Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के सुशासन सरकार में गांव-गांव पहुंच रही डिजिटल सेवाएं

 

सेवा-सेतु पोर्टल बना ग्रामीणों का भरोसेमंद साथी
घर के नजदीक ही मिला ऑनलाइन विवाह प्रमाण-पत्र

रायपुर, 29 जुलाई 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में सुशासन, पारदर्शिता और डिजिटल सेवाओं के विस्तार की दिशा में लगातार प्रभावी पहल की जा रही है। शासन का उद्देश्य है कि प्रत्येक नागरिक को शासकीय सेवाएं सरल, सुलभ और समयबद्ध तरीके से उसके घर के निकट उपलब्ध हों। इसी सोच को साकार करने में सेवा-सेतु पोर्टल ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के नागरिकों के लिए भरोसेमंद माध्यम बनकर उभरा है। इस पोर्टल के जरिए लोगों को अनेक शासकीय सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध हो रही हैं, जिससे समय और धन दोनों की बचत हो रही है तथा अनावश्यक भागदौड़ से भी राहत मिल रही है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप प्रदेश में डिजिटल सुशासन को बढ़ावा देते हुए शासकीय सेवाओं को नागरिकों के द्वार तक पहुंचाने का कार्य निरंतर किया जा रहा है। सेवा-सेतु पोर्टल इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसने ग्रामीण क्षेत्रों में भी शासकीय सेवाओं की पहुंच को आसान और पारदर्शी बनाया है। इससे लोगों का प्रशासन पर विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है।

इस पहल का सकारात्मक उदाहरण गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के मरवाही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सिवनी (सिलवारीटोला) में देखने को मिला। यहां सेवा-सेतु ऑपरेटर श्री खिलावन सिंह पोट्टाम ने आवेदक लवकुश मरावी को सेवा-सेतु केंद्र के माध्यम से ऑनलाइन विवाह प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराया। पूरी प्रक्रिया सहज, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पूरी हुई। हितग्राही को किसी भी शासकीय कार्यालय के बार-बार चक्कर नहीं लगाने पड़े और घर के नजदीक ही आवश्यक सेवा प्राप्त हो गई।

हितग्राही लवकुश मरावी ने बताया कि पहले विवाह प्रमाण-पत्र जैसे दस्तावेज़ बनवाने के लिए कई बार कार्यालय जाना पड़ता था, जिससे समय और संसाधनों की अतिरिक्त आवश्यकता होती थी। अब सेवा-सेतु केंद्र के माध्यम से यह कार्य बेहद सरल, त्वरित और सुविधाजनक हो गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में शुरू की गई इस जनहितकारी व्यवस्था तथा सेवा-सेतु केंद्र के प्रति संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि यह सुविधा ग्रामीणों के लिए अत्यंत लाभकारी साबित हो रही है।

सेवा-सेतु पोर्टल के माध्यम से प्रदेश के नागरिकों को विभिन्न शासकीय सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध कराई जा रही हैं। इससे न केवल प्रशासनिक प्रक्रियाओं में पारदर्शिता बढ़ी है, बल्कि सेवाओं के त्वरित और प्रभावी क्रियान्वयन को भी नई गति मिली है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में डिजिटल सुशासन को सशक्त बनाने की दिशा में किए जा रहे ऐसे प्रयास नागरिकों के जीवन को अधिक सरल, सुगम और सुविधाजनक बना रहे हैं तथा विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की संकल्पना को साकार कर रहे हैं।

  • Related Posts

    कलेक्टर जनदर्शन में शिकायत पर त्वरित कार्रवाई, आवेदक को मिली ऋण पुस्तिका

    राजनांदगांव 15 सितम्बर 2026। कलेक्टर जनदर्शन में बजरंगपुर-नवागांव निवासी श्री संजय कुमार साहू ने पृथक ऋण पुस्तिका नहीं मिलने की शिकायत प्रस्तुत की। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादवने मामले को गंभीरता…

    Read more

    प्रीमियम विदेशी मदिरा दुकान 1 अक्टूबर से पूर्णत: कैशलेस

    राजनांदगांव 15 सितम्बर 2026। प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कार्पोरेशन लिमिटेड रायपुर के आदेशानुसार सहदेव नगर स्थित प्रीमियम विदेशी मदिरा दुकान एवं मोहारा रोड स्थित प्रीमियम विदेशी मदिरा दुकान को…

    Read more

    NATIONAL

    मेल-बैलेट पर ट्रंप को यूएस सुप्रीम कोर्ट से झटका, उनके चुने जजों ने भी खिलाफ दिया फैसला

    मेल-बैलेट पर ट्रंप को यूएस सुप्रीम कोर्ट से झटका, उनके चुने जजों ने भी खिलाफ दिया फैसला

    जर्मनी में अमेरिका की सीक्रेट बैठक, इजराइल समेत 7 अरब देश शामिल; US बोला – मिडिल ईस्ट से नहीं हटेगी सेना

    जर्मनी में अमेरिका की सीक्रेट बैठक, इजराइल समेत 7 अरब देश शामिल; US बोला – मिडिल ईस्ट से नहीं हटेगी सेना

    मक्का एयरस्पेस में घुसा हूती ड्रोन : सऊदी बोला- पवित्र जगहों पर टेढ़ी नजर डाली तो खैर नहीं

    मक्का एयरस्पेस में घुसा हूती ड्रोन : सऊदी बोला- पवित्र जगहों पर टेढ़ी नजर डाली तो खैर नहीं

    एआई के दौर में मौलिक अभिव्यक्ति और भाषाई संवेदना को बचाए रखना जरूरी : प्रो. संजय द्विवेदी

    एआई के दौर में मौलिक अभिव्यक्ति और भाषाई संवेदना को बचाए रखना जरूरी : प्रो. संजय द्विवेदी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय