Ro no D15139/23

धमतरी जिले में अब तक औसत से 6.8 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज

मगरलोड तहसील में सर्वाधिक 603.1 मिमी, नगरी में 393.9 मिमी वर्षा

धमतरी, 29 जुलाई 2026/ जिले में मानसून की गतिविधियां लगातार बनी हुई हैं। 29 जुलाई 2026 की स्थिति में धमतरी जिले में एक जून से अब तक औसतन 558.9 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है, जो पिछले 10 वर्षों की इसी अवधि की औसत वर्षा 523.2 मिलीमीटर की तुलना में 106.8 प्रतिशत है। इससे स्पष्ट है कि जिले में अब तक सामान्य से 6.8 प्रतिशत अधिक वर्षा हुई है।

भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से 29 जुलाई तक मगरलोड तहसील में सर्वाधिक 603.1 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। इसके बाद कुकरेल में 608.0 मिमी, धमतरी में 594.5 मिमी, बेलरगांव में 544.6 मिमी, कुरूद में 534.9 मिमी, भखारा में 633.3 मिमी तथा नगरी में 393.9 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।

इसी प्रकार 29 जुलाई को दर्ज की गई दैनिक वर्षा में धमतरी में 92.2 मिमी, कुरूद में 85.8 मिमी, मगरलोड में 100.8 मिमी, भखारा में 96.6 मिमी, नगरी में 55.0 मिमी, कुकरेल में 105.0 मिमी तथा बेलरगांव में 100.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

पिछले 10 वर्षों की औसत वर्षा की तुलना में मगरलोड में 123.4 प्रतिशत, भखारा में 116.7 प्रतिशत, कुकरेल में 110.2 प्रतिशत, धमतरी में 109.2 प्रतिशत, कुरूद में 108.1 प्रतिशत तथा बेलरगांव में 104.7 प्रतिशत वर्षा दर्ज हुई है, जबकि नगरी तहसील में अब तक 75.8 प्रतिशत वर्षा रिकॉर्ड की गई है।

जिला प्रशासन ने बताया कि मानसूनी वर्षा से खरीफ फसलों को लाभ मिल रहा है। साथ ही किसानों को मौसम विभाग के पूर्वानुमानों पर सतत निगरानी रखने तथा आवश्यक कृषि कार्य समयानुसार करने की सलाह दी गई है।

  • Related Posts

    धमतरी फैम ट्रिप 2026 का समापन, टूर ऑपरेटर्स एवं पर्यटन क्षेत्र के प्रतिनिधियों ने जाना धमतरी का पर्यटन वैभव

    धमतरी, 18 सितंबर 2026। धमतरी जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने तथा जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों को राज्य एवं देश के पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करने के उद्देश्य से…

    Read more

    धमतरी के 17 खिलाड़ी राज्य स्तरीय योगासन चैंपियनशिप में दिखाएंगे प्रतिभा

    कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने खिलाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना   धमतरी18 सितंबर 2026 । योग को केवल व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मविश्वास के संतुलन का माध्यम…

    Read more

    NATIONAL

    कहीं 21 हजार पानीपुरी तो कहीं चॉकलेट से तैयार बप्पा की प्रतिमा, देखिए गणपति के अनोखे रूप

    कहीं 21 हजार पानीपुरी तो कहीं चॉकलेट से तैयार बप्पा की प्रतिमा, देखिए गणपति के अनोखे रूप

    18 सितंबर की टॉप 20 खबरें: TMC का नाम-सिंबल फ्रीज, इनामी नक्सली असीम मंडल गिरफ्तार, अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में ठोका शतक

    18 सितंबर की टॉप 20 खबरें: TMC का नाम-सिंबल फ्रीज, इनामी नक्सली असीम मंडल गिरफ्तार, अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में ठोका शतक

    जंग के बीच अमेरिका जाएंगे पेजेश्कियान और अराघची, UN महासभा में होंगे शामिल

    जंग के बीच अमेरिका जाएंगे पेजेश्कियान और अराघची, UN महासभा में होंगे शामिल

    ‘आशीर्वाद का दीया, 25 साल सेवा’; मोदी के जन्मदिन पर सुदर्शन पटनायक की सैंड आर्ट वायरल

    ‘आशीर्वाद का दीया, 25 साल सेवा’; मोदी के जन्मदिन पर सुदर्शन पटनायक की सैंड आर्ट वायरल

    पीएम मोदी का 76वां जन्मदिन: बीजेपी नेताओं ने दी बधाई, देशभर में 700 से अधिक स्थानों पर जलाए जाएंगे दीये

    पीएम मोदी का 76वां जन्मदिन: बीजेपी नेताओं ने दी बधाई, देशभर में 700 से अधिक स्थानों पर जलाए जाएंगे दीये

    PM Modi @ 76: Rising Power से Shaping Power तक भारत की विदेश नीति का सफर

    PM Modi @ 76: Rising Power से Shaping Power तक भारत की विदेश नीति का सफर