Ro no D15139/23

पीएम मोदी का फर्जी इस्तीफा पत्र वायरल, PIB ने किया अलर्ट

Fact Check: वायरल हो रहे इस पत्र में राष्ट्रपति को संबोधित करते हुए लिखा गया है कि ‘व्यक्तिगत एवं राजनीतिक उत्तरदायित्व स्वीकार करते हुए’ प्रधानमंत्री पद से त्यागपत्र दिया जा रहा है. इस पत्र पर फर्जी दस्तखत के साथ ’24 मई 2025′ की तारीख भी अंकित की गई है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लोग इसे तरह-तरह के दावों के साथ शेयर कर रहे हैं.

PIB ने किया फर्जीवाड़े का खुलासा

PIB Fact Check ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के जरिए स्पष्ट किया है कि पत्र पूरी तरह फर्जी है. पीआईबी ने बताया, “प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से ऐसा कोई पत्र जारी नहीं किया गया है.” PIB ने बताया, इस पत्र पर किए गए हस्ताक्षर फर्जी हैं और इसका हकीकत से कोई लेना-देना नहीं है.

आधिकारिक सूत्रों पर ही करें विश्वास

सरकारी एजेंसी PIB ने नागरिकों को सलाह दी है कि सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले किसी भी संवेदनशील या चौकाने वाले दावे पर तुरंत भरोसा न करें. किसी भी खबर या दावे पर यकीन करने से पहले हमेशा सरकारी एवं आधिकारिक स्रोतों से उसकी पुष्टि करें.

वायरल पोस्ट को लेकर रहें सावधान

पीआईबी ने कहा, पर्सनल या फाइनेंशियल जानकारी शेयर करने या कोई भी फाइनेंशियल इन्वेस्टमेंट करने से पहले खास सावधानी बरतें.

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    अतीश दीपंकर बिहार ब्यूरो चीफ    *प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन एवं जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’*…

    Read more

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

      रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आगामी 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री