Ro no D15139/23

सहायक संचालक उद्यान करण सोनकर की अपील 31 जुलाई तक कराएं बागवानी फसलों का बीमा जोखिम से फसलों को मिलेगी आर्थिक सुरक्षा

 जशपुरनगर 27 जुलाई 2026/ खरीफ मौसम में उत्पादित होने वाली बागवानी फसलों को बेमौसम मौसम से होने वाले नुकसान से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना संचालित की जा रही है।

सहायक संचालक उद्यान करण सोनकर ने बताया कि योजना के तहत किसान अपनी फसलों का बीमा 31 जुलाई 2026 तक करा सकते हैं। उन्होंने किसानों से अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते बीमा कराने की अपील की है। उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत टमाटर, बैंगन, मिर्च, अदरक, केला, पपीता एवं अमरूद सहित कुल सात अधिसूचित बागवानी फसलों को शामिल किया गया है। बेमौसम वर्षा, कम अथवा अधिक वर्षा, तापमान में असामान्य परिवर्तन, तेज हवा, आदता तथा प्रतिकृत मौसम के कारण होने वाले कीट एवं व्याधि प्रकोप जैसी परिस्थितियों से होने वाले नुकसान की भरपाई योजना के माध्यम से की जाएगी। योजना में मुआवजे का निर्धारण मौसम के वैज्ञानिक आंकड़ों के आधार पर किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इस योजना का लाभ ऋणी एवं अऋणी दोनों प्रकार के किसान ले सकते है। किसानों को बीमा कराने के लिए फसलों के अनुसार निर्धारित ऋण मान का 5 प्रतिशत प्रीमियम कृषक को अंश के रूप में जमा करना होगा। योजना के अंतर्गत टमाटर के लिए बीमित राशि रू 1.20 लाख (कृषक प्रीमियम रू. 6,000), बैंगन बीमित राशि रू 0.77 लाख (रु. 3,850), मिर्च बीमित राशि रू 0.68 लाख (रु. 3,400), अदरक बीमित राशि रु 1.50 लाख (रू. 7,500), केला बीमित राशि रु 0.85 लाख (रू. 4,250), पपीता बीमित राशि रू 0.87 लाख (रू. 4,350) तथा अमरूद बीमित राशि रु 0.45 लाख (रू. 2,250) प्रति हेक्टेयर बीमित राशि निर्धारित की गई है। किसान निर्धारित प्रीमियम राशि जमा कर अपनी अधिसूचित फसलों का बीमा कर योजना का लाभ ले सकते हैं। बीमा आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। किसान ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
इसके अलावा लोक सेवा केंद्र तथा एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया द्वारा विकासखंड स्तर पर किसानों की सुविधा के लिए प्रतिनिधि नियुक्त किए गए हैं। जशपुर के लिए सुजीत मोगरे (मो. 7999784088), दुलदुला के लिए तोरेश्वर राम (मो. 9039441626), कुनकुरी के लिए रोमश्वर सिंह (मो. 6267026795), बगीचा के लिए विनय मण्डल (मो. 8959169433), मनोरा के लिए आशीष मिंज (मो. 6267053640), पत्थलगांव के लिए ललित खुटिया (मो. 7489747478), तथा फरसाबहार के लिए अंकित कुमार चौहान (मो. 7869112045) से संपर्क कर योजना की जानकारी प्राप्त कर बीमा कराया जा सकता है। सहायक संचालक उद्यान करण सोनकर ने कहा कि समय पर बीमा कराने से प्राकृतिक आपदाओं एवं प्रतिकूल मौसम से होने वाले नुकसान की स्थिति मे किसानों को आर्थिक सुरक्षा मिलेगी।

  • Related Posts

    नगर पालिक निगम आयुक्त ने क्षेत्र के सड़को की मरम्मत और निर्माण को लेकर ली महत्वपूर्ण बैठक

    बारिश रुकते ही सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्य होंगे शुरू, अक्टूबर मध्य से डामरीकरण का लक्ष्य अम्बिकापुर 12 सितम्बर 2026/  आज  नगर पालिक निगम, अम्बिकापुर के कार्यालय भवन में आयुक्त,…

    Read more

    कलेक्टर  अजीत वसंत ने नवीन मेडिकल कॉलेज गंगापुर,लुण्ड्रा ब्लॉक के कस्तूरबा एवं एकलव्य आवासीय विद्यालयों का किया निरीक्षण

    नवीन मेडिकल कॉलेज के संपूर्ण निर्माण कार्य के प्रोजेक्ट को दिसंबर 2027 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए विद्यार्थियों की शिक्षा, स्वास्थ्य, भोजन एवं आवासीय सुविधाओं को बेहतर बनाने दिए…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात