Ro no D15139/23

धमतरी के सरकारी स्कूलों की बदलेगी तस्वीर वीबी-जी रामजी योजना से सुदृढ़ होगी शैक्षणिक अधोसंरचना, 200 बालिका शौचालय और खेल सुविधाओं का होगा विकास

रायपुर, 28 जुलाई 2026/ वीबी-जी रामजी (VB-G RAM G) योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका और बुनियादी ढांचे के विकास पर जोर दिया जा रहा है, जिसके अंतर्गत कौशल विकास केंद्र, डिजिटल लर्निंग हब और स्थानीय सामुदायिक संसाधन शामिल हैं। इससे गांवों में शैक्षणिक अधोसंरचना को भी मजबूती मिलती है।

धमतरी जिले के शासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को अब अधिक सुरक्षित, स्वच्छ और आधुनिक शैक्षणिक वातावरण मिलेगा। ‘विकसित भारत – रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) गारंटी’ (VBG रामजी) योजना के तहत जिले के स्कूलों में बुनियादी ढांचे के व्यापक विकास की स्वीकृति दी गई है। इसके अंतर्गत लगभग 200 बालिका शौचालयों के निर्माण के साथ-साथ किचन शेड, मल्टी-स्पोर्ट्स सुविधाएं और अन्य आवश्यक निर्माण कार्य प्राथमिकता से कराए जाएंगे।

​समग्र विकास के लिए मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर जरूरी

धमतरी जिले के ​कलेक्टर ने इस पहल पर जोर देते हुए कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा केवल किताबों तक सीमित नहीं है। स्वच्छ परिसर, सुरक्षित माहौल और बेहतर खेल सुविधाएं बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति बढ़ाना और ड्रॉपआउट दर में कमी लाना है। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को सभी निर्माण कार्य उच्च गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूर्ण करने और सतत निगरानी रखने के सख्त निर्देश दिए हैं।

​छात्राओं की सुरक्षा, स्वच्छता और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान

​जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने योजना का विवरण देते हुए बताया कि स्कूलों की व्यावहारिक आवश्यकताओं के आधार पर कार्यों को प्राथमिकता दी गई है। लगभग 200 नए शौचालयों के निर्माण से छात्राओं की गरिमा, स्वास्थ्य और सुरक्षा सुनिश्चित होगी।मध्याह्न भोजन का संचालन अधिक स्वच्छ, सुरक्षित और व्यवस्थित माहौल में हो सकेगा।इसी तरह खेल सुविधाओं के विकास से विद्यार्थियों में शारीरिक दक्षता, टीम भावना और खेल कौशल को बढ़ावा मिलेगा। इसके साथ ही पेयजल, मरम्मत और सौंदर्यीकरण से स्कूल परिसर को अधिक आकर्षक और छात्र-अनुकूल बनाया जाएगा।

पारदर्शिता और गुणवत्ता पर रहेगा जोर

​जिला प्रशासन का लक्ष्य जिले के सरकारी स्कूलों को आधुनिक और संसाधनयुक्त केंद्रों के रूप में विकसित करना है। सभी विभागों के आपसी समन्वय से निर्माण कार्यों में पारदर्शिता, गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित की जाएगी। यह कदम धमतरी जिले को शिक्षा और खेल के क्षेत्र में एक अग्रणी मॉडल बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

  • Related Posts

    सेवा संकल्प अभियान को लेकर प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा ने की तैयारियों की समीक्षा

      17 सितंबर को धमतरी जिले में 10 लाख दीयों से जगमगाएगा जन-जन का संकल्प प्रभारी मंत्री ने की जिलेवासियों से बढ़-चढ़कर सहभागिता की अपील धमतरी, 12 सितंबर 2026। आगामी…

    Read more

    ट्रामा सेंटर हुआ तैयार, जिला अस्पताल में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार

      महापौर श्री रामू रोहरा और कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण अटल आरोग्य लैब में 131 प्रकार की जांचें निःशुल्क, प्रस्तावित जी-प्लस-5 भवन से बढ़ेगी…

    Read more

    NATIONAL

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात

    असम लोकसभा उप चुनाव नौगांव लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी देबाशीष शर्मा

    असम लोकसभा उप चुनाव नौगांव लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी देबाशीष शर्मा