Ro no D15139/23

कलेक्टर के निर्देश पर सड़क पर घूमने वाले आवारा मवेशियों के विरुद्ध अभियान तेज मालिकों से जुर्माना वसूलने के निर्देश, मवेशियों को लगाए गए रेडियम बेल्ट

कोरबा, 30 जुलाई 2026/कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी  कुणाल दुदावत के निर्देश पर शहर में सड़क पर घूमने वाले आवारा एवं घुमंतू मवेशियों के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। कलेक्टर ने नगर निगम एवं संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि सड़कों पर विचरण करने वाले मवेशियों को तत्काल पकड़कर उनके मालिकों की पहचान की जाए तथा नियमानुसार जुर्माना वसूलने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
कलेक्टर ने पशुधन विकास एवं पशु चिकित्सा विभाग को भी निर्देशित किया है कि नगर निगम के साथ समन्वय स्थापित कर शहर में घूमने वाले मवेशियों के चिन्हांकन एवं सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। उनके निर्देशानुसार पशु चिकित्सा विभाग की टीम ने नगर निगम के सहयोग से कोरबा शहर के निहारिका एवं घंटाघर क्षेत्र में विशेष अभियान संचालित किया।
अभियान के दौरान सड़क पर विचरण कर रहे घुमंतू मवेशियों को रेडियम बेल्ट पहनाई गई, ताकि रात्रि के समय वाहनों की रोशनी पड़ने पर मवेशी दूर से दिखाई दें और सड़क दुर्घटनाओं की संभावना कम हो सके। साथ ही मवेशी पालकों को अपने पशुओं को खुला छोड़ने के बजाय सुरक्षित स्थान पर रखने तथा सड़क पर नहीं छोड़ने की समझाइश भी दी गई।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शहर की सड़कों पर मवेशियों को खुला छोड़ना आमजन की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है। ऐसे मामलों में संबंधित पशु मालिकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूला जाएगा। यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा तथा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में नियमित रूप से मवेशियों की धरपकड़, रेडियम बेल्ट लगाने और जनजागरूकता की कार्रवाई की जाएगी।
जिला प्रशासन ने नागरिकों से भी अपील की है कि सड़क सुरक्षा बनाए रखने में सहयोग करें तथा यदि कहीं आवारा मवेशी सड़क पर दिखाई दें तो इसकी सूचना नगर निगम या संबंधित विभाग को दें, जिससे समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

  • Related Posts

    117 वर्षों से चली आ रही गणेशोत्सव की परंपरा में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    गोल बाजार में विराजे विघ्नहर्ता के किए दर्शन-पूजन, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की   रायपुर 14 सितम्बर 2026/ गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर राजधानी रायपुर का…

    Read more

    नवा रायपुर में कल से सजेगा गोल्फ का रोमांच

    *मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय करेंगे ‘नवा रायपुर ओपन 2026’ का शुभारंभ*   *फेयरवे गोल्फ एंड लेक रिजॉर्ट में होगा उद्घाटन, क्रिकेट लीजेंड श्री कपिल देव और डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई के…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री