Ro no D15139/23

विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करने युवाओं ने उठाया नशामुक्ति का बीड़ा

 

सूरजपुर में जिला स्तरीय युवा जागरूकता कार्यक्रम, 250 से अधिक प्रतिभागियों ने दी सशक्त सामाजिक चेतना की प्रस्तुति

लोकगीत, नुक्कड़ नाटक, चित्रकला और योग परिचर्चा के माध्यम से स्वस्थ एवं नशामुक्त जीवन का दिया गया संदेश

रायपुर, 29 जुलाई 2026/ विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करने तथा युवाओं को नशे की प्रवृत्ति से दूर रखने के उद्देश्य से ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत विजन’ एवं नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत सूरजपुर जिले में जिला स्तरीय युवा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पीएमश्री स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, सूरजपुर में आयोजित इस कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों से लगभग 250 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में सकारात्मक सोच, सामाजिक उत्तरदायित्व, आत्मसंयम तथा स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना था। इस अवसर पर लोकगीत, लोकनृत्य, नुक्कड़ नाटक, कविता पाठ, भाषण, चित्रकला तथा ऑनलाइन नारा लेखन जैसी विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मक प्रस्तुतियों के माध्यम से नशे के दुष्परिणामों और इससे दूर रहने के महत्व को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।

प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों की सामाजिक संवेदनशीलता, जागरूकता और रचनात्मक प्रतिभा विशेष रूप से देखने को मिली। कार्यक्रम में श्री शंभु प्रसाद निषाद, श्री रामचन्द्र सोनी तथा श्री राम कुशल तिवारी निर्णायक मंडल के सदस्य रहे। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को कार्यक्रम के अंत में सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम के दौरान आयोजित योग परिचर्चा में विशेषज्ञों ने युवाओं को बताया कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य ही नहीं, बल्कि मानसिक संतुलन, तनावमुक्त जीवन और नशे से दूरी बनाए रखने का प्रभावी माध्यम भी है। वक्ताओं ने कहा कि नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की सबसे बड़ी शक्ति हैं और जनजागरूकता के माध्यम से यह अभियान एक व्यापक जन-आंदोलन का रूप ले सकता है।

इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती लता बेक, जिला मिशन समन्वयक श्री मनोज साहू, समाज कल्याण विभाग के उप संचालक श्री आलोक भवाल, उप संचालक श्री अजय सिंह, प्राचार्य श्री मनोज झा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों द्वारा नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा स्वयं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का सामूहिक संकल्प लेने के साथ हुआ।

  • Related Posts

    117 वर्षों से चली आ रही गणेशोत्सव की परंपरा में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    गोल बाजार में विराजे विघ्नहर्ता के किए दर्शन-पूजन, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की   रायपुर 14 सितम्बर 2026/ गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर राजधानी रायपुर का…

    Read more

    नवा रायपुर में कल से सजेगा गोल्फ का रोमांच

    *मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय करेंगे ‘नवा रायपुर ओपन 2026’ का शुभारंभ*   *फेयरवे गोल्फ एंड लेक रिजॉर्ट में होगा उद्घाटन, क्रिकेट लीजेंड श्री कपिल देव और डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई के…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री