Ro no D15139/23

रपटा-नालों में बढ़े जलस्तर के बीच कलेक्टर एवं एसपी ने किया मैदानी निरीक्षण

जनसुरक्षा सर्वोपरि: भारी वर्षा के बीच कलेक्टर और एसपी ने संभाली कमान
धमतरी, 29 जुलाई 2026/ जिले तथा आसपास के क्षेत्रों में लगातार हो रही भारी वर्षा के कारण नदी-नालों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। कई निचले इलाकों, रपटों, छोटे पुलों एवं पुलियों के ऊपर पानी आ जाने से कुछ मार्गों पर आवागमन अस्थायी रूप से प्रभावित हुआ है। जिला प्रशासन द्वारा स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है तथा लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। कुकरैल और नगरी सड़क के बीच पड़ने वाले रपटा और कुकरैल नरहरा के बीच रपटा के ऊपर पानी आजाने से आवागमन अस्थायी बंद है ।
इसी क्रम में कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना पांडेय ने आज बुधवार को रुद्री बैराज तथा कुकरैल क्षेत्र का संयुक्त निरीक्षण कर जलभराव और आवागमन की स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने संबंधित विभागों से मौके की अद्यतन जानकारी प्राप्त की और राहत एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री मिश्रा ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत नगरी सहित संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जलभराव वाले क्षेत्रों पर लगातार निगरानी रखी जाए तथा जहां भी रपटों, पुलों एवं पुलियों के ऊपर पानी बह रहा हो, वहां तत्काल बैरिकेडिंग, चेतावनी संकेतक एवं आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने नगर सेना एवं राजस्व अमले को संवेदनशील और चिन्हांकित स्थलों पर तैनात रहने तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य के लिए पूरी तरह तैयार रहने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने कहा कि किसी भी परिस्थिति में लोगों को उफनते नदी-नालों, रपटों या पुल-पुलियों को पार करने की अनुमति न दी जाए। उन्होंने अधिकारियों को ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार मुनादी, सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों से लोगों को सतर्क करने तथा संभावित जोखिम वाले स्थानों की निरंतर मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना पांडेय ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे अनावश्यक यात्रा से बचें, जलमग्न मार्गों एवं पुल-पुलियों को पार करने का प्रयास न करें तथा बच्चों को नदी-नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों के आसपास जाने से रोकें। किसी भी आपात स्थिति या सहायता की आवश्यकता होने पर तत्काल जिला प्रशासन अथवा जिला आपातकालीन नियंत्रण कक्ष को सूचना दें। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता के साथ स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है तथा नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

  • Related Posts

    जशपुर जिले में सामान्य से 75 प्रतिशत वर्षा दर्ज मनोरा में औसत से 24 प्रतिशत अधिक बारिश, बागबहार में अब तक सबसे कम वर्षा

     जशपुरनगर 30 जुलाई 2026/ जिले में मानसून की गतिविधियां जारी हैं।भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त वर्षा जानकारी के अनुसार 30 जुलाई 2026 तक जिले में 1 जून से अब तक औसतन 391.9…

    Read more

    प्राकृतिक आपदा के 5 प्रकरणों में मृतकों के परिजनों को कुल 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत

      जशपुरनगर 30 जुलाई 2026/ छत्तीसगढ़ शासन, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के प्रावधानों के अंतर्गत प्राकृतिक आपदा एवं नैसर्गिक विपत्तियों से होने वाली जनहानि पर…

    Read more

    NATIONAL

    राहुल के ‘फायरिंग आदेश’ वाले आरोप पर CJP का समर्थन, प्रवक्ता सौरभ दास ने मांगा अमित शाह से जवाब

    राहुल के ‘फायरिंग आदेश’ वाले आरोप पर CJP का समर्थन, प्रवक्ता सौरभ दास ने मांगा अमित शाह से जवाब

    Parliament Session Live : संसद में आज अमित शाह लाएंगे जन्म-मृत्यु पंजीकरण से जुड़ा नया बिल

    Parliament Session Live : संसद में आज अमित शाह लाएंगे जन्म-मृत्यु पंजीकरण से जुड़ा नया बिल

    Parliament Session Live : आज लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर होगी चर्चा, सरकार और विपक्ष आमने-सामने

    Parliament Session Live : आज लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर होगी चर्चा, सरकार और विपक्ष आमने-सामने

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,