और महतारी वंदन योजना के संयुक्त लाभ से परिवार की आर्थिक स्थिति हुई मजबूत

रायपुर, 27 जुलाई 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना प्रदेश की महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में प्रभावी पहल साबित हो रही है। योजना के तहत प्रत्येक माह मिलने वाली एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ ही उनके परिवार की दैनिक आवश्यकताओं को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के आकांक्षी विकासखंड गौरेला अंतर्गत ग्राम पंचायत ठाड़पथरा की निवासी श्रीमती प्रीति सुजान बैगा इसकी एक प्रेरक मिसाल हैं। उन्हें महतारी वंदन योजना के तहत नियमित रूप से प्रति माह एक हजार रुपये की सहायता राशि प्राप्त हो रही है। इस राशि से वे घर का राशन, सब्जी सहित अन्य आवश्यक घरेलू खर्च आसानी से पूरा कर रही हैं, जिससे परिवार पर आर्थिक दबाव कम हुआ है।

श्रीमती प्रीति बैगा को सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत भी नियमित रूप से खाद्यान्न उपलब्ध हो रहा है। महतारी वंदन योजना और पीडीएस के संयुक्त लाभ से उनके परिवार की आर्थिक स्थिति पहले की तुलना में अधिक सुदृढ़ हुई है तथा घरेलू जरूरतों की पूर्ति अब पहले से अधिक सहज हो गई है।

श्रीमती प्रीति सुजान बैगा का कहना है कि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का कार्य किया है। उन्होंने इस सहयोग के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महतारी वंदन योजना उनके परिवार के लिए आर्थिक सुरक्षा का मजबूत आधार बन गई है।

  • Related Posts

    नगर पालिक निगम आयुक्त ने क्षेत्र के सड़को की मरम्मत और निर्माण को लेकर ली महत्वपूर्ण बैठक

    बारिश रुकते ही सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्य होंगे शुरू, अक्टूबर मध्य से डामरीकरण का लक्ष्य अम्बिकापुर 12 सितम्बर 2026/  आज  नगर पालिक निगम, अम्बिकापुर के कार्यालय भवन में आयुक्त,…

    Read more

    कलेक्टर  अजीत वसंत ने नवीन मेडिकल कॉलेज गंगापुर,लुण्ड्रा ब्लॉक के कस्तूरबा एवं एकलव्य आवासीय विद्यालयों का किया निरीक्षण

    नवीन मेडिकल कॉलेज के संपूर्ण निर्माण कार्य के प्रोजेक्ट को दिसंबर 2027 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए विद्यार्थियों की शिक्षा, स्वास्थ्य, भोजन एवं आवासीय सुविधाओं को बेहतर बनाने दिए…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात