Ro no D15139/23

सीएम हेल्पलाइन 1076 बनी उम्मीद, 7 वर्षों बाद मुकुंद को मिला पहचान का अधिकार

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन मॉडल का असर, जिला प्रशासन की तत्परता से वर्षों पुरानी परेशानी हुई दूर

 

रायपुर, 29 जुलाई 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन, पारदर्शिता और जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण की दिशा में संचालित सीएम हेल्पलाइन सीजी 1076 आम नागरिकों के लिए भरोसे का मजबूत माध्यम बनकर उभरी है। इसका एक प्रेरक उदाहरण दुर्ग जिले में सामने आया है, जहां सात वर्षों से आधार कार्ड बनवाने के लिए भटक रहे युवा मुकुंद धीमर की वर्षों पुरानी समस्या का समाधान जिला प्रशासन की सक्रिय पहल और सीएम हेल्पलाइन के प्रभावी हस्तक्षेप से संभव हो सका।

 

*आधार कार्ड नहीं होने से कई सुविधाओं से थे वंचित*

आधार कार्ड नहीं होने के कारण मुकुंद धीमर बैंक में अपना खाता नहीं खुलवा पा रहे थे। राशन कार्ड में उनका नाम नहीं जुड़ पा रहा था, जिससे वे शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और आवश्यक सुविधाओं का लाभ भी प्राप्त नहीं कर पा रहे थे। लंबे समय तक प्रयास करने के बावजूद समाधान नहीं मिलने पर उन्होंने सीएम हेल्पलाइन सीजी 1076 में शिकायत दर्ज कराई।

 

*जिला प्रशासन ने यूआईडीएआई से समन्वय कर कराया समाधान*

शिकायत प्राप्त होने के बाद जिला प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) के हैदराबाद कार्यालय से समन्वय स्थापित किया। आवश्यक तकनीकी एवं प्रशासनिक प्रक्रियाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराया गया, जिसके परिणामस्वरूप मुकुंद धीमर को उनका आधार कार्ड उपलब्ध कराया गया।

 

*अब बैंक खाता, राशन कार्ड और योजनाओं का मिलेगा लाभ*

आधार कार्ड प्राप्त होने के बाद अब मुकुंद धीमर बैंक खाता खुलवा सकेंगे, राशन कार्ड में अपना नाम दर्ज करा सकेंगे तथा केंद्र एवं राज्य शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आसानी से प्राप्त कर सकेंगे। यह समाधान शासन की नागरिक-केंद्रित कार्यप्रणाली और प्रभावी शिकायत निवारण व्यवस्था का सशक्त उदाहरण है।

 

*मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन के प्रति जताया आभार*

मुकुंद धीमर ने अपनी सात वर्षों से लंबित समस्या के समाधान पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय तथा जिला प्रशासन के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से उनकी समस्या का जिस संवेदनशीलता और तत्परता से निराकरण हुआ, उससे शासन के प्रति उनका विश्वास और अधिक मजबूत हुआ।

  • Related Posts

    नगर पालिक निगम आयुक्त ने क्षेत्र के सड़को की मरम्मत और निर्माण को लेकर ली महत्वपूर्ण बैठक

    बारिश रुकते ही सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्य होंगे शुरू, अक्टूबर मध्य से डामरीकरण का लक्ष्य अम्बिकापुर 12 सितम्बर 2026/  आज  नगर पालिक निगम, अम्बिकापुर के कार्यालय भवन में आयुक्त,…

    Read more

    कलेक्टर  अजीत वसंत ने नवीन मेडिकल कॉलेज गंगापुर,लुण्ड्रा ब्लॉक के कस्तूरबा एवं एकलव्य आवासीय विद्यालयों का किया निरीक्षण

    नवीन मेडिकल कॉलेज के संपूर्ण निर्माण कार्य के प्रोजेक्ट को दिसंबर 2027 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए विद्यार्थियों की शिक्षा, स्वास्थ्य, भोजन एवं आवासीय सुविधाओं को बेहतर बनाने दिए…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात