Ro no D15139/23

आरसीसी नालियों के निर्माण के लिए 99.25 लाख रुपए स्वीकृत कुरूद नगर में सुदृढ़ होगी जल निकासी व्यवस्था, नागरिकों को मिलेगी राहत

धमतरी, 30 जुलाई 2026/ नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा धमतरी जिले के कुरूद नगर पालिका क्षेत्र में जल निकासी व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए दो आरसीसी नालियों के निर्माण हेतु कुल 99 लाख 25 हजार रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन तथा विकास मंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन उपरांत संचालनालय द्वारा इन कार्यों की प्राविधिक स्वीकृति के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

स्वीकृत कार्यों के अंतर्गत नगर पालिका परिषद कुरूद के वार्ड क्रमांक-1 में भारतीय स्टेट बैंक से छोटे नहर तक आरसीसी नाली निर्माण के लिए 53 लाख 17 हजार रुपए तथा वार्ड क्रमांक-21 में मंगलम हार्डवेयर से छोटे नहर तक आरसीसी नाली निर्माण के लिए 46 लाख 8 हजार रुपए स्वीकृत किए गए हैं।

इन निर्माण कार्यों के पूर्ण होने से संबंधित क्षेत्रों में वर्षा ऋतु के दौरान जलभराव की समस्या में कमी आएगी, जल निकासी व्यवस्था अधिक प्रभावी होगी तथा नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। साथ ही स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित शहरी वातावरण के निर्माण में भी इन परियोजनाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। नगरीय अधोसंरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में यह स्वीकृति कुरूद नगर के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।
विधायक कुरूद श्री अजय चंद्राकर ने इस स्वीकृति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार नगरों के समग्र विकास और नागरिक सुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि कुरूद नगर में आरसीसी नालियों के निर्माण से वर्षों से चली आ रही जल निकासी संबंधी समस्याओं के समाधान में मदद मिलेगी तथा आम नागरिकों को प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त होगा। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय तथा उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरुण साव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में आधारभूत अधोसंरचना के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। आने वाले समय में भी कुरूद नगर के विकास के लिए आवश्यक जनहितकारी कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।

  • Related Posts

    117 वर्षों से चली आ रही गणेशोत्सव की परंपरा में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    गोल बाजार में विराजे विघ्नहर्ता के किए दर्शन-पूजन, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की   रायपुर 14 सितम्बर 2026/ गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर राजधानी रायपुर का…

    Read more

    नवा रायपुर में कल से सजेगा गोल्फ का रोमांच

    *मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय करेंगे ‘नवा रायपुर ओपन 2026’ का शुभारंभ*   *फेयरवे गोल्फ एंड लेक रिजॉर्ट में होगा उद्घाटन, क्रिकेट लीजेंड श्री कपिल देव और डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई के…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री