Ro no D15139/23

चंदई सारंगढ़ में भाजपा की जिला स्तरीय कार्यशाला संपन्न: बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने ‘समरसता संकल्प’ और ‘हर घर तिरंगा अभियान’ का किया आह्वान

*संत रविदास जी की 650वीं जयंती पर भाजपा का बड़ा आयोजन,विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने दिया सामाजिक समरसता और राष्ट्रभक्ति का संदेश*

 

*सारंगढ़* । जिला भारतीय जनता पार्टी कार्यालय, चंदई (सारंगढ़) में संत शिरोमणि गुरु श्री रविदास जी की 650वीं पावन जयंती के उपलक्ष्य में ‘समरसता संकल्प अभियान’, ‘घर-घर तिरंगा’ एवं ‘तिरंगा यात्रा’ के अंतर्गत एक दिवसीय संयुक्त जिला स्तरीय कार्यशाला का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल मुख्य वक्ता के रूप में विशेष रूप से उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल एवं उपस्थित वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा संत शिरोमणि गुरु श्री रविदास जी एवं भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर व पुष्पांजलि अर्पित करके किया गया।

 

अपने उद्बोधन में बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु श्री रविदास जी ने समाज से भेदभाव और विषमता को समाप्त कर प्रेम, करुणा और समरसता का मार्ग दिखाया था। उनका जीवन और विचार पूरे मानव समाज के लिए प्रेरणापुंज हैं। ‘कर्म ही पूजा है’ का संदेश देने वाले संत रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर हमें उनके बताए सामाजिक समरसता के मार्ग पर चलने का संकल्प लेना चाहिए।

 

विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी का मुख्य उद्देश्य ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मंत्र को साकार करना है। ‘हर घर तिरंगा अभियान’ और ‘तिरंगा यात्रा’ केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक के हृदय में राष्ट्रभक्ति की अलख जगाने का महाअभियान है। सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर इस अभियान को जन-जन तक पहुँचाना है और अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करनी है।

 

आयोजित जिला स्तरीय कार्यशाला में अभियानों की विस्तृत रूपरेखा, कार्यकर्ताओं के संगठनात्मक दायित्वों, जनभागीदारी को सशक्त बनाने तथा राष्ट्रहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर गहराई से सार्थक चर्चा हुई। आगामी कार्यक्रमों एवं तिरंगा यात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए रणनीति तैयार की गई।

 

कार्यक्रम के अंत में भाजपा संगठन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने अभियानों को सफल बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर जिला प्रभारी सारंगढ़ शंकर अग्रवाल, सहप्रभारी सारंगढ़ विद्यावती सिदार,जिला अध्यक्ष भाजपा सारंगढ़ ज्योतिलाल पटेल,महामंत्री द्वारिका साहू,महामंत्री अमित तिवारी,पूर्व जिला अध्यक्ष सुभाष जालान, जिला पंचायत अध्यक्ष सारंगढ़ संजय भूषण पांडे,जिला पंचायत उपाध्यक्ष अजय जवाहर नायक,वरिष्ठ भाजपा नेता जगन्नाथ केशरवानी,जिला प्रवक्ता भुवनलाल मिश्रा,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजेश अग्रवाल,जिला प्रवक्ता प्रकाश अग्रवाल,भाजपा प्रत्याशी शिवकुमारी चौहान,भाजपा प्रत्याशी डॉ दिनेश जांगड़े,वरिष्ठ भाजपा नेता दुर्गा प्रताप सिंह,सांसद प्रतिनिधि अरुण यादव,जिला उपाध्यक्ष दीनानाथ खूंटे,जिला भाजपा एवं मंडल के सभी मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    कलेक्टर जनदर्शन में शिकायत पर त्वरित कार्रवाई, आवेदक को मिली ऋण पुस्तिका

    राजनांदगांव 15 सितम्बर 2026। कलेक्टर जनदर्शन में बजरंगपुर-नवागांव निवासी श्री संजय कुमार साहू ने पृथक ऋण पुस्तिका नहीं मिलने की शिकायत प्रस्तुत की। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादवने मामले को गंभीरता…

    Read more

    प्रीमियम विदेशी मदिरा दुकान 1 अक्टूबर से पूर्णत: कैशलेस

    राजनांदगांव 15 सितम्बर 2026। प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कार्पोरेशन लिमिटेड रायपुर के आदेशानुसार सहदेव नगर स्थित प्रीमियम विदेशी मदिरा दुकान एवं मोहारा रोड स्थित प्रीमियम विदेशी मदिरा दुकान को…

    Read more

    NATIONAL

    मेल-बैलेट पर ट्रंप को यूएस सुप्रीम कोर्ट से झटका, उनके चुने जजों ने भी खिलाफ दिया फैसला

    मेल-बैलेट पर ट्रंप को यूएस सुप्रीम कोर्ट से झटका, उनके चुने जजों ने भी खिलाफ दिया फैसला

    जर्मनी में अमेरिका की सीक्रेट बैठक, इजराइल समेत 7 अरब देश शामिल; US बोला – मिडिल ईस्ट से नहीं हटेगी सेना

    जर्मनी में अमेरिका की सीक्रेट बैठक, इजराइल समेत 7 अरब देश शामिल; US बोला – मिडिल ईस्ट से नहीं हटेगी सेना

    मक्का एयरस्पेस में घुसा हूती ड्रोन : सऊदी बोला- पवित्र जगहों पर टेढ़ी नजर डाली तो खैर नहीं

    मक्का एयरस्पेस में घुसा हूती ड्रोन : सऊदी बोला- पवित्र जगहों पर टेढ़ी नजर डाली तो खैर नहीं

    एआई के दौर में मौलिक अभिव्यक्ति और भाषाई संवेदना को बचाए रखना जरूरी : प्रो. संजय द्विवेदी

    एआई के दौर में मौलिक अभिव्यक्ति और भाषाई संवेदना को बचाए रखना जरूरी : प्रो. संजय द्विवेदी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय