Ro no D15139/23

कलेक्टर की अध्यक्षता में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक संपन्न विभागीय कार्यों की हुई समीक्षा, लंबित कार्यों को समय सीमा में पूर्ण करने दिए गए निर्देश

 कक्षा पहली में एडमिशन लेने वाले शत- प्रतिशत पात्र बच्चों का जाति प्रमाणपत्र पत्र बनाना सुनिश्चित करें- कलेक्टर  अजीत वसंत
कलेक्टर ने स्वतंत्रता दिवस के गरिमामय आयोजन हेतु अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

अम्बिकापुर 27 जुलाई 2026/ कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने सोमवार को जिला कलेक्टरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक ली। बैठक में विभागीय कार्यों की समीक्षा करते हुए लंबित कार्यों को समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान नक्शा प्रोजेक्ट में प्रगति, एनएचएम अंतर्गत भर्ती, डीएमएफ अंतर्गत अपूर्ण कार्यों, डीएमएफ अंतर्गत वसूली प्रकरणों की स्थिति, मुआवजा प्रकरणों सहित अन्य विषयों पर समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में जिले में संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों में प्रगति की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई तथा पूर्व में दिए गए निर्देशों पर प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान उपवन मंडलाधिकारी अम्बिकापुर सुश्री श्वेता कम्बोज, अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक, नगर निगम कमिश्नर श्री डी एन कश्यप सहित सम्बंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

निगम क्षेत्र के शौचालय विहीन स्कूलों के लिए प्रस्ताव भेजने दिए निर्देश-
बैठक में कलेक्टर श्री वसंत ने नगर निगम क्षेत्र अंबिकापुर के ऐसे सभी स्कूलों, जहां शौचालय की आवश्यकता है। वहां शौचालय निर्माण के लिए आवश्यक कार्यवाही कर मांग प्रस्ताव नगर निगम आयुक्त को तत्काल भेजने निर्देश दिए, ताकि स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ कराया जा सके।  कलेक्टर  ने कहा जिले में स्वीकृत सभी नवीन विद्यालयों में  नवम्बर माह तक पूर्ण कर लिए जाएं।

अपार आईडी,जाति प्रमाण पत्र निर्माण पर प्रगति की ली गई जानकारी-

बैठक में कलेक्टर ने अपार आईडी में बच्चों की एंट्री के सम्बन्ध में जिला शिक्षा अधिकारी से जानकारी ली तथा शत-प्रतिशत एंट्री सुनिश्चित करने निर्देशित किया। उन्होंने अनुभागवार जन्म प्रमाण पत्र निर्माण की जानकारी सभी एसडीएम से ली। उन्होंने कहा कि इस शिक्षा सत्र में कक्षा पहली में एडमिशन लेने वाले सभी पात्र बच्चों के जाति प्रमाणपत्र तैयार करने आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें। इसी प्रकार आंगनबाड़ी केंद्रों में भी शत-प्रतिशत बच्चों का प्रमाणपत्र बनाया जाना है।

कलेक्टर ने स्वतंत्रता दिवस के गरिमामय आयोजन हेतु अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश-
कलेक्टर ने बैठक में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के गरिमामयी आयोजन हेतु भी अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने बताया कि मुख्य कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय पीजी कॉलेज ग्राउंड में किया जाएगा। उन्होंने ग्राउंड की तैयारी,परेड, मंच, माइक, पोडियम, पुष्पगुच्छ, गुब्बारे, झंडारोहण, सफेद जिप्सी, पेयजल, चिकित्सा सुविधा, अग्निशमन दल, आमंत्रण पत्र, मंच संचालन, मुख्य अतिथियों का स्वागत, पंडाल, कुर्सियों, पार्किंग, शहीद परिवारों का सम्मान, सजावट, प्रकाश व्यवस्था, सफाई, सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारी सहित समस्त व्यवस्थाओं को समय पूर्व पूर्ण करने के निर्देश दिए।

भू-अर्जन कार्यों की हुई समीक्षा-
बैठक में कलेक्टर श्री वसंत ने समस्त अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं लोक निर्माण विभाग, जल संसाधन विभाग एवं सेतु विभाग के तहत सड़क पुल पुलिया निर्माण के विभिन्न विकास परियोजनाओं से संबंधित भू-अर्जन प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने लंबित मामलों की प्रगति की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को सभी प्रकरणों का समयबद्ध निराकरण करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने कहा कि भू-अर्जन की प्रक्रिया पूर्ण पारदर्शिता एवं शासन के नियमानुसार संपादित की जाए तथा प्रभावित भू-स्वामियों को निर्धारित प्रावधानों के अनुरूप शीघ्र मुआवजा उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने संबंधित विभागों एवं राजस्व अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

  • Related Posts

    कवर्धा जिला मुख्यालय स्थित स्नेहा हॉस्पिटल के पास तेंदुआ दिखाई देने की सूचना सामने आई

    कवर्धा- । तेंदुए की मौजूदगी की खबर मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और वन विभाग की टीम भी तत्काल मौके पर पहुंची और तेंदुए को सुरक्षित…

    Read more

    कुरूद में गूंजा नवाचार का संदेश, 150 विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए नए विचार

    पांच करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि वाली नवाचार प्रतियोगिता में भागीदारी के लिए विद्यार्थियों को किया प्रोत्साहित   धमतरी, 5 अक्टूबर। युवाओं में नवाचार, उद्यमिता और नए व्यवसाय की सोच…

    Read more

    NATIONAL

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?