Ro no D15139/23

वृद्धजनों हेतु नि;शुल्क सेवा क्लिनिक न्यू राजेंद्र नगर में उषा फाउंडेशन के तत्वाधान में एसबीएच हॉस्पिटल में होगी ओपीडी

रायपुर – इस ओपीडी में नि:शुल्क सामान्य स्वास्थ्य जांच के साथ रक्तचाप (बीपी) जांच, शुगर जांच और नेत्र जांच की सुविधा उपलब्ध रहेगी। साथ ही आवश्यकता अनुसार स्वास्थ्य संबंधी परामर्श, दंत परामर्श, फिजियोथेरेपी, वेट मैनेजमेंट तथा स्वस्थ जीवनशैली से जुड़ी सलाह भी प्रदान की जाएगी। विदित हो कि वरिष्ठ नागरिकों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उषा फाउंडेशन ने साईं बाबा नेत्र चिकित्सालय, न्यू राजेंद्र नगर, रायपुर में 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए नि:शुल्क सामान्य स्वास्थ्य जांच ओपीडी शुरू की है।

अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों के लिए आवश्यक पैथोलॉजी जांचों पर यथासंभव विशेष छूट प्रदान की जाएगी। वहीं स्वास्थ्य कारणों से अस्पताल आने में असमर्थ सीमित वरिष्ठ नागरिकों के लिए आवश्यकता अनुसार घर पहुंच पैथोलॉजी सैंपल कलेक्शन (होम कलेक्शन) की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इस सेवा में आने वाले व्यय का वहन सामाजिक संस्था उषा फाउंडेशन द्वारा किया जाएगा। इस सुविधा हेतु केवल 50 का पंजीयन शुल्क देय होगा। यह ओपीडी एसबीएच हॉस्पिटल, न्यू राजेंद्र नगर, रायपुर के प्रथम तल पर प्रतिदिन नियमित ओपीडी समय के दौरान संचालित होगी।

इसी के साथ उषा फाउंडेशन ने ‘वरिष्ठ स्वास्थ्य सेवा अभियान’ की शुरुआत भी की है। अभियान के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों को स्वास्थ्य सेवाओं के साथ उनके अधिकारों से संबंधित जानकारी, आवश्यक मार्गदर्शन तथा यथासंभव कानूनी एवं सामाजिक सहयोग उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा, ताकि वे सम्मान और आत्मविश्वास के साथ जीवन व्यतीत कर सकें।

इस अवसर पर डॉ. आशीष महोबिया ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की अमूल्य धरोहर हैं। जिन्होंने अपना पूरा जीवन परिवार और समाज के निर्माण में समर्पित किया है, उनके स्वास्थ्य और सम्मान का ध्यान रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि ‘वरिष्ठ स्वास्थ्य सेवा अभियान’ का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को केवल उपचार ही नहीं, बल्कि विश्वास, सहयोग और सम्मान का भी अनुभव कराना है।
उन्होंने बताया कि आने वाले समय में इस अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम, नि:शुल्क परामर्श शिविर, स्वास्थ्य परीक्षण शिविर एवं जनहित से जुड़ी अन्य गतिविधियां चरणबद्ध रूप से आयोजित की जाएंगी, ताकि अधिक से अधिक वरिष्ठ नागरिक इसका लाभ उठा सकें।

उषा फाउंडेशन का मानना है कि किसी भी समाज की पहचान उसके वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सम्मान, संवेदनशीलता और जिम्मेदारी से होती है। ‘वरिष्ठ स्वास्थ्य सेवा अभियान’ इसी सामाजिक प्रतिबद्धता की दिशा में शुरू की गई एक पहल है।

  • Related Posts

    25 सितंबर को भारत रचेगा इतिहास करोड़ो विद्यार्थी,शिक्षक, नागरिक एक साथ,एक समय,एक स्वर में सामूहिक रूप से गाएंगे पूर्ण वंदे मातरम

        छत्तीसगढ़ की होगी महत्वपूर्ण सहभागिता 0 25 सितंबर को प्रातः ठीक 11 बजे होगा सामूहिक पूर्ण वंदे मातरम गान 0 गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज होगा…

    Read more

    जशपुर में चिकित्सा शिक्षा के नए युग का शुभारंभ

    *एमबीबीएस प्रथम वर्ष में 41 विद्यार्थियों ने लिया प्रवेश, 50 सीटों पर दूसरे चरण की प्रवेश प्रक्रिया जारी*   *चराईडांड में 359 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा मेडिकल कॉलेज…

    Read more

    NATIONAL

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात

    असम लोकसभा उप चुनाव नौगांव लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी देबाशीष शर्मा

    असम लोकसभा उप चुनाव नौगांव लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी देबाशीष शर्मा